सती वैश्यान भूमि को कब्जामुक्त कराने को लेकर बैठक
मुजफ्फरनगर। वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर के पूर्व अध्यक्षों सहित एक आवश्यक मिटिंग रेवतीनन्दन सिंघल के आवास पर सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष शंकर स्वरूप बंसल ने की।
बैठक मे मेरठ रोड स्थित वैश्य सभा की 16 बीघा सती वैययान वाली भूमि पर चर्चा की गई। सती वैश्यान की उक्त भूमि पर लंबे अरसे से कुछ तत्वो द्वारा कब्जा कर रखा है।
उ.प्र.शासन द्वारा भी जिला प्रशासन को इस भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने हेतु निर्देशित किया जा चुका है। सर्व सम्मति से जिला प्रशासन से शीघ ही उक्त भूमि को कब्जामुक्त कराकर वैश्य सभा जनपद को दिलाने की मांग की गई।
सत्यवीर अग्रवाल एवं शंकर स्वरूप की अध्यक्षता में वैश्य समाज ने बैठक कर संकल्प लिया कि शीघ्र ही सती वैश्यान की जमीन कब्जामुक्त कराई जायेगी।
स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. को रूडकी रोड पर सती वैश्यान की 16 बीघा जमीन को तत्काल असामाजिक तत्वों के कब्जे से मुक्त कराने के निर्देश दिये थे।
इसी क्रम में 40 वर्षों से भी अधिक समय से कब्जाई गई 16 बीघा जमीन को मुक्त कराने के लिए वैश्य समाज संघर्ष करता रहा है। पूर्व मंत्री विद्याभूषण के समय में भी इसे मुक्त कराने की पहल की गई थी किंतु परिणाम शून्य रहा।
उक्त बैठक मे पूर्व अध्यक्ष रेवतीनन्दन सिंघल, सत्यवीर अग्रवाल, श्यामलाल बंसल, शंकर स्वरूप, सतीश गर्ग महामंत्री, योगेश भगत जी,कृष्ण गोपाल मित्तल,युवा नेता तरूण मित्तल, नरेश सगल आदि वैश्य सभा के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
