Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मेरठ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी के समर्थन में मांगे वोट

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक वैलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष बाकर हुसैन ने बताया कि उनके संगठन के द्वारा मेरठ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डा. सुशील कुमार सिकन्दराबाद तथा स्नातक सीट से सुरेंद्रपाल सिंह एडवोकेट को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।

बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एडवोकेट सुरेंद्र मैनवाल ने कहा कि वे चुनाव जीतने के बाद वकीलो ंकी पेंशन, युवा वकीलों को राहत, हाईकोर्ट बैंच, बीमा और वकीलों को कैशलैस चिकित्सा की सुविधा दिलाने के लिए पुरजोर कार्य करेंगे।

इसी प्रकार शिक्षक प्रत्याशी सुशील कुमार ने पत्रकारों से कहा कि शिक्षकों की पुरानी पेंशन की बहाली तथा शिक्षकों का कैशलेस चिकित्सा सुविधा तथा वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों को बीस हजार रूपये प्रति माह मानदेय दिलाने के लिए वे बराबर प्रयास करेंगे।

पत्रकारां से वार्ता करते हुए जिलाबार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट कलीराम ने बताया कि वे लायर्स एसोसिएशन और जिला बार की तरफ से सुरेंद्र मैनवाल को अधिकृत प्रत्याशी प्रमाणित करते है।

उन्होंने बताया कि इस चुनाव के बाद बार की प्राथमिकताएं नये सिरे से तय की जायेगी जिसके लिए अगले कुछ दिनों में बैठके आयोजित की जायेगी।

जिनमे साथी वकीलों के साथ विचार विमर्श कर निर्णय लिये जायेंगे। इस अवसर पर ओमकार तोमर एडवोकेट, सुखपाल सैनी एडवोकेट, संजीव प्रधान, विनोद यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =