फिल्मी चक्कर

फिल्म कुली नंबर 1 का नया पोस्टर हुआ रिलीज, इन पांच अवतार में दिखाई देंगे वरुण

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस सारा अली खान की फिल्म कुली नंबर 1 का हाल ही में पोस्टर रिलीज किया गया है. इस पोस्टर को वरुण धवन ने अपने Twitter अकाउंट पर शेयर किया है.

https://twitter.com/Varun_dvn/status/1331822712138903553?s=20

पोस्टर में वरुण धवन कई सारे किरदार में दिखाई दे रहे हैं. जिससे ये अंदाज़ा लगाए जा सकता है कि वरुण फिल्म कुली नंबर 1 में कई अवतार में दिखाई देने वाले हैं.

साथ ही पोस्टर में ये भी देखा गया है कि वरुण धवन के पिता डेविड धवन की ये 45वीं फिल्म है. जिसे लेकर सभी काफी एक्साइटेड हैं.वरुण धवन ने इस पोस्टर को रिलीज करने के साथ-साथ फिल्म के ट्रेलर की भी रिलीज डेट अनाउंस की है.

वरुण ने इस पोस्टर को रिलीज करने के साथ कैप्शन में लिखा कि, ‘गांव में मिठाई बटवाओ, शहर में डिंडोरे पीटवा दो दादा सबसे कहना अपना राजु आ रहा हैं.

28 नवंबर को 12 बजे अमेजन प्राइम वीडियो, फेसबुक और यूट्यूब पेज पर जल्द ही रिलीज होगा.’इस फिल्म को वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने डायरेक्ट किया हैं.

ये फिल्म साल 1995 में आई कुली नंबर 1 की रिमेक है और इस फिल्म को भी डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में गोविंदा के साथ करिश्मा कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे और साथ ही इस फिल्म के गाने आज भी सुने जाते हैं.

लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान वरुण धवन ने बताया था कि ये फिल्म साल 1995 में आई फिल्म से काफी हटकर होगी.

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − three =