Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar कैम्प में वोट बनाने का चला अभियान

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वोटर चेतना महाअभियान वैदिक पुत्री पाठशाला एवं जी सी पब्लिक स्कूल नई मंडी में नई वोट बनवाने पहुंचे भाजपा नेता अचिंत मित्तल ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वोट बनवाने की अपील की।

सभी मतदान केंद्रों पर दो दिन तक नई वोट बनाई जाएंगी। इसी क्रम में वैदिक पुत्री पाठशाला एवं जी सी पब्लिक स्कूल नई मंडी में नई वोट बनवाने में भाजपा नेता अचिन्त मित्तल का सहयोग रहा। आज व कल सभी मतदान केंद्रों पर बनाई जाएंगी नई वोट। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी विधानसभा के पोलिंग बूथों पर जहां आप अपना वोट डालते हैं ०५-११-२०२३ रविवार २५-११-२०२३ शनिवार व २६-११-२०२३ रविवार को सुबह १० बजे से शाम ४ बजे तक फोटो मतदाता सूची प्रदर्शित की जायेगी

जिसे देखकर आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं, कि आपका नाम मतदाता सूची मे है, या नहीं,यदि है तो उसमे कोई गलती तो नहीं है,यदि कोई गलती है, तो आप सुधारने हेतु फार्म भर सकते हैं,इस के अतिरिक्त नए वोटर कार्ड के लिए नए फॉर्म भरा जाएगा। ये वोटर लिस्ट हमारे सभी भाजपा के बूथ अध्यक्षो के पास उपलब्ध है, उसमे अपना,अपने परिवार का,नाम चेक करके अगर नहीं है तो अपनी वोट बनवाये

’नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए ये कागजात साथ लेकर जाएं।’
(१) दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो।
(२) आधार कार्ड की फोटो कॉपी।
(३) जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की फोटो कॉपी या हाई स्कूल की मार्कशीट )
(४) घर के किसी एक सदस्य के वोटर कार्ड की फोटो कॉपी। उपरोक्त तिथियां पर
पोलिंग बूथ पर बी.एल.ओ बैठेंगे।

वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर चौक कर लें , इस भरोसे में न रहें, कि पिछले चुनाव में हमने वोट डाला था,तो हमारा लिस्ट में नाम तो होगा ही,ऐसा नहीं है,जो अब नई लिस्ट आई है,उसमें बहुत लोगों के नाम नहीं हैं।यदि आपका वोटर लिस्ट मे नाम नहीं है,तो ६ नम्बर फार्म भर कर अपना नाम जरूर जुड़वा लें। वोटर कार्ड से सम्बंधित किसी अन्य समस्या के लिए भी इसी दिन अपने बूथों पर बीएलओ से अथवा हमारे बूथ अध्यक्ष से सम्पर्क किया जा सकता है। २०२४ लोकसभा चुनाव के लिये वोट बनाने का यह अंतिम अवसर है,८दिसम्बर को फाइनल वोटर लिस्ट प्रदर्शित की जाएगी, उससे पहले अपनी वोट बनवा लें।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × four =