उत्तर प्रदेश

Hathras: छात्रों ने आरएमपीएसयू कुलपति का फूंका पुतला

Hathras अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) की ओर से परीक्षाओं में 75 प्रश्नों की अनिवार्यता किए जाने के फैसले का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विरोध किया। कार्यकर्ताओं व बागला डिग्री कॉलेज के छात्रों ने बागला कॉलेज के गेट पर कुलपति का पुतला फूंका। कुलपति के पुतले की अर्थी भी निकाली। उन्होंने पिछली बार परीक्षा के आधार पर परीक्षा कराने की मांग की।  कुलपति को संबोधित ज्ञापन बागला कॉलेज के प्राचार्य को सौंपा।

नगर मंत्री अर्पित वर्मा, क्षेत्रीय सोशल मीडिया संयोजक विकास शर्मा, विभाग संयोजक गौरव रावत, अश्वनी मिश्रा, मनीष चौधरी, रोहित कुमार, विशाल, आकाश वाष्र्णेय, गोपाल शर्मा सहित परिषद के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 2 =