वैश्विक

दुबई में भारतीय दंपति की अनूठी शादी, मेहमान इस तरह समारोह में शामिल हुए

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शहर दुबई में एक भारतीय दंपति ने अपनी शादी में अनूठे तरीके से मेहमानों की मेहमानबाजी की, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।

कोविड -19 महामारी के चलते दुबई में रहने वाले एक भारतीय जोड़े ने अपनी शादी में अनूठे तरीके से मेहमाननबाजी की। उन्होंने अपने घर के बाहर अपने प्रियजनों के लिए ‘ड्राइव-बाय वेडिंग’ समारोह रखा।

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, केरल के रहने वाले मुहम्मद जजीम और अल्मास अहमद ने पहले निकाह किया और फिर वे अपने घर के बाहर फूलों के आर्च के नीचे खड़े हो गए।

ऐसे परिजन और दोस्त जो निकाह का हिस्सा नहीं बन सके थे, उनके लिए घर के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग वाला रिसेप्शन रखा गया। इसके तहत उनके दोस्त और करीबी घर के बाहर दो मिनट के लिए अपनी कार रोकते थे, उन्हें बधाई देते थे और कुछ तस्वीरें क्लिक करके चले जाते थे।

खलीज टाइम्स ने जजीम के हवाले से बताया कि नियम आसान थे और हमने एक वीडियो आमंत्रण के जरिये सारे मेहमानों को इसके बारे में बताया था। मेहमान ड्राइव करके आते थे, कुछ मिनट रुककर फोटो लेकर फिर ड्राइव करके चले जाते थे। हमने उनसे कहा कि वे कार से न उतरें ताकि ट्रैफिक न रुके।

एमिरेट्स एयरलाइन में एयरोनॉटिकल इंजीनियर जजीम ने आगे कहा कि उनके माता-पिता और कई रिश्तेदार बुजुर्ग हैं, इसलिए वे बड़ा समारोह नहीं करना चाहते थे।हालांकि, दुबई सरकार ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए समारोह करने की अनुमति दे दी है, फिर भी इस जोड़े ने ड्राइव-बॉय रिसेप्शन करना बेहतर समझा।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 13 =