मुजफ्फरनगर की बडी राजनीतिक हस्ती का निधन, शोक जताने पहुंची मंत्री कपिल देव सहित ये हस्तियां
भोपा। पूर्व विधायक के निधन की खबर से जनपद मे शोक की लहर दौड गई। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोगो तथा राजनीतिज्ञो ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
मोरना विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे मेंहदी असगर उर्फ मटरू मियां का बीती रात बीमारी के चलते निधन हो गया। पूर्व विधायक मटरू मियां के निधन की दुखद खबर से जनपद के राजनैतिक हल्को मे शोक छा गया।
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने मोरना क्षेत्र के गांव जौला स्थित पूर्व विधायक मेंहदी असगर के आवास पर पहुंच कर शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य लोगो एवं राजनीतिज्ञो ने मटरू मिया के निधन पर शोक जताया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक मेंहदी असगर के पुत्र शहजाद असगर भाजापा के वरिष्ठ हैं।
गमगीन माहौल के बीच आज दोपहर उनका शव सुपुर्द ए खाक किया गया।