उत्तर प्रदेश

साहिल खान ने हिन्दू बनकर रचाई युवती से शादी, राज़ खुलने पर बोला- 25 लाख दो तभी छोडूंगा

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में एक मुस्लिम युवक के हिंदू बनकर एक हिंदू युवती से शादी करने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जा रहा है जब उसकी पहचान उजागर हुई तो, आरोपी युवक ने लड़की के सामने 25 लाख रुपये की डिमांड रख दी.

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गौतम बुद्ध नगर में एक मुस्लिम शख्स ने हिंदू बनकर हिंदू युवती से विवाह किया. जब युवक की असलियत सामने आई

तो उसने लड़की से 25 लाख रुपये मांगने शुरू कर दिए. पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी युवक ने लड़की से कहा कि 25 लाख दो तब ही तुम्हे छोडूंगा.

यह मामला नोएडा के सेक्टर 15ए से सामने आया है. आरोप है कि युवक ने अपना नाम साहिल सिंह बताया और लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया. साहिल खान नाम के युवक ने साहिल सिंह बनकर युवती से ब्याह भी रचा लिया. युवक ने गलत तरीके से अपने सभी दस्तावेज़ों में भी अपना नाम साहिल सिंह दिखाया था. 

बहरहाल, पीड़िता की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस युवक की तलाश में है. इस संबंध में नोएडा के सेक्टर 20 थाने में यह मामला दर्ज किया गया है.

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − twelve =