बाराबंकी: नेहरू युवा केंद्र ने संविधान दिवस पर आयोजित किए विविध कार्यक्रम
जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केंद्र प्रियंका चौहान के निर्देशन में एन वाई के बैनर तले अलग अलग स्थानों पर नेहरू युवा मंडलों में एन वाईवी के सहयोग से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।
जिसमें युवाओं को संविधान की शपथ दिलाई गई ।साथ ही उनमें छिपी हुई प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए अलग अलग जगहों पर प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।जिसमें युवाओं ने पूरे दम खम के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया ।
विकास खंड रामनगर के ग्राम कटियारा स्थित शान्ति कुंज स्कूल प्रांगण में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम मो तौफीक की देख रेख़ में आयोजित हुआ
जिसमें संविधान पर लेखन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन वेश्विक महामारी के नियम का पालन करते हुए मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग करते हुए प्रतियोगिता हुई
वीना सिंह प्रथम स्थान ,मुस्कान वर्मा दूसरे स्थान व शिकेष शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।मुख्यातिथि संयुक्त महामंत्री बार एसोसिएशन एडवोकेट चैतन्य नारायण मिश्र व प्रधान प्रतिनिधि कटियारा राजमल वर्मा ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।
वहीं विकास खंड फतेहपुर के ग्राम मोहमदी पुर में एन वाईवी अमित वर्मा,संविधान दिवस पर वेविनार का आयोजन कर लोगो को संविधान के बारे में जानकारी दी ।
विकास खंड निंदुरा के ग्राम नन्हीपुर में स्वयं सेविकाओं सुमन भारती ने इस कार्यक्रम का आयोजन कर लोगो को संविधान की शपथ दिलाई।
इस मौके पर प्रबंधक तुलसिंह,रोली सिंह,संदीप गुप्ता,स्वाती सिंह,कमलेश कुमार, राहुल कुमार आदि लोग उपस्थित रहे ।
