उत्तर प्रदेश

रामनगर के बडनपुर गांव में चोरों ने जम कर उत्पात मचाया

रामनगर।बीती रात थाना रामनगर के बडनपुर गांव में चोरों ने जम कर उत्पात मचाया। दो घरों से लाखों की जेवर व नगदी साफ कर दी जब कि एक घर का ताला तोड़ा मगर कुछ ले नही जा सके।

एक का मोबाइल उठा ले गए। गांव में कई चोरी की घटनाओं से लोगों में डर बना है।बीती रात बड़नपुर निवासी माधव राज के घर अज्ञात चोर दीवार फांद कर आंगन में आए तथा घर के कमरे की कुंडी तोड़ कर कीमती बर्तनो में दो फूल के बटुआ वजन लगभग 50 किलो, बाइस थाली

फूल की व जेवरात में सोने की एक चैन, हार, नथुनी, मांगबेंदी, झुमकी व झाला व एक एक सेट पायजेब कमर पेटी दो दो सेट
करधनी, पन्द्रह सेट विछिया ( चांदी की) व नकद 50000 रुपये जो गाडी की किस्त जमा करने के लिए रखे थे सब चुरा ले गये। सुबह घटना की जानकारी हुई।

उसी रात इसी गांव में इनके पडोस के रहने वाले राजकुमार के घर भी चोर घुसे और लगभग 50,000 का सामान जेवर आदि चुरा ले गये। गांव के निवासी नौमी लाल का एक मोबाइल भी ले गये और फकरूदीन के घर गेट का ताला तोडा मगर कुछ चुरा नहीं सके । इस तरह गांव में चोरी की घटनाओं से लोग डरे हुए थे।

बताते हैं कि लकड़ी मंडी व महादेवा चौकी क्षेत्र में पुलिस गश्त पर भी रहती है किंतु इस चोरी ने उसकी गस्त की पोल खोल दी है। चौकी इंचार्ज महादेवा कहते हैं कि उनको इस मामले की कोई तहरीर नही मिली है।चोरी की घटना संदिग्ध है।

प्रधान के घर हुई चोरी का नही हुआ खुलासा: बीते महीने लहड़रा में प्रधान के घर हुई लाखो की चोरी का भी पुलिस अभी खुलासा नही कर सकी है। हो रही ताबड़ तोड़ चोरियों से इलाके में भय व्याप्त है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × five =