उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: यूनाइटेड स्प्रिट शराब फैक्टरी ने दिया 246 कर्मचारियों को नौकरी समाप्ति का नोटिस

Shahjahanpur रोजा क्षेत्र में रौसर कोठी गांव स्थित यूनाइटेड स्प्रिट लिमिटेड में मंगलवार को करीब 246 कर्मचारियों को सेवा समाप्ति का नोटिस मिलने के बाद जमकर हंगामा हुआ। कर्मचारी फैक्टरी परिसर में स्थित छह मंजिला प्रोसेस प्लांट पर चढ़ गए। इसकी जानकरी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। 

शराब फैक्टरी में करीब दस साल से उत्पादन बंद है। उत्पादन शुरू करने के लिए कर्मचारी फैक्टरी गेट पर करीब 272 दिन से क्रमिक अनशन कर रहे थे। मंगलवार सुबह आठ बजे जब कर्मचारी फैक्टरी पहुंचे और अपना कार्ड पंच करने का प्रयास किया 

दो जगह मशीनों के तार कटे हुए थे। एक जगह से मशीन ही गायब थी। वहां उन्हें 31 अक्तूबर का एक पत्र प्रबंधन की ओर से मिला, जिसमें फैक्टरी बंद करते हुए 244 नियमित और दो कैजुअल कर्मचारियों की सेवा समाप्ति की बात थी। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21333 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + 9 =