Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में गंग नहर में गिरी कार, एक युवती की मौत, दो युवक डूबे

मुजफ्फरनगर। ऋषिकेश से दिल्ली जा रही आल्टो कार मंगलवार की सवेरे अचानक ही बेकाबू होकर गंगनहर में समा गई। मुजफ्फरनगर के पुरकाजी इलाके के कमहेडा पुल के पास हुए इस हादसे के बाद यहां से गुजर रहे लोगो ने शोर मचा दिया।

कार में २ युवतियां व २ युवक सवार थे। जो कि संभवतः डॉक्टर बताये जा रहे है तत्काल ही राहत कार्य शुरू हो गया लेकिन तब तक १ युवती आरती की सांसे टूट चुकी थी

तो एक युवती प्रिया अचेत अवस्था मे मिली. ग्रामीणों ने रस्सा डालकर राहत कार्य को अंजाम दिया। लोगो का कहना है कि हादसे के दौरान अल्टो कार में ४ लोग सवार थे।

लापता लोगों की तलाश में गंगनहर में सर्च अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोग गंगनहर में रेस्क्यू करने में जुटे हुए है।

यह हादसा मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र कमहेडा गंग नहर पुल के नज़दीक हुआ है। कार के गिरते ही यहां ग्रामीण भी भारी संख्या में एकत्र हो गए थे।

बताया जा रहा कि कार की स्पीड काफी तेज़ थी और चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा था। पुरकाजी थाना प्रभारी का कहना था कि घायल प्रिया से बातचीत से लग रहा है

कि चारो लोग डॉक्टर है। उसने एम्स का भी नाम लिया है। चारो क्यो ऋषिकेश गए थे इसकी पुष्टि नही हुई है। तेज़ बहाव में बहे युवक भी दिल्ली के ही निवासी निखिल व नितिन बताये गए है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और गंगनहर में डूबे व्यक्तियों की तलाश के लिए गौताखोर टीम व पुलिसकर्मी लगे हुए है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =