Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: क्रांति सेना का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला, दीपावली महोत्सव के नाम पर मेले मे अनियमितता का आरोप

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) किसान क्रांति सेना के 7 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर दीपावली महोत्सव को सम्बन्ध मे चर्चा की।
कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने नुमाइश मैदान मे लग रहे दीपावली महोत्सव के नाम पर मेले मे अनियमितता का आरोप लगाते हुए अवगत कराया कि दीपावली महोत्सव एक सनातनी हिंदू शब्द है और मेले के अंदर खुलेआम मुर्गे अन्य किस्म के मांस लटका कर बेचे जा रहे हैं।

जो कि उचित नही है। इसके अलावा मानको मे कोताही बरतने एवं पार्किग के नाम पर अधिक धन उगाही का आरोप लगाया। नोटंकी मे अश्लील नृत्य किए जा रहे हैं। जिससे युवा वर्ग प्रभावित हो रहा है।

संगीत के लिए लगे लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित सीमा से अधिक है। जिससे रिहायशी इलाको मे बडा असर पड रहा है। किसान क्रान्ति सेना के मण्डल अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह ने जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी से मेले की अवधि ना बढाए जाने की मांग की।

इस अवसर पर प्रतिनिधी मण्डल में मुख्य रूप से योगेंद्र शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष क्रांति सेना शरद कपूर मंडल अध्यक्ष क्रांति सेना चौधरी शक्ति सिंह मंडल अध्यक्ष सहारनपुर किसान क्रांति सेना,, आनंद प्रकाश गोयल जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर , जितेंद्र गोस्वामी युवा जिला अध्यक्ष क्रांति सेना ,, देवेन्द्र चौहान जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार सेना और क्रांति सेना नेता संजीव वर्मा,, सचिन जोगी और अर्जुन मलिक शामिल रहे

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × two =