फिल्मी चक्कर

बॉलीवुड को अलविदा कहने वाली एक्‍ट्रेस सना खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मुंबई। धार्मिक कारणों का हवाला देकर बॉलीवुड को अलविदा कहने वाली एक्‍ट्रेस सना खान ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले से हर कोई दंग है।

जी हां सना खान ने गुजरात के मौलाना मुफ्ती अनस के साथ शादी रचा ली है। सना और उनके पति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में सना अपने पति के साथ वेडिंग केक काटते हुए नजर आ रही हैं। सना ने व्‍हाइट कलर का गाउन पहने हुए हैं जिसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही हैं। मुफ्ती सफेद रंग का कुर्ता पहने हुई हैं।

सना का वीडियो देखने के बाद नए नवेले कपल को फैन्स शादी की बधाई दे रहे हैं।बिग बॉस फेम अजाज खान ने मिलवाया था सना को मौलाना से स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, सना खान को उनके पति से बिग बॉस फेम अजाज खान ने मिलवाया था।

 

जो दो वीडियो सामने आए हैं, उनमें से एक में सना खान अपने पति मुफ्ती अनस के साथ सीढ़ियों से उतर रही हैं और दूसरे में वह अपने पति को केक खिला रही हैं।

पोस्‍ट लिख बॉलीवुड को अलविदा कहा था सना ने

बता दें कि सना खान ने बॉलीवुड छोड़ने की जानकारी एक पोस्ट लिखकर दी थी। उन्होंने लिखा था- “यह जिंदगी असल में मरने के बाद की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए है।

और वो इसी सूरत में बेहतर होगी, जब बंदा अपने पैदा करने वाले के हुकुम के मुताबिक जिंदगी गुजारे और सिर्फ दौलत और शोहरत को अपना मकसद ना बनाए।

बल्कि गुनाह की जिंदगी से बचकर इंसानियत की खिदमत करे। इसलिए मैं आज यह ऐलान करती हूं कि आज से ही मैं अपने ‘शोबिज’ की जिंदगी को छोड़कर इंसानियत की खिदमत और अपने पैदा करने वाले के हुकुम पर चलने का पक्का इरादा करती हूं।”

आप भी देखिए पति संग सना खान का वीडियो

सना खान ने साल 2005 में फिल्म ‘यही है हाई सोसायटी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो बॉम्बे टू गोवा, धन धना धन गोल, हल्ला बोल, जय हो, वजह तुम हो जैसी फिल्मों में नजर आईं।

कुछ दिनों पहले सना वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स में भी नजर आई थीं। हिंदी फिल्मों के अलवा सना ने तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम किया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + three =