Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिवस सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का ८२वां जन्मदिवस सपा कार्यकर्ताओं ने २०२२ में सत्ता हासिल करने के संकल्प के साथ धूमधाम से मनाया गया

सपा के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि आज सपा के संस्थापक व संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का ८२वां जन्मदिन रविवार को सपा कार्यालय पर मनाया गया।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट की अध्यक्षता व जिला महासचिव जिया चौधरी के संचालन में विचार गोष्ठी में उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए केक काटा गया।

इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के राजनैतिक जीवन संघर्ष की अनेक घटनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव की सँघर्ष गाथा सपा कार्यकर्ताओं के लिए ट्रेनिग कैम्प की तरह है। सभी कार्यकर्ताओं को उनके सँघर्ष से प्रेरणा लेते हुए मिशन २०२२ को कामयाब करने का संकल्प लेना चाहिए।

सपा महानगर अध्यक्ष व जिला महासचिव जिया चौधरी ने सपा कार्यकर्ताओं से नेताजी के जन्मदिन पर २०२२ में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बहुमत से मुख्यमंत्री बनाने की शपथ लेने की अपील की।

सपा के पूर्व प्रत्याशी मीरापुर लियाकत अली व पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी गौरव स्वरूप ने मुलायम सिंह यादव के ८२ वे जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उनके द्वारा सपा सरकार में किये गए ऐतिहासिक विकास कार्या के बारे में विस्तार से बताया। पूर्व मंत्री उमा किरन व पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी राकेश शर्मा ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दीर्घायु की कामना के साथ उनको समाजवाद आंदोलन का प्रमुख योद्धा बताते हुए एकमात्र धरतीपुत्र नेता बताया।

विचार गोष्ठी को सोमपाल सिंह भाटी, रविन्द्र कुमार एडवोकेट, अकरम खान, अब्दुल्ला राणा, अंसार आढ़ती, प्रधान जगपाल सिंह गुज्जर, संदीप धनगर, डा. इसरार अल्वी, अरशद मलिक, काजी फसीह अख्तर, गुफरान तेवड़ा, सलमान त्यागी, विक्रांत सिंह, सुजात राना, जनार्दन विश्वकर्मा ने भी सम्बोधित किया।

इस दौरान सपा नेता अमरनाथ पाल, सावन कुमार एडवोकेट, नासिर राणा, दिलशाद कुरैशी, दर्शन सिंह, लोकेश कश्यप, सभासद विकल्प जैन, सलीम अंसारी, नूर हसन सलमानी, यूसुफ गौर एडवोकेट, साकिब अंसारी, नदीम राणा मुखिया, हिमांशु शर्मा, वसीम राणा, शाहजेब सिद्दीकी, टीटू पाल रमन, शहजाद चीकू, रहीस कुरैशी, हसीब राणा, कौशल कुमार, अमित शील आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + ten =