News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद की थाना नई मंडी पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
 जनपद की थाना नई मंडी पुलिस द्वारा धोखाधडी करने वाले एक वांछित आरोपी को  गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बता दें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा चलाये जा वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तार हेतू धरपकड अभियान के अनुक्रम में तथा पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के कुशल पर्यवेक्षण एवं  क्षेत्राधिकारी नई मंडी तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नई मंडी मु०नगर के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा एक वांछित शातिर आरोपी मेघश्याम सिंह पुत्र भोजराज सिंहं रावासी निवासी राजेन्द्र नगर हल्द्वानी थाना कोतवाली हल्द्वानी जनपद  नैनीताल उत्तराखण्ड को मुखबिर की सूचना पर गाँधी कलोनी मैन रोड गली न० ११ चौराहे से गिरफ्तार किया है। शातिर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा, उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार कांस्टेबिल कपिल राणा, कैलाश कुमार आदि शामिल रहे। 
कामर्शियल सिलेन्डरों की पूर्ति निरक्षक ने जांच की
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पूर्ती निरीक्षक बुढाना द्वारा अपने क्षेत्रान्तर्गत आने वाली दुकानो पर उपयोग हो रहे कॉमर्सियल सिलेन्डरो की जांच की गयी। जिलाधिकारी महोदय अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के आदेशो के क्रम में पूर्ती निरीक्षक बुढाना द्वारा आगामी त्यौहारो के दृष्टिगत अपने क्षेत्रान्तर्गत आने वाली दुकानो/व्यावसायिक स्थानो पर उपयोग होने वाले कॉमर्सियल सिलेन्डरो की जांच की गयी। निरीक्षण के दौरान पूर्ती निरीक्षक बुढाना द्वारा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। व साथ ही उनके द्वारा व्यावसायिक स्थानो पर आगामी त्योहार पर भी कॉमर्सियल सिलेन्डर ही उपयोग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। 
 रामलीला में धनुष यज्ञ सीता स्वयंवर लीला का मंचनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री रामलीला कमेटी रामपुरी के तत्वाधान में हो रहे श्री रामलीला मंचन में रात्रि में हुए मंचन में धनुष यज्ञ की लीला का बहुत सुंदर मंचन दिखाया गया प्रभु श्री राम लक्ष्मण सहित गुरु की आज्ञा पाकर जनकपुरी पहुंचते हैं और वहां राजा जनक द्वारा रचाए गए स्वयंवर में प्रभु शिव का धनुष तोड़कर माता जानकी से विवाह करते हैं और स्वयंवर में मौजूद सभी राजाओं द्वारा वह जनता द्वारा एक प्रभु श्री राम का जय घोष चारों ओर होने लगता है इस मनमोहन लीला के दर्शन कर सभी को बड़ा हर्ष हुआ विशेष बात यह रही की माता जानकी और प्रभु श्री राम के विवाह में इंद्र देवता ने भी अपनी उपस्थिती दर्ज कराई और वर्षा प्रारंभ हो गई वर्षा होने के बावजूद सभी कलाकारों ने बहुत ही सुंदर अभिनय का परिचय दिया और रामपुरी की समस्त जनता भी पूरे स्वयंवर को देखकर ही जय घोष करते हुए उपस्थित रही इस अवसर पर प्रभु श्री राम का अभिनय शिवम त्यागी पुत्र दिवाकर त्यागी व माता जानकी कवि ने श्याम त्यागी श्याम दासी ने किया और लक्ष्मण का अभिनय रवि धीमान ने बखूबी निभाया और नई मंडी से श्याम परिवार सुखी परिवार के मनीष अग्रवाल जी संदीप जी राजकुमार जी अचिन जी वह चांदबाली चाट भंडार के स्वामी जय भगवान जी व सिद्धबली पेपर मिल के जीएम मनोज शर्मा जी के द्वारा प्रभु श्री गणेश रामायण जी प्रभु श्री राम जी की आरती कर मंचन का शुभारंभ कराया गया और चौधरी शक्ति सिंह अध्यक्ष श्री रामलीला कमेटी रामपुरी ने सभी का आभार व्यक्त कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया इस अवसर पर मुख्य रूप से दिवाकर त्यागी गगन जिंदल नीरज शर्मा सत्येंद्र त्यागी सक्षम त्यागी शौर्य सिंह वंश शर्मा मयंक शर्मा रूपेश ठाकुर आदित्य धीमान आयुष पाल राकेश पाल राकेश कोरी कार्तिक नवीन हिमांशु आदि के साथ-साथ रामपुरी की बड़ी संख्या में जनता उपस्थित रहे
कचहरी में चलाया सघन चेकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु पुलिस अधीक्षक अपराध, मुजफ्फरनगर द्वारा कचहरी परिसर में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान। सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।
सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने एवं कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद द्वारा कचहरी सुरक्षा में लगे अधिकारीध्कर्मचारियो, स्थानीय अभिसूचना इकाई, डॉग स्कवाड व एएस चेक टीम के साथ जनपदीय कचहरी परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान महोदय द्वारा कचहरी परिसर में उपस्थित लोगों से पूछताछ करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गयी। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत लगे सीसीटीवी कैमरों, महत्वपूर्ण अभिलेखों को चेक करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही उपस्थित लोगों से कोई भी संदिग्ध व्यक्तिध्वस्तु दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गयी।
रामलीला धनुष यज्ञ और परशुराम लक्ष्मण संवाद का टाउन हॉल रामलीला में मंचनRamlila Mzn
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) टाउन हॉल के मैदान में चल रही शहर रामलीला में गत रात्रि धनुष यज्ञ और परशुराम लक्ष्मण संवाद का सजीव मंचन किया गया। रामलीला कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक मित्तल ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि रामलीला में राजा जनक जी का दरबार लगा है, वह अपनी प्रतिज्ञा को सार्वजनिक करते हैं कि जो भी कोई धनुष को तोड़ेगा, उसी से सीता जी का विवाह कर दिया जाएगा। ऐसे में दूर दराज से राजा महाराज आ रहे हैं लेकिन कोई भी धनुष तोड़ने का साहस नहीं कर रहा है। इसी बीच बाणासुर भी वहां आया तो उसे आकाशवाणी हुई के यह शिव जी का धनुष है इसे प्रणाम कर वापस लौट जाओ बाणासुर बने मनमोहन शुक्ला ने इसे बड़ा जीवंत ढंग से प्रस्तुत किया और वह वहां से चले गए इसके बाद रावण बने कमलकांत भी पहुंचे और उन्होंने भी धनुष तोड़ने का प्रयास किया लेकिन तभी आकाशवाणी हुई की लंका में स्थित भयंकर है और यह सुनकर वे बिना धनुष तोड़े लौट गए। अंत में श्री राम प्रभु ने धनुष को मुनि विश्वामित्र की आज्ञा से भंजन किया और तभी सीता जी ने उनके गले में वरमाला डाल दी उसके बाद वहां पर परशुराम जी वहां आए और वह बेहद क्रोधित हुए परशुराम के रोल में अरविंद दीक्षित ने जिस ढंग सेसंवाद प्रस्तुत किया उन्होंने दर्शकों पर अपनी छाप अलग ही छोड़ी अपने संवादों में वह बराबर लक्ष्मण जी से तर्क वितर्क करते रहे इसके बाद लीला को विश्राम दिया गया टाउन हॉल की रामलीला में सनातन धर्म डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर अजय पाल प्रोफेसर विशंभर पांडे प्रोफेसर विकास वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए प्रबंधन समिति की ओर से सभी मुख्य अतिथि एवं शिक्षक गणों का यथोचित सम्मान किया गया इस कार्य में मंत्री सतीश गर्ग शिवचरण गर्ग दीपक मित्तल मास्टर सुशील गोयल वैभव मित्तल डॉ संजय अग्रवाल विपिन सिंगल किताबें वाले अनिकेत शर्मा पीयूष गोयल संजय गोयल ठेकेदार रजत गोयल राघव गुप्ता पुष्पेंद्र यतेंद्र सौरभ प्रियांक सुरेश पांडे अंजुल आदि का उल्लेखनीय योगदान व सहयोग मिला रामलीला के निर्देशन में साधु राम गर्ग अजय गर्ग जगन्नाथ रोहिल्ला नितिन नामदेव निदेशक के रूप में सफलतापूर्वक अपना कार्य कर रहे हैं। 
 चाकू सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा शातिर किस्म के अभियुक्त की मय एक अदद नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व  पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व मे जनपद में वांछित एंव वारण्टी अभियुक्तओं के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम के द्वारा चौकिंग व रात्रि गस्त के दौरान तालाब के किनारे ट्रांसफार्मर के पास जामियानगर से अभि० – तहसीन उर्फ भोला पुत्र यासीन निवासी मौ० किदवईनगर थाना को०नगर,मु०नगर को मय एक अदद नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० धर्मेन्द्र श्योराण, है०कां० हनी सिंह, कां० मोनू कुमार, पंकज शर्मा शामिल रहे। 
गोवंश स्वास्थ्य परीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डॉक्टर हर्षवर्धन पशु चिकित्सा अधिकारी  बहेड़ी द्वारा  अस्थाई गो आश्रय स्थल रोहाना खुर्द में गोवंश स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिलाधिकारी के आदेशो के क्रम में एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉ० चन्द्रवीर सिंह के दिशा निर्देशन में डॉक्टर हर्षवर्धन पशु चिकित्सा अधिकारी  बहेड़ी द्वारा  अस्थाई गो आश्रय स्थल रोहाना खुर्द में गोवंश स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । जिस दौरान एक बीमार गोवंश की चिकित्सा की गई। पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, भूसा, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध मिल। साफ सफाई की व्यवस्था ठीक पाई गई एवं केयरटेकर उपस्थित मिले। साथ ही गाँव रोहाना खुर्द में भृमण किया गया, कोई पशु एलएसडी से ग्रसित नहीं पाया गया।  
 रैली के लिए हुए रवाना हुए भाजपाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आज जनपद हापुड मे होने वाले भाजपा अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन के लिए मुजफ्फरनगर जनपद से हजारो कार्यकर्ता बसों के माध्यम से हापुड के लिए रवाना हुए। खतौली के भंगेला चैक पोस्ट पर केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान, बिजनौर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद कुंवर भारतेन्दु सिंह, भाजपा नेता अभिषेक चौधरी गुर्जर, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, भाजपा नेता अमित राठी, भाजपा नेता अचिन्त मित्तल, धर्मेन्द्र बिरला, नितिन त्यागी, श्याम रहेजा, राहुल चौहान आदि ने हापुड रवाना हुए सभी कार्यकर्ताओ का स्वागत किया एवं उनसे बातचीत की। 
पेराई सत्र का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड यूनिट मंसूरपुर में पिराई सत्र २०२३ – २४ हेतु बॉयलर पूजा बड़े ही विधि विधान के साथ की गई, जिसमें मुख्य यजमान योगेंद्र सिंह वरिष्ठ प्रबंधक व प्रवीण शर्मा महाप्रबंधक इंजीनियरिंग रहे तथा पूजन कार्य पंडित अखिलेश तिवारी द्वारा संपन्न कराया गया, इस दौरान कारखाना प्रबंधक रविंद्र कुमार शर्मा, मुख्य महाप्रबंधक वित्त पंकज अग्रवाल, महाप्रबंधक उत्पादन सरबजीत सैनी, महाप्रबंधक गन्ना उत्तम वर्मा, पंकज सिंह, रविंद्र सिंह, करण सिंह, शेखर सिंह, मगनवीर राणा, संजीव शर्मा, जनार्दन शर्मा, योगराज सिंह, अबुल हसन, धर्मेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह व अन्य अधिकारी गण व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज जडौदा मुजफ्फरनगर के सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान पर एक कार्यशाला एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि शैलेन्द्र त्यागी प्रधानाचार्य -राजकीय इ०का० मुजफ्फरनगर व विशिष्ठ अतिथियों डा० विनोद कुमार प्रधानाचार्य-जनता इ०का० पचौण्डा मुजफ्फरनगर एवं संचार रांग नियन्त्रण प्रभारी सदर मु०नगर, डा० नीलम सचान, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सदर मु०नगर, डा० अरविन्द मलिक पशुधन प्रसार अधिकारी मु०नगर, डा० प्रवेन्द्र दहिया प्रधानाचार्य होली चाइल्ड प०इ०का० जडौदा व श्रीमती रीटा दहिया द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रजवल्लित कर किया गया। 
शैलेन्द्र त्यागी ने संचारी रोग पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह वह बीमारी है जो बरसात के पानी से पनपती है बरसात में इकट्ठे हुए पानी में मच्छर पनपते है और उन्हीं के द्वारा डेंगू व मलेरिया आदि रोग फैलते है हमारे आस-पास पानी इकट्ठा न हो उसके लिए हमें इंतजाम करने होंगे जैसे कूलर व रबड के टायरों आदि में इकट्ठा पानी को साफ करना आदि और नालियों में पानी में तेल भी डालते रहना चाहिए जिससे मच्छर न पनप सके डा० नीलम संचान ने संचारी रोग पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह बीमारी एक से दूसरे में फैलती है और कुछ बीमारी जानवरों से भी फैलती है दाद, खाज, खुजली, एक दूसरे से छूने से भी फैलती है, मलेरिया मच्छर से फैलता है, हमें अपने आस-पास साफ सफाई भी रखनी चाहिए क्योंकि कुछ बीमारी जीवाणुओं के द्वारा हवा से फैलती है हमें अपनी हैल्दी डाइट का ध्यान रखते हुए जंक फूड के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि जंक फूड से हमारी इम्यूनिटी कम हो जाती है। 
डा० विनोद कुमार ने बताया कि यह बीमारी एक से दूसरे में तेजी से फैलती है और हमें अपने आस-पास सफाई के साथ-साथ पानी का भराव न हो और मच्छर न पनपे इस पर ध्यान रखना चाहिए। हमें घर के अन्दर भी साफ-सफाई और अपने आस-पास फोगिंग एवं नालियों व रूके हुए पानी में मिट्टी के तेल का छिडकाव करना चाहिए। 
डा० अरविद मलिक जी ने बताया कि हमें अपने आस-पास के साथ-साथ अपने पशुओं की व उनके रहने के स्थान की भी साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि बीमारी पशुओं से भी फैलती है कुत्ते के काटने से रेबीज होता है जब किसी को कुत्ता काट ले तो हमें घाव वाले स्थान पर साफ पानी की टंकी चलाने से उसकी सफाई होती है क्योंकि कुत्ते की लार में जीवाणु होते है जो कि उसे धोने से वायरस कुछ हद तक खत्म हो जाता है और एक माह के अन्दर हमें, ०, ३, ७, १४, २८ दिन में रेबीज वैक्सीन लगवानी चाहिए। इस कार्यशाला में ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालक भी उपस्थित रहे पशुपालकों को डा० नीलम त्यागी व डा० अरविन्द मलिक द्वारा बताया गया कि आपने अपने पशुओं के साथ-साथ उनके रहने के स्थान की सफाई का भी ध्यान रखे और उन्हें खुले न छोडे क्योंकि बीमार पशुओं से एक दूसरे पशु व इंसानों में भी बीमारी फैलने का डर रहता है। 
कार्यशाला में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा संचारी रोग नियन्त्रण पर पोस्टर बनाये गये छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता में संचारी रोग से बचाव पर इतने सुन्दर पोस्टर बनाये गये कि अतिथियों का प्रथम, द्वितीय स्थान पर आने वाले बच्चों का निर्णय करने में काफी विचार करना पड़ा। 
सर्वश्रेष्ठ पोस्टर बनाने वाले विद्यार्थियों, अपिर्तता, अनमोल, यश, आकाश, उदित, उज्जवल, अक्षा आदित्य, तनु और अंशिका को अतिथियों द्वारा मेडल व प्रमाण पत्र देकर पुरूस्कृत किया गया। 
अन्त में प्रधानाचार्य डा० प्रवेन्द्र दहिया ने सभी अतिथियों का सम्मान प्रतीक देकर आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सतकुमार, अमरीश सैनी, सतीश गहलोत, अजीत सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।
धनुष यज्ञ-सीता स्वयंवर लीला का भव्य मंचनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के तत्वाधान में स्थानीय कलाकारों के द्वारा आयोजित किये जा रहे ४८वें श्री रामलीला महोत्सव के पांचवें दिन गत रात्रि धनुष यज्ञ एवं लक्ष्मण परशुराम संवाद की लीला देखकर दर्शक रोमांचित एवं भाव विभोर हो गये। सीता स्वयंवर के लिए भव्य मंच सभी को आकर्षित कर रहा था। सीता स्वयंवर के बाद जब भगवान श्रीराम ने जनक जननी मां सीता को वरमाला पहनाई तो पूरा ग्राउंड जय श्री राम और सीताराम के जयघोष से गुंजायमान हो गया।
श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर के तत्वाधान में गत रात्रि सीता स्वयंवर लीला मंचन को देखने के लिए सर्द हवाओं के बीच भी दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। धनुष यज्ञ लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि उद्यमी अम्बरीश सिंघल, संजय अग्रवाल, योगेन्द्र उर्फ राजू और सुरेश चंद भाटिया ने सपरिवार भगवान श्री गणेश की आरती और दीप प्रज्जवलित कर किया। समिति के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक पूर्व सभासद विकल्प जैन, महामंत्री सुरेन्द्र मंगल आदि पदाधिकारियों ने अतिथियों को पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। 
अतिथि सम्मान के बाद धनुष यज्ञ एवं लक्ष्मण परशुराम संवाद लीला का सुन्दर मंचन प्रारम्भ हुआ। धनुष यज्ञ लीला के लिए सजाया गया मंच सभी को आकर्षित कर रहा था। दरबार में माता सीता अपनी सखी सहेलियों के साथ स्वयंवर के लिए उपस्थित थी। उनके पिता राजा जनक ने दूर दूर से राजा एवं महाराजा और शूरवीरों को आमंत्रित किया था। लंकापति रावण और अयोध्या से सूर्यवंशी महाराज दशरथ के ज्येष्ठ पुत्र श्री राम के साथ ही कई राक्षस राज और प्रतापी राजा सीता का स्वयंवर करने के लिए आये थे। राजा जनक सीता स्वयंवर के लिए भगवान शिव का धनुष दरबार में प्रस्तुत करते हुए उनको तोड़ने वाले वीर से ही सीता का विवाह करने की शर्त रखते हैं। बाणासुर और लंकापति रावण भी यह धनुष तोड़ने का प्रयत्न करते हैं, लेकिन वो सफल नहीं हो पाते। अंततः भगवान श्रीराम इस धनुष को तोड़कर माता सीता से विवाह करते हैं और उनको अयोध्या ले आते हैं। धनुष यज्ञ लीला में सभी कलाकारों ने अदभुत अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन कर इस लीला का सजीव चित्रण दर्शकों के सम्मुख करते हुए उनको मंत्रमुग्ध कर दिया। लक्ष्मण और परशुराम के बीच संवाद की लीला ने भी दर्शकों को रोमांचित कर दिया। 
श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के अध्यक्ष गोपाल चौधरी, मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक सभासद विकल्प जैन, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, प्रमोद गुप्ता, धर्मेंद्र पंवार नीटू, मुख्य निर्देशक विजय मित्तल, पंकज शर्मा, निर्देशक अमित भारद्वाज, गोविंद शर्मा, नारायण ऐरन, ज्योति ऐरन, कामिनी भारद्वाज, मीना ऐरन, कन्दर्प ऐरन, जितेंद्र नामदेव, विनय गुप्ता टिंकू, पीयूष शर्मा, राकेश बंसल, अनिल गोयल, राकेश मित्तल, अंशुल गुप्ता, विपुल मोहन, अज्जू जैन, आकाश गोयल, गौरव मित्तल, अनुराग अग्रवाल एडवोकेट आदि व्यवस्था बनाने में सहयोग कर रहे हैं। इनमें से कई पदाधिकारी मंचीय प्रस्तुति का दायित्व भी निभा रहे हैं। गोविन्द शर्मा राजा दशरथ और नारायण ऐरन लंकापति रावण की भूमिका निभा रहे हैं।
महाराजा अग्रसेन जयंती वार्षिक महोत्सव में समाज की एकजुटता पर बलMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महाराजा अग्रसेन स्मारक ट्रस्ट के द्वारा, मुजफ्फरनगर में, महाराजा अग्रसेन मार्ग पर महाराजा अग्रसेन भवन में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सम्पूर्ण अग्र समाज के साथ, बड़े ही हर्षोल्लास से, महाराजा अग्रसेन जयंती उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत, प्रातः ९.०० बजे, दैनिक हवन पूजन अर्चना से की गई। जिसमें मुख्य यजमान नीता बंसल उपेंद्र बंसल मिथलेश मंगल-वेद प्रकाश मंगल रहे। इसके उपरांत शानदार समारोह का आयोजन हुआ जिसमें सर्वप्रथम समारोह अध्यक्ष मुकेश गोयल (कोनक्राफ्ट प्रा०लि०), मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल (राज्य मंत्री. स्वतंत्र प्रभार उ०प्र० सरकार ) परम आदरणीय सोमांश प्रकाश (पूर्व विधायक) गौरव स्वरूप बंसल (वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी) एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्यप्रकाश मित्तल (एशियन पब्लिशर्स), उपाध्यक्ष – अजय अग्रवाल (सी.ए.) सचिव प्रदीप कुमार गोयल, प्रबंधक पुरुषोत्तम कुमार सिंघल, कोषाध्यक्ष योगेंद्र कुमार मित्तल, मुख्य संयोजक योगेश कुमार सिंघल एवं सह संयोजक अजय कुमार सिंघल ने दीप प्रज्ज्वलित किया और राजीव सिंघल (प्रोपर्टी कंसलटेंट) ने सर्व मनोभावन मंच का संचालन करते हुए संपूर्ण मंच एवं सदन के साथ, अग्र कुलदेवी महालक्ष्मी जी एवं अग्रवंश शिरोमणि महाराजा अग्रसेन जी की आरती की। स्वागत की श्रृंखला में सभी मंचासीन अतिथिगण का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके पश्चात सर्वप्रथम पी०आर० स्कूल के बच्चों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया तथा देशभक्ति एवं संस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मीनाक्षी स्वरूप (चेयरमैन, न०पा०प०, मुजफ्फरनगर) अरविंद सगल (चेयरमैन न०पा०प० शामली), विपिन गर्ग (चेयरमैन न०पा०प० देवबंद), सौरभ स्वरूप बंसल (उद्योगपति), अशोक कंसल (पूर्व विधायक), नरेंद्र गोयल ( दुर्गा इस्पात), आकाश कुमार जी (श्री बालाजी स्टील) एवं अशोक कुमार तायल (कॉन्ट्रेक्टर) ने भाग लिया तथा स्वागत समिति के प्रमुख मित्रसेन अग्रवाल तेजराज गुप्त रचित सिंघल देवेंद्र गर्ग मधुसूदन दास गोयल पवन मित्तल विजय कुच्छल अजय तायल विनय कुच्छल आशुतोष कुच्छल पवन कुमार सिंघल एवं पवन कुमार गोयल ने सभी विशिष्ट अग्रजनों का पटके पहनाकर स्वागत किया तथा जितने भी भवन के नये सदस्य एवं ट्रस्टी संरक्षक इस वर्ष बनाये गये है उन सबका भी स्वागत किया गया। अतिथियों ने अपने संभाषण में महाराजा अग्रसेन जी की, एक रुपया और एक ईंट की नीति का उदाहरण देते हुए सभी से एक दूसरे का सहयोग करने की अपील की तथा सदैव अग्र समाज के उत्थानार्थ साथ रहने का वायदा किया एवं मुजफ्फरनगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सर्व अग्र समाज की एकजुटता पर बल देते हुए,पालिका से संबंधित हर प्रकार का सहयोग करने का आश्वासन दिया। बीच-बीच में पी०आर० स्कूल के बच्चों द्वारा मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जिसके लिये हम अशोक कुमार सिंहल, चेयरमैन पी०आर० स्कूल के हृदय से आभारी है। मंचासीन सभी वक्ताओं के साथ-साथ रोचक मंच संचालक राजीव सिंघल एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्यप्रकाश मित्तल ने महाराजा अग्रसेन जी के महान कारनामों को याद करते हुए सभी से उनका अनुसरण करने का आग्रह करते हुए, समस्त अतिथिगण का हृदय से आभार व्यक्त किया। अशोक कंसल,नरेन्द्र गोयल, आकाश कुमार एवं अशोक तायल द्वारा महाराजा अग्रसेन के बारे में प्रस्तुतीकरण दिया। ट्रस्ट द्वारा डा० मनोज गुप्ता (हैड ऑफ केन्सर डिपार्टमेन्ट, एम्स ऋषिकेश), डा० प्रखर गोयल, डा० अपराजिता कंसल गोयल, डा० सिद्धार्थ गुप्ता, डा० आयुषी गुप्ता एवं इस वर्ष के सी०ए० सुधांशु गर्ग, सी०ए० शिवम गोयल, सी०ए० हिमांशु गोयल, सी०ए० कु० मानवी प्रकाश एवं सी०ए० शिवम अग्रवाल को सम्मानित किया तथा इसके अलावा जो नगरपालिका परिषद के सभासद महिका गुप्ता, योगेश मित्तल पारूल मित्तल, प्रियांस कुमार तथा अशोक कुमार सिंघल (चेयरमैन पी०आर० स्कूल) को भी सम्मानित किया कार्यक्रम उपरांत सभी ने अग्र पत्रिका ले जाते हुए, पूर्ण रूप से सफल कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से फूलचंद कंसल अजय कुमार मित्तल, अचिन कंसल संजीव गोयल (बोबी) राजकुमार तायल, राजेश गोयल, श्यामलाल बंसल, सुरेंद्र बंसल,राकेश मित्तल,रोशन लाल गर्ग, डॉ राधेश्याम गर्ग, सुनील तायल तेजराज गुप्ता, राकेश कंसल, विकास स्वरूप बंसल, नीरज कुमार, रविंद्र सिंघल सुरेंद्र गोयल, राजकुमार तायल, पदम बंसल, मनीष तायल, राकेश बिंदल, प्रवीण कुमार गोयल, अशोक कुमार तायल, रमेश चंद्र गुप्ता, अजय कुमार मित्तल, विनोद कुमार सिंघल, अजय तायल, राम कुमार गोयल, राकेश अग्रवाल, सतीश चंद्र गोयल, सुरेंद्र बंसल, नीरज बंसल, अरविन्द कुमार बंसल, उपेंद्र बंसल, विनय कुमार कुच्छल, जितेन्द्र कुच्छल, इन्द्रसेन बिन्दल पवन मित्तल, अमित मित्तल, दीपक गोयल (पूर्व सभासद ) अनिल लोहिया, अमित गोयल, प्रवीण कुमार गोयल (स्वास्तिक रबर), राकेश बिन्दल (बिन्दल पेपर्स),महेश जिंदल, सत्य प्रकाश रेशू, रमेश चन्द गुप्ता, राकेश मित्तल, मधुसुधन दास गोयल, प्रेमप्रकाश (एडवोकेट), रजत गुप्ता (आर्किटेक्ट), अजय तायल, भुवनेश गुप्ता श्यामलाल बंसल, महेश जिन्दल, अमित मित्तल,अम्बरीश कुमार सिंघल,तुषार गोयल, गिरीश अग्रवाल, संजय गुप्ता आदि असंख्य वरिष्ठ अग्रजनों ने भाग लिया
रैंकिंग में मिला तीसरा स्थान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं सहित राजस्व विभाग, विकास कार्यो तथा शांति एवं कानून व्यवस्था सहित समस्त विवरण एकीकृत प्रणाली के माध्यम से सीएम डैशबोर्ड पर माननीय मुख्यमंत्री जी की समीक्षा हेतु प्रदर्शित किया जाता है, जिसमें जिले की योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा कर ग्रेडिंग के आधार पर रैंकिंग जारी की जाती है, जिसमें जिलाधिकारी महोदय अरविंद मल्लप्पा बंगारी के कुशल नेतृत्व में जनपद के अधिकारियों द्वारा योजनाओं में प्रगति करते हुए सितंबर माह में प्रदेश भर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है जिसमें जनपद को १० में से ७.३६ अंक प्राप्त हुए।  जिलाधिकारी महोदय ने बताया की जनपद में शासन की समस्त योजनाओं की समय-समय पर अधिकारियों के साथ बैठक कर निरंतर समीक्षा की जाती है तथा योजनाओं में प्रगति किए जाने हेतु समस्त विभागों के साथ समंवय स्थापित कर योजनाओ को समय पर पूर्ण कराया जाता है जिससे जनपद की रैंकिंग में सुधार हो सके एवं लाभार्थी तक उस योजना का लाभ पहुंचाया जा सके। जिला प्रशासन शासन की मंशा अनुरूप समस्त कार्यों को समय पर पूर्ण कराने के लिए तत्पर है। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा हेतु जनपद में कानून व्यवस्था हेतु जनपद में  पुलिस अधीक्षक अपराध नोडल अधिकारी है। राजस्व संबंधी प्रोजेक्टों की समीक्षा किए जाने हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व  नोडल एवं  विकास कार्यो की समीक्षा हेतु मुख्य विकास अधिकारी तथा जनपद स्तर पर समीक्षा हेतु जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी तकनीकी नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करते है।
बुजुर्ग हुआ चोटिल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बाईक की चपेट मे आकर बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार संजय मार्ग पटेल नगर निवासी बुजुर्ग रामेश्वर दयाल 
आज सुबह के वक्त अपने घर के पास गली मे टहल रहे थे कि इसी बीच गली मे तेजी के साथ पहुंची बाईक की टक्कर से उक्त व्यक्ति घायल हो गए। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी बाईक चालक अपनी बाईक सहित मौके से फरार हो गया। बुर्जुग के परिजनो ने उन्हे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया। 
रामलीला देखने के दौरान युवक पर जानलेवा हमला 
मोरना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रामलीला देखने गये युवक के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने दो युवकों पर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।   ककरौली क्षेत्र के गांव बेहड़ा सादात निवासी राकेश ने तहरीर देकर बताया कि गाँव में रामलीला का आयोजन हो रहा है। मंगलवार की रात दस  बजे वह रामलीला देखने गया था कि गाँव के ही दो युवक उससे कहासुनी कर गाली गलौज करने लगे।विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। वह जान बचाकर घर की ओर भागा तो दोनों आरोपी उसका पीछा करते हुए घर मे घुस आये तथा पुनः उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों से अपनी जान को खतरा जताते हुए कार्रवाई की गुहार पुलिस से लगाई है।
हादसे में घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कार की चपेट मे आकर एक युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। 
  सूत्रो के अनुसार गांव सालारपुर निवासी सोनू नामक युवक बीती रात नई मन्डी के अलमासपुर चौक से कूकडा की और जाते वक्त कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। आसपास के दुकानदारों ने घायल युवक को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा घायल के परिजनो को हादसे की सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही घायल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। 
बाजारों ने लौटी रौनक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नवरात्री पर्व से एक और जहां शहर धर्ममय हो गया है। क्यों कि एक तो नवरात्रों के व्रत चल रहे हैं। वहीं दूसरी और जनपद सहित शहर की विभिन्न रामलीलाओं मे मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम की सुन्दर लीलाओं का मंचन चल रहा है। जिससे रात के समय शहर की विभिन्न रामलीलाओं टाउन हॉल, नई मन्डी रामलीला भवन एवं पटेलनगर स्थित श्री आदर्श रामलीला कमैटी, गांधी कालोनी, कच्ची सडक एवं दक्षिणी कृष्णापुरी, रामलीला टिल्ला आदि विभिन्न रामलीलाओं मे श्री रामलीला का सुन्दर मंचन हो रहा है। नवरात्रो के साथ ही बाजारो मे भी ग्राहकी बढ गई है। शहर के विभिन्न देवी मंदिरो मे दुर्गा पूजा, हवन-पूजन, संकीर्तन आदि से माहौल पूरी तरह धर्ममय बन गया है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि त्यौहारी सीजन एवं सायो की वजह से बाजार मे विभिन्न वस्तुओ की खरीदारी बढ गई है। 
हादसे मे घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। 
  जानकारी के अनुसार थाना शाहपुर के गांव कसेरवा निवासी सोमपाल अपने चचेरे भाई अरविन्द के साथ बाईक द्वारा मेरठ किसी काम से जाते वक्त बुढाना के मेरठ करनाल हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। एक अन्य सडक हादसे के तहत न्याजीपुरा निवासी सादिक पुत्र आफताब अपनी स्कूटी द्वारा रामपुर तिराहे की और किसी काम से जाते वक्त गुरू रामराय पब्लिक स्कूल के समीप चोटिल हो गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान उसे कोई गंभीर चोट नही लगी। उधर से जा रहे किसी व्यक्ति ने उक्त युवक को रामपुर तिराहे के समीप निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया। इस हादसे मे उसकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। मेरठ के गांव फफूडा निवासी तेजबीर त्यागी कार द्वारा मेरठ से रूडकी रिश्तेदारी मे जाते वक्त बेगराजपुर से आगे टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आ गया। इस दौरान उसकी कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसे मामूली सी चोट भी आ गई। 
बाईक फिसलने से घायल
मंसूरपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बाईक फिसलने से एक युवक घायल हो गया इस हादसे मे उसके दोस्त को भी कुछ चोटें आई। जिसे सीएचसी भिजवाया गया। 
  जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव मंसूरपुर निवासी मुकेश शर्मा  अपने दोस्त आमिर के साथ बाईक द्वारा मिल मन्सूरपुर बाजार से बीमार पशुओ के लिए दवाई लेने जाते वक्त अचानक बाईक फिसलने से घायल हो गया। 
जिसे आसपास के दुकानदारो ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। 
News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 9 =