News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

रोजगार मेला 18 को
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, मुजफ्फरनगर एवं श्रीराम कॉलेज, निकट रेशू विहार रेलवे फाटक, परिक्रमा मार्ग, मुजफ्फरनगर के संयुक्त तत्वाधान में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन दिनांक 18.11.2023 को स्थान- श्रीराम कॉलेज, निकट रेशू विहार रेलवे फाटक, परिक्रमा मार्ग, मुजफ्फरनगर में किया जा रहा है जिसमें निजि क्षेत्र की लगभग बीस से तीस कम्पनियां लगभग 2500 विभिन्न पदों हेतु साक्षात्कार/परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। जिसमें नियोजकों द्वारा हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, आई0टी0आई0, पॉलीटेक्निक,डिग्री, आदि योग्यताधारक अभ्यर्थियों के लिए टेक्निकल असिस्टेंट, वैलनेस एडवाइजर, असिस्टेंट, फील्ड एक्जीक्यूटिव, सेल्स रिप्रजेन्टेटिव, मैंनेजर आदि पदों के लिए चयन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल ेमूंलवरंदण्नचण्दपबण्पद एवं ूूण्दबेण्हवअण्पद पर ऑनलाइन पंजीकरण कराकर शामिल हो सकते है। अभ्यर्थी का रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन कम्पनी में आवेदन करना अनिवार्य है । रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु सभी अभ्यर्थी अपने साथ पंजीयन कार्ड,समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति,फोटो आई0डी0 एवं बॉयोडाटा लेकर अवश्य आए। किसी प्रकार की असुविधा की स्थिति में जिला सेवायोजन कार्यालय मुजफ्फरनगर में सम्पर्क कर सकते है । इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

 

मंत्री कपिलदेव ने लिया जैन मुनि पुष्पदंत सागर जी महाराज से आर्शीवाद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार मे राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने शहर के मौहल्ला प्रेमपुरी स्थित जैन औषधालय मे ससंघ विराजमान जैन मुनि गणाचार्य पुष्पदंतसागर महाराज से आर्शीवाद प्राप्त किया।
आज दोपहर के वक्त प्रेमपुरी जैन औषधालय पहुंचे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने त्यागमुर्ति जैन मुनि पुष्पदंतसागर महाराज से आर्शीवाद प्राप्त किया। इस दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल काफी देर तक जैन औषधालय मे रूके तथा पुष्पदंतसागर महाराज से आध्यात्म पर चर्चा की। इस दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के साथ प्रवीण जैन हुण्डई वाले, रोहित जैन, प्रवीन जैन चीनू आदि मौजूद रहे।

 

चैकिंग अभियान से मचा हड़कम्पMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में जनपद की कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है वहीं पुलिस द्वारा समय समय पर वाहन चालकों को वाहनों के नियम के प्रति भी सतर्क किया जा रहा है। आज भी पुलिस द्वारा बैंक, एटीएम, पेट्रोल पम्प, ग्राहक सेवा केन्द्र आदि वित्तीय संस्थानों पर की गयी चेकिंग तथा सुरक्षा उपकरणों को चेक कर संदिग्धों से की गयी पूछताछ। एसएसपी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-२ क्षेत्रों में पडने वाले बैंको, ग्राहक सेवा केन्द्र, एटीएम, पेट्रोल पम्प, जनसेवा केन्द्रों एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर चेकिंग की गई तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक करते हुए प्रबंधकों से कुशलता जानी गई तथा संदिग्धों से पूछताछ व चेकिंग की गयी। पुलिस द्वारा चलाये गये चैकिंग अभियान से वाहन स्वामियों में हड़कम्प मचा रहा। वहीं पुलिस द्वारा यातायात माह के तहत नागरिकों को वाहनों के नियमों के प्रति भी सतर्क किया गया।

मुजफ्फरनगर। शहर में साफ सफाई की व्यवस्था को लेकर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप लगातार प्रयासरत है। इसी के तहत आज उन्होंने कमला नेहरू वाटिका से भारी संख्या में छोटे-बड़े सफाई वाहनों को रवाना किया इन सफाई वाहनों से शहर में डोर टू डोर साफ सफाई की व्यवस्था के साथ ही अन्य तरीकों से साफ सफाई की जाएगी। आज जिन वाहनों को रवाना किया गया है, उनमें ६७ छोटा हाथी, ६ ट्रैक्टर, दो जेसीबी मशीन, दो स्वचालित शौचालय, ७७ रेहडा, तीन डंपर आदि शामिल है। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नगर में साफ सफाई की व्यवस्था को लेकर अब किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पालिका की ओर से शहर में साफ सफाई के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और नगर वासियों को साफ स्वच्छता के प्रति किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस अवसर पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल कुमार, मुख्य खाद्य निरीक्षक योगेश, वाटिका प्रभारी दुष्यंत एवं स्टोर लिपिक अशोक ढींगरा समेत अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

 

एसएसपी ने थाने का किया वार्षिक निरीक्षणMuzaffarnagar News
शाहपुर ।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा थाना शाहपुर का किया गया वार्षिक निरीक्षण, निरीक्षण उपरान्त महोदय द्वारा थाना शाहपुर पर नियुक्त समस्त अधिकारीध्कर्मचारीगण का अर्दली रूम लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन महोदय द्वारा थाना शाहपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम गार्द द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को सलामी दी गयी जिसके पश्चात महोदय द्वारा महिला हेल्प डेस्क को गहनता से जाँचा परखा गया जिसमें आवेदिकाध्आने वाली पीड़िता का नाम,पता आदि एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान के उल्लेखित विवरण के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तदोपरान्त थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, विवेचक कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, शौचालय, स्नानघर, बैरक, थाना परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छ पानी की उपलब्धता आदि का निरीक्षण करते हुए मालखाने में रखे शस्त्रों की साफ सफाई व रख रखाव का निरीक्षण किया व थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का बारिकी से निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, टॉप-१० अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं नये सिरे से टॉप-१० अपराधियो को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा गैंगस्टर अधि० के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा १४(१) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को कड़ाई से पालन करने एंव खनन, शराबध्अवैध मादक पदार्थ तस्कर, पशु, वन तथा भूमाफियाओं को अभियान चलाकर चिन्हित कर उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कडी कानूनी करने तथा हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर चौकिंग करने एवं फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों के खाने पीने की व्यवस्था के लिए संचालित मेस का निरीक्षण किया गया जिसमें मेस की साफ सफाई संतोषजनक मिली साथ ही मेस में भोजन की गुणवत्ता बढाने तथा प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण भोजन देने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना परिसर में खडे माल मुकदमाती एवं लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण करने हेतु थाना प्रभारी शाहपुर को निर्देशित किया गया। वार्षिक निरीक्षण के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा द्वारा थाना शाहपुर पर नियुक्त समस्त अधिकारीध्कर्मचारीगण का अर्दली रूम लिया गया। अर्दली रूम के दौरान महोदय द्वारा सभी कर्मचारीगण की बीट बुकों को चेक किया गया तथा शस्त्रों को खुलवाकर उनके विषय में जानकारी ली गई। तत्पश्चात महोदय द्वारा थानों पर लम्बित विवेचनाओं, महिला सम्बन्धी अपराध, प्रार्थना पत्रों, वांछितध्वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के विषय में जानकारी करते हुए सभी अधिकारीगण को लम्बित विवेचनाओं के निष्पक्ष निस्तारण एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही महोदय द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को थानाक्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ व सट्टा की पूर्णतः रोकथाम करने, शातिर अपराधियों/हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन करने तथा आम जनता से शालीनतापूर्ण व्यवहार करने, महिला सम्बन्धी अपराधों की जाँचकर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने व थाना क्षेत्र में नियमित रूप से पैट्रोलिंग करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त पुलिस अधिकारीध्कर्मचारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जानकर तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। अन्त में महोदय द्वारा ग्राम प्रहरियों को ठंड से बचाव हेतु कम्बल वितरित किये गये।

 

पूर्ति निरीक्षक ने किया निरीक्षण
बुढाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)पूर्ति निरीक्षक बुढाना द्वारा ग्राम कसेरवा, विकास खण्ड बुढाना में उचित दर विक्रेता के राशन वितरण की जांच की गयी। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के आदेशो के क्रम में पूर्ति निरीक्षक बुढाना द्वारा विकास खण्ड बुढाना के ग्राम कसेरवा में उचति दर विक्रेता के राशन वितरण की जांच की गयी। जिस दौरान पूर्ति निरीक्षक बुढाना द्वारा उचित दर विक्रेता को नियमानुसार राशन वितरण करने हेतु निर्देशित किया गयाग् साथ ही उनके द्वारा राशन वितरण में उपस्थित कार्डधारको से उचित दर विक्रेता के बारे में पूछताछ की गयी। कार्डधारको द्वारा उचित दर विक्रेता के व्यवहार को सही बताया गया। अन्त में पूर्ती निरीक्षक बुढाना द्वारा घट तौलग् माप की जांच करते हुए उचित दर विक्रेता को वितरण से शेष राशन को नियमानुसार वितरित करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

टीकाकरण अभियान चलाया
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में (छाया ग्राम/शहरी स्वास्थ्य व्यवस्था एवं पोषण दिवस के अंतर्गत) टीकाकरण का आयोजन किया गया। कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में स्कूल प्रबंध चौधरी जमील अहमद की अध्यक्षता में (छाया ग्राम/शहरी स्वास्थ्य व्यवस्था एवं पोषण दिवस के अंतर्गत) ए०एन०एम० श्रीमती कविता के द्वारा श्रीमती छवि (आशा)और श्रीमती सुमन (आंगनवाड़ी) के सहयोग से टीकाकरण का आयोजन किया गया। जिसमें ६ वर्ष से ७ वर्ष तक के बच्चों को ए०एन०एम श्रीमती कविता द्वारा टीके लगाएं गए। और स्कूल प्रबंधक चौधरी जमील अहमद ने बताया की बच्चों के जीवन और भविष्य की सुरक्षा के लिए सबसे प्रभावी और के किफायती तरीकों में से एक है-टीकाकरण। बच्चों को जीवित रहने के लिए टीकाकरण जरूरी है। नियमित टीकाकरण को छोड़ने से बच्चों के जीवन पर जानलेवा प्रभाव पड़ सकता है। बच्चों के जीवन और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण सबसे प्रभावी और किफायती लागत का तरीका है।

 

पशु चिकित्साधिकारी ने गौवंश का स्वास्थ्य परीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी अरविनद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० चन्द्रवीर सिंह के दिशा निर्देशन में डॉक्टर हर्षवर्धन पशु चिकित्सा अधिकारी बहेड़ी द्वारा अस्थाई गोआश्रय स्थल रोहाना खुर्द में निरीक्षण ,गोवंश स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा की गई । गौशाला में हरा चारा, भूसा, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध मिला। खल चोकर उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया । साफ सफाई की वयवस्था संतोषजनक मिली तथा केयरटेकर उपस्थित मिले। ग्राम पंचायत सचिव एवं सचिव सहायक के साथ गोवंश सुपुर्दगी एवं गोसंरक्षण के संबंध में बैठक की गई। इसके अतिरिक्त पशु चिकित्साधिकारी बघरा द्वारा अस्थाई गौआश्रय स्थल बघरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक बीमार गौवंश की चिकित्सा की गई। निरीक्षण के समय दोनों केयरटेकर उपस्थित मिले। हरा चारा, भूसा व पेयजल उपयुक्त मात्रा में उपलब्ध मिला।

 

पूर्व सीएम का सपा जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)/देवबंद। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के शादी समारोह में देवबंद आगमन पर मुजफ्फरनगर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने उनका स्वागत किया। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी से सपा संगठन को लेकर वार्ता के साथ आगामी रणनीति को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी के साथ युवा सपा नेता नदीम मलिक व अन्य कार्यकर्ताओ ने भी सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की।

 

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पूर्व सांसद से मिले
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)/देवबंद। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव देवबंद में पूर्व विधायक माविया अली के पुत्र की शादी में पहुंचे थे वँहा पर सपा नेताओं की मुलाकात के लिए लम्बी कतार रही। पूर्व सांसद व वरिष्ठ सपा नेता कादिर राणा से सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गर्मजोशी से मुलाकात के साथ उनसे मुजफ्फरनगर की सियासत को लेकर भी पूरी जानकारी ली। पूर्व सांसद कादिर राणा जब भी सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलते है वह खासतौर से पूर्व सांसद कादिर राणा से जनपद सहित आसपास की राजनीतिक सरगर्मियों को लेकर पूरी जानकारी लेते हैं।

कार्यक्रम में किया गया जागरूक
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती किरण यादव के अनुपालन में कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में स्कूल प्रबंधक चौधरी जमील अहमद के नेतृत्व में भाषा अनेक-भाव एक के अंतर्गत ७५ दिवसीय कार्यक्रम के तहत भारतीय भाषा उत्सव के आयोजन की थीम ६वॉं सप्ताह (मूल्य) के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें बच्चों द्वारा कविता, देवेंद्र कुमार स०अ० द्वारा बच्चों को स्थानीय अथवा क्षेत्रीय भाषा में श्रवण कुमार/ईदगाह या पंचतंत्र की कहानियों पर कोई नाटक तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। और स्कूल प्रबंधक चौधरी जमील अहमद ने बताया कि शिक्षा हम सभी के जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और हम सभी के लिए अपनी सर्वोच्च क्षमता तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करता हैं तथा शिक्षा जीवन स्थिरता प्रदान करता है और यह शिक्षा एक ऐसी चीज है जिसे कोई भी कभी भी नहीं छू सकता है। लेकिन आज के युग में शिक्षा प्रणाली में अंग्रेजी भाषा का एक छात्र स्थापित हो गया है। जीवन के हर अनुसंधान भाषा में आजाद लोगों का पक्ष लिया जाता है।

 

बरला इंटर कालेज में नया सवेरा कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के बरला इंटर कॉलेज, बरला में नया सवेरा कार्यक्रम प्रार्थना स्थल पर संचालित किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के बरला इंटर कॉलेज, बरला में नया सवेरा कार्यक्रम प्रार्थना स्थल पर संचालित किया गया। नया सवेरा कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रा नंदिनी ने समाचार पत्र पढ़कर छात्र-छात्राओं को खास खबरों को सुनाया छात्रा कनिका द्वारा सुविचार प्रस्तुत किये गए , छात्र प्रिंस द्वारा शिक्षक पर अपने सुविचार प्रस्तुत किए, छात्रा प्रियांशी द्वारा कविता सुना कर सबको प्रसन्न किया। नया सवेरा कार्यक्रम का मंच संचालन सोनम कक्षा १२ की छात्रा द्वारा किया गया। नया सवेरा कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षक- शिक्षिका, कर्मचारी एवं प्रधानाध्यापक श्री सुधीर कुमार मौजूद रहे।

 

प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री कुन्द कुन्द जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खतौली में आज महाविद्यालय के चित्रकला विभाग द्वारा मेंहदी, रंगोली, दीप सज्जा एवं हांडी (मटकी)् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्रतियोगिता मुख्य अतिथि श्रीमती साक्षी जैन, पी०डी०सी० डॉ० आशा जैन एवं इनरव्हील क्लब, खतौली से श्रीमती संगीता गुप्ता, श्रीमती गौरी, श्रीमती ऋतू, श्रीमती वंदना, श्रीमती श्रुति, श्रीमती अंजली, डॉ० नीतू वशिष्ठ, प्राचार्या ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सभी अतिथियों का तिलक लगाकर, बुके भेंटकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। प्रतियागिता में मंच संचालन चित्रकला विभाग की प्रध्यापिका डॉ० ऋचा जैन ने किया। प्रतियोगिता में लगभग १५० छात्राओं प्रतिभाग किया। छात्राओं की सुन्दर-सुन्दर मेंहदी, रंगोली, दीपसज्जा एवं हांडी से सभी का मन मोह लिया। कुशल निर्णायक की भूमिका निभाते हुए अपना निर्णय दिया। मेंहदी प्रतियोगिता में कु० उमरा एवं कु० अरिबा को प्रथम स्थान, कु० मिनाक्षी एवं कु० सपना, कु० सानिया एवं कु० राबिया को तृतीय स्थान एवं कु० मंतशा, कु० प्राची, कु० वंशिका को विशेष पुरूस्कार दिया गया। रंगोली प्रतियोगिता में कु० माव्या को प्रथम स्थान कु० मिनाक्षी एवं कु० आयशा मलिक व कु० अनुराधा को तृतीय स्थान तथा कु० वंशिका, कु० मंतशा, कु० आयुशी, कु० अंजली को विशेष पुरूस्कार दिया गया। दीपसज्जा एवं हांडी (मटकी) प्रतियोगिता में कु० तुबा को प्रथम स्थान कु० मंतशा को द्वितीय स्थान तथा कु० अक्शा व कु० वंशिका को तृतीय स्थान तथा कु० खुशी, कु० उमरा, कु० अक्षी, कु० शहजादी को विशेष पुरूस्कार दिया गया। शेष प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ० नीतू वशिष्ठ ने छात्राओं की सराहना की तथा कार्यक्रम संचालिका डॉ० ऋचा जैन एवं कु० नेहा गुप्ता ने बाहर से पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया व धन्यवाद दिया। इस अवसर पर डॉ० रीना, डॉ० नीरजा गुप्ता, डॉ० सपना जैन, डॉ० अर्चना, डॉ० शिवानी चौधरी, डॉ० रीचा अग्रवाल, डॉ० अंजू, डॉ० विशु, कु० दिव्या शर्मा, डॉ० पूजा पुण्डीर, डॉ० स्वेता मलिक, डॉ० मिनाक्षी, श्रीमती एकता राजपूत, कु० करूणा मोतला, श्रीमती पारूल शर्मा, डॉ० अंजू जैन, श्रीमती सीमा तोमर, श्रीमती नीलम शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गन्ने से जुड़ी हुई विभिन्न समस्याओं को लेकर मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में लगभग १५ दिन जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन चला, उसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन का हल्ला प्रदर्शन भी हुआ। इस प्रदर्शन में प्रशासनिक अधिकारियों ने भारतीय किसान यूनियन द्वारा उठाई गई मांगों को मानने का आश्वासन दिया था लेकिन भारतीय किसान यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा का कहना है कि कोई भी मांग अभी तक नही मानी गई है, जिला गन्ना अधिकारी संजय सिसोदिया किसानों के फोन भी उठाना पसंद नहीं करते और ना हीं सही से व्यवहार करते हैं। भारतीय किसान यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने एक बार फिर से ६ नवंबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर भारी संख्या में ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लाकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इसको लेकर भाकियू पदाधिकारी गांव गांव में जाकर लोगों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। २३ अक्टूबर को एसएसपी कार्यालय पर सैकड़ो ट्रैक्टर आने से शहर में जाम की स्थिति बन गई थी, जिससे आम जन को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था, वहीं गन्ना विभाग के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से एक बार फिर से इस तरह के प्रदर्शन से आम जन को परेशानी का सामना उठाना पड़ सकता है।।

 

मजदूर ने की आत्महत्या
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पिछले कई वर्षो से रूडकी रोड स्थित ट्रान्सपोर्ट कंपनी पर काम कर रहे मजदूर ने अज्ञात कारणो के चलते खुदकुशी कर ली। इस हादसे पर आसपास के दुकानदारो सहित कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रूडकी रोड स्थित एक ट्रान्सपोर्ट पर पिछले करीब 50 वर्षो से मजदूरी कर रहे तथा वहीं पर रह रहे मजदूर ने अज्ञात कारणो के चलते खुद को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। रोजाना की भांति आज सुबह जब ट्रान्सपोर्ट स्वामी अपने ट्रान्सपोर्ट पर पहुंचा तो वहां का नजारा देखकर उसके होश फाख्ता हो गए। इस मामले की जानकारी पर आसपास के दुकानदारों सहित दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको ने इसकी सूचना थाना सिविल लाइन पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया तो उसकी पहचान रूपचन्द पुत्र भोपाल के रूप मे हुई जो पिछले कई वर्षो से उक्त कम्पनी पर मजदूरी करता था तथा वहीं पर रहता था। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की जांच पडताल के बाद ही इस सबन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।

 

लापरवाही पर किया लाइन हाजिर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)भ्रष्टाचार व कार्य में लापरवाही बरतने पर एसएसपी संजीव सुमन ने आज देर रात में दो सब इंस्पेक्टर और आधा दर्जन सिपाही एसएसपी लाइन हाजिर कर दिए हैं, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने यह कार्यवाही की है। एसएसपी द्वारा नई मंडी थाने के ट्रांसपोर्टनगर चौकी इंचार्ज मांगेराम कर्दम लाइन हाजिर किए गए हैं। इसी तरह ककरौली थाने से सब इंस्पेक्टर सुधीर कुमार भी लाइन भेजे गए हैं। नगर कोतवाली की रामलीला टिल्ला चौकी से हेड कांस्टेबल राहुल और कॉन्स्टेबल राजकुमार तथा खालापार चौकी से हैड कॉन्स्टेबल हनी भी लाइन भेजे गए हैं। इसी प्रकार ट्रांसपोर्टनगर चौकी पर तैनात कांस्टेबल प्रिंस, कांस्टेबल अजय व कांस्टेबल धीरेंद्र को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21142 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 8 =