खेल जगत

वानखेड़े स्टेडियम में लगी Sachin Tendulkar की आदम कद प्रतिमा

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में Sachin Tendulkar ने खुद अपनी प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान स्टेडियम में बड़ी संख्या में क्रिकेट फैन्स मौजूद थे. सचिन-सचिन की गूंज के बीच मास्टर ब्लास्टर की प्रतिमा से पर्दा हटाया गया. इस दौरान दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, BCCI सचिव जय शाह, BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, NCP प्रमुख और पूर्व BCCI और ICC प्रमुख शरद पवार, MCA अध्यक्ष अमोल काले मौजूद रहे.

वर्ल्ड कप 2023 के रोमांच के बीच दिग्गज क्रिकेटर Sachin Tendulkar की धमाकेदार एंट्री हुई है. मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम 1 नवंबर को एक बार फिर से सचिन-सचिन के नारे से गूंज उठा. स्टेडियम में अब हमेशा सचिन मौजूद रहेंगे. दरअसल बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की आदम कद प्रतिमा का अनावरण किया गया.

इस साल की शुरुआत में यह पता चला था कि अप्रैल में 50 साल के हो चुके तेंदुलकर की प्रतिमा स्टेडियम के अंदर स्थापित की जाएगी और मंगलवार को यहां उसे अंतिम रूप दिया गया.

इस प्रतिमा में इस महान बल्लेबाज को शॉट खेलने की मुद्रा में दिखाया गया है और यह Sachin Tendulkar स्टैंड के करीब लगी है.इस प्रतिमा को राज्य के अहमदनगर के चित्रकार-मूर्तिकार प्रमोद कांबले ने बनाया है.

नवंबर 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट की शृंखला के दौरान यहां भारत के लिए अपना अंतिम टेस्ट खेलने के लगभग 10 साल बाद तेंदुलकर के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =