Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राजनीति हो पर सकारात्मक हो,किसानों को अपनी घटिया राजनीति से परेशान न करें जनप्रतिनिधि:- राजू अहलावत

मुजफ्फरनगर:चरथावल विकासखण्ड के गांव पिलखनी में गन्ना सेंटर न होने के कारण समस्त गांव वासी अपना गन्ना 4 किलोमीटर दूर दूसरे गांव के सेंटर पर तोलते है वो भी पूरे सीजन नही

क्योकि सेंटर पर हमेशा गन्ना भरा रहता है भाकियू ने ये मुद्दा उठाया तो अपने नेता ही घटिया राजनीति करने लगे जिला प्रशासन ने किसानों की बात सुनी और उचित समाधान का आश्वासन दिया था

मगर कुछ खद्दरधारीयो के पेट मे दर्द हो गया ओर किसान आज भी 4 किलोमीटर दूर उबड़ खाबड़ रास्ते पर चलने को मजबूर है कल से किसान गांव में धरने पर है

मगर न किसी खद्दर धारी ने ओर न प्रशासन ने अभी तक किसानों की सुध नही ली अतः तंग आये जंग आये सोमवार को सभी पीड़ित किसान डीएम कार्यलय पर गन्ने की ट्राली लेकर पंहुचेगा

क्योकि भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जी के अनुसार गन्ना या तो शुगरमिल पर जाता है या फिर डीएम कार्यलय पर जाता है तैयार रहे जिला प्रशासन आर या पार

 

धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों ने लिया निर्णय,सोमवार को गांव के सभी किसान डीएम ऑफिस में भरेंगे गन्ना

चरथावल विकसखण्ड ग्राम पिलखनी में गन्ना सेंटर न दिए जाने से नाराज किसानों ने भाकियू तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन गन्ना तौल केंद्र देने की मांग के साथ जी चेतावनी दी कि सोमवार तक किसानों की समस्या का समाधान न हुआ तो किसान अपना गन्ना डीएम कार्यालय पर डालेंगे

वही रात्रि में भी धरना जारी है।विकास तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया कि किसानों की समस्या का समाधान होने तक धरना चलता रहेगा।

यदि किसानों की समस्या सोमवार तक हल न हुई तो किसान अपने गन्ने को जिलाधिकारी कार्यालय पर ले जाकर डालेगें।

इस मौके पर डा. चरण सिंह, ठा. बिजेन्द्रसिंह,कंवरपाल सिंह,अमर सिंह,कृष्ण सिंह, महिपाल सिंह,गुलाब सिंह कश्यप,महेन्द्रसिंह सैनी, ललित कुमार, अक्षय कुमार, अंकित कुमार, सुधीर कुमार, पवन ,सतीश कुमार, सरफराज, संजीव कुमार, सचिन कुमार, राहुल कुमार आदि सैकड़ों किसान उपस्थित रहे

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 4 =