उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: कब्रिस्तान की जमीन पर बना गैंगस्टर बसपा नेता का होटल ध्वस्त

Farrukhabad ठंडी सड़क पर कब्रिस्तान की जमीन पर बने गैंगस्टर के आरोपी बसपा नेता के होटल गुरुशरणम् पर सोमवार को प्रशासन का बुलडोजर गरजा। तीन मंजिला होटल पर सुबह छह बजे से शुरू हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई देर शाम तक चलती रही। 

इस दौरान सुरक्षा की खातिर चार जिलों के एएसपी, सीओ व 400 जवान लगाए गए थे। होटल से करीब 300 मीटर की परिधि में प्रशासन ने कर्फ्यू जैसे हालात पैदा कर दिए। आसपास के भवनों पर लोगों के चढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। डीएम और एसपी ने भी मौके का जायजा लिया। बसपा नेता की पत्नी मीनाक्षी दुबे की हाईकोर्ट से स्टे की बात भी काम नहीं आई।

फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी गैंगस्टर एक्ट का आरोपी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे इन दिनों आगरा जेल में बंद है। अनुपम के ठंडी सड़क पर बने आलीशान गुरुशरणम् होटल को डीएम ने सुनवाई के बाद कब्रिस्तान की जमीन पर बना होना पाया था। 

सोमवार सुबह करीब छह बजे तहसीलदार श्रद्धा पांडेय, एएसपी डॉ. संजय कुमार सिंह, कादरीगेट व कोतवाली इंस्पेक्टर, नगर पालिका की टीम बुलडोजर, ट्रैक्टर-ट्राॅलियों के साथ सील होटल पहुंची। तहसीलदार ने सील खोलकर होटल से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सामान भरवाकर डूडा के पुराने भवन में भिजवा दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + fifteen =