उत्तर प्रदेश

अब शादियों में शामिल हो सकेंगे सिर्फ 100 लोग, बढ़ते मामले देख CM योगी आदित्यनाथ का फैसला

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के एक बार फिर से तेजी पकड़ने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों को हाईअलर्ट पर कर दिया है।

टीम-11 के साथ समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने सार्वजनिक जगहों पर विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही अब वैवाहिक समारोह में भी सिर्फ सौ लोगों के शामिल होने की अनुमति का निर्देश भी दिया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ ही नगर विकास विभाग भी सक्रिय हो गया है। प्रदेश में अब वैवाहिक समारोह में सिर्फ सौ लोग ही शामिल हो सकेंगे।

कोरोना संक्रमण के मामलों को एक बार फिर बढ़ते देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शादी समारोह आदि में 200 व्यक्तियों के शामिल होने की छूट को घटाकर 100 करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह व्यवस्था दिल्ली से सटे जिलों में शनिवार से ही लागू हो गई है। गाजियाबाद के नोएडा में वैवाहिक समारोह में सिर्फ सौ लोगों के शामिल होने की अनुमति है।

यहां पर भी कोरोना वायरस संक्रमण के फिर से बढ़ते मामलों का असर होने की संभावना है। गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब किसी भी समारोह में अधिकतम सौ लोग ही भाग ले सकेंगे।

शासन के इस निर्देश का अनुपालन शीघ्र ही सुनिश्चित कराया गया है। इसका उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − one =