Muzaffarnagar-बी० कॉम० तृतीय सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित, विद्यार्थीयों को किया गया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर द्वारा बी० कॉम० तृतीय सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित किया गया, जिसमें एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के बी०कॉम० तृतीय सेमेस्टर का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा।
इस अवसर पर इन सभी विद्यार्थीयों को प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष द्वारा बी०कॉम० की परीक्षा में उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह व प्रशषति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थीयों ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय अपने माता-पिता व महाविद्यालय के समस्त अध्यापकों को दिया। खुशी राजवंशी ने ९३ प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर विधि सिंघल ने ८३ प्रतिशत अंक प्राप्त किये एवं आदित्य राजपूत ने ८२ प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरान्वित किया ।
प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने इस अवसर पर कहा कि महाविद्यालय में सभी विद्यार्थीयों को शैक्षणिक पाठ्यक्रम के साथ-साथ उनके सर्वांगिण विकास में सहायक सभी प्रकार की तकनीकी, सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का वातावरण भी उपलब्ध कराया जाता है। जिससे की विद्यार्थीयों हर क्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित कर सके ।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डा० रवि अग्रवाल व सभी शिक्षकों ने विद्यार्थीयों को शुभकामनाएं दी
विद्यार्थीयों को भविष्य में भी इसी प्रकार उन्नति करने हेतु प्रेरित किया साथ ही उन्होने कहा कि सफलता उन्हीं को मिलती है, जिनके जीवन का एक लक्ष्य होता है और वे अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार होते हैं और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए सच्चा दृढ़संकल्प लेते हैं, और इसके लिए वे लगातार प्रयास करते रहते हैं ।
इस अवसर पर वाणिज्य संकाय से डा० नवेद अख्तर, डा० जगमोहन सिंह जादोन, डा० रिंकु एस गोयल, डा० मानसी अरोरा, डा० मौ० नदीम, डा० सुरेश चन्द शुक्ला, डा० अजय महेश्वरी, प्रशान्त, नुपुर अरोरा, प्राची चौधरी, डा० अतुल वर्मा, अमन वर्मा, आशा, कमर रजा व संकेत जैन आदि मौजूद रहे।

