Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

आचार्य श्री 1008 ज्ञानसागर जी महाराज को श्रृद्धासुमन अर्पित किये

मुजफ्फरनगर। श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना के महामंत्री राजकुमार जैन नावला वालो ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि प.पू.गिरनार गौरव आचार्य श्री 108 निर्मलसागर जी महाराज एवं प.पू.सराकोद्धारक आचार्य श्री 1008 ज्ञानसागर जी महाराज को श्रृद्धासुमन अर्पित करने हेतु विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया।

विनयांजलि सभा मे पहुंचे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल एवं पूर्व विधायक अशोक कंसल ने गुरूवर के चरणो मे अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि जैन समाज के दोनो गुरूवर के देवलोक गमन से जो क्षति समाज को हुई है

उसकी पुर्ति होना असंभव है। उन्होने कहा कि गुरूवर सदैव जन कल्याण मे लीन रहे। श्री दिगम्बर जैन अतिक्षय क्षेत्र,वहलना के महामंत्री राजकुमार जैन ने बताया कि जैन समाज के गौरव 20 वीं सदी के प्रथम दिगम्बाचार्य श्री 108 शान्तिसागर जी महाराज छागी परम्परा के चतुर्थ पटटाचार्य गिरनार गौरव आचार्य श्री 108 निर्मलसागर जी महाराज का 17 नवम्बर 2020 दिन मंगलवार को प्रातः 4 बजे देवलोक गमन हो गया है

एवं षष्टम पटटाचार्य सराकोद्धारक आचार्य श्री 108 ज्ञानसागर जी महाराज का दिनांक 15 नवम्बर 2020 को दिन रविवार सांय 6 बजे बारा राजस्थान में देवलोक गमन हो गया है।

सभी श्रृद्धालूओं मे शोक की लहर दौड गई। गुरूवर को श्रृद्धाजलि देने हेतु क्षेत्र पर विराजमान आर्यिका 108 पुण्यमति माताजी एवं आर्यिकाप 108 दिव्यमति माताजी के पावन सानिध्य में एक सभा का आयोजन आज श्री दिगम्बर जैन अतिक्षय क्षेत्र वहलना, मुजफ्फरनगर की पावन धरा पर कियि गया।

मंच संचालन रविन्द्र जैन नावला वालो ने किया। इस सभा मे मुख्य रूप से प्रवीण शर्मा,नरेन्द्र कुमार जैन नावला वाले, सुभाष चन्द जैन शाहपुर वाले, प्रवीन जैन हुण्डई वाले,मनमोहन जैन,डा.जयकुमार जैन, जितेन्द्र जैन,पवन जैन, श्रीमति अरूणा जैन, रविन्द्र जैन नावला वाले, राजीव जैन अदि मौजूद रहे।

सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर जी के मुख्यद्वार पर टैम्परेचर जांच,सैनिटाईजर एवं मास्क की पूर्ण रूप से व्यवस्था की गई इसके पश्चात ही मन्दिर जी मे प्रवेश की अनुमति दी गई।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 − 2 =