Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाजपा नेता के स्वजन से मांगी दस लाख की रंगदारी

मुजफ्फरनगर। भाजपा नेता के स्वजन को फोन कर एक शातिर ने दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। साथ ही आरोपित ने घर की महिलाओं से अभद्रता करते हुए रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।

भाजपा के मंडल संयोजक उत्तम राणा ने थाने में शिकायत दर्ज कर बताया कि तीसरे पहर दीपक नाम के व्यक्ति ने घर की महिलाओं से फोन पर अभद्रता की। बाद में आरोपित ने दस लाख रुपये मांगे और न देने पर जान से मारने की धमकी दी।

इस घटना के बाद से स्वजन दहशत में है। जांच कर रहे दारोगा सुभाष चंद ने बताया कि दिए गए नंबर पर बात नहीं हो पा रही है। सीडीआर से नंबर ट्रेस कर आरोपित पर कार्रवाई की जाएगी।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 1 =