Muzaffarnagar News: फैशन स्पलैश 2023 को लेकर श्रीराम कालेज में हुई चाय पर चर्चा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज मे आयोजित होने वाले फैशन स्पलैश 2023 मेरी बेटी मेरा अभिमान मुहिम के साथ शुरू हो रहा है। तीन दिवसीय फैशन इवेंट के विषय पर विस्तार से जानकारी देने के लिए चाय पर चर्चा कार्यक्रम श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के मैनेजमेंट ब्लॉक के लेक्चर थेटर मे आयोजित किया गया।
इस अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ.एस.सी.कुलश्रेष्ठ के साथ बालीवुड फिल्मो और टीवी सीरियल्स में काम कर मुजफ्फरनगर का नाम रोशन करने वाली गौरी शर्मा मौजूद रही साथ ही तीन दिवसीय फैशन इवेंट के पहले दिन की मुहिम मेरी बेटी मेरा अभिमान को बल देते इस सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर जानकारी देते हुए संस्थान के संस्थापक चेयरमैन डॉ.एस.सी.कुलश्रेष्ठ ने बताया कि तीन दिवसीय फैशन इवेंट को तीन महत्वपूर्ण इवेंट से जोडा गया है। जिसमे कार्यक्रम का पहले दिन मेरी बेटी मेरा अभिमान रहेगी। जबकि दूसरे दिन लैंगिक समानता विषय रहेगा और कार्यक्रम के अंतिम दिन बेटी बचाओ बेटी पढाओ मुहिम पर केंद्रित रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन की मुहिम के अनुसार छोटी छोटी बच्चियों को लेकर कार्यक्रम के अतिथि और गणमान्य लोग रैंप वॉक करेंगे तथा थीम से जुडे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
उन्होने बताया कि रैंप वॉक के दौराम डिजिटल स्क्रीन पर समाज में बेटियो पर होने वाले अत्याचार और भेदभाव के विरूद्ध जागरूकता फैलाना जैसे संदेश और चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उददेश्यों को विस्तार से बताते हुए उन्होने बताया कि श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के ललित कला विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से फैशन डिजाइनिंग के विद्यार्थियो की प्रतिभा को मंच प्रदान कर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाकर रोजगार के अवसर खोलना इस तीन दिवसीय फैशन स्पलैश 2023 का मूल उददेश्य है।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा.प्रेरणा मित्तल, फाइन आर्टस के निदेशक डा.मनोज धीमान, ललित कला विभाग की विभागाध्यक्षा मीनाक्षी काकरान, प्रवेश समन्वयक, नीतू सिंह, श्रुति मित्तल, ईशा अरोरा, बिनु पुंडीर, पूजा तोमर, श्वेता राठी, अनुनायक, रजनीकांत, शिवानी बर्मन, कहकशां मिर्जा, मयंक वर्मा एवं श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के मीडिया प्रभारी रवि गौतम मौजूद रहे।

