उत्तर प्रदेश

कृष्ण चरित मानस के रचयिता महेंद्र योगी ने ऋषि मुनियों के चरित्रों का वर्णन किया

जो सत्य से अवगत करा दें वही सत्संग, महेंद्र योगी ,रामनगर बाराबंकी। नगर पंचायत प्राँगण में हो रहे सात दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग के प्रथम दिन श्री कृष्ण चरित मानस के रचयिता महेंद्र योगी ने ऋषि मुनियों के चरित्रों का वर्णन किया।उन्होंने कहा जो सत्य से जो अवगत करा दें वही सत्संग होता है।

ढोलक हारमोनियम की थाप पर जब व्यास गद्दी पर विराजमान योगी महेंद्र ने भगवत भजन व सत्संग के बारे में लोगों को जानकारी दी, तो लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

सबसे पहले नगर पंचायत अध्यक्ष बद्री विशाल त्रिपाठी ने गुरुवर महेंद्र योगी को माला पहना कर आशिर्वाद लिया।उसके शिक्षक संतोष बाजपेई ने योगी जी की समस्त संगीत टीम व सत्संग पंडाल में उपस्थित सत्संग प्रेमियों का रोली चंदन लगाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ संजय तिवारी ने गुरु वंदना- जो दया तेरी न होती तेरे द्वार मैं न आता, जो भरम जरा भी होता योगी द्वार न मैं आता प्रस्तुत कर किया।

श्री कृष्ण चरित्र मानस के रचयिता डॉ महेंद्र योगी ने आध्यात्मिक सत्संग समारोह में आए हुए सत्संग प्रेमियों से कहा कि सत्य से जो अवगत करा दें वही सत्संग है

आध्यात्मिक सत्संग समारोह में डॉ कृष्ण बिहारी शुक्ला, नागेंद्र बाजपेई, राजन, अशोक तिवारी, शिक्षक अनंतराम यादव, डॉ चांदसी सरवन तिवारी, द्वारिका प्रसाद, हरिहर दत्त पांडे, मोहन शुक्ला, संजीव गुप्ता, जग प्रसाद, श्री केशन शर्मा, राजेश शुक्ला लोग उपस्थित सत्संग में हो रहे भजनों पर झूमते रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − eight =