कांग्रेसियों ने किसानों के उत्पीडन को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर शहर कांग्रेस कमैटी के नगर अध्यक्ष जुनैद रऊफ के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सरकार के द्वारा किसानों के किए जा रहे उत्पीड़न के विरोध में किसानों के समर्थन में उतरते हुए एक ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम सौंपा।
शहर कांग्रेस कमैटी के नगर अध्यक्ष जुनैद रऊफ के नेर्तत्व में दर्जनों @INCIndia कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने किसानों के समर्थन में @DmMuzaffarnagar के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन. pic.twitter.com/zMCeH66GOj
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) November 28, 2020
इस ज्ञापन के दौरान मांग की गई है कि केंद्र सरकार द्वारा ३ किसान विरोधी बिल पास किए गए थे, जिससे प्रदेश के सभी किसानों को मानसिक व आर्थिक नुकसान हुआ है
आज देशभर के किसान सड़क पर उतरकर इस बिल का पूरी तरह से विरोध भी कर रहे हैं,इसलिए किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए आपसे अनुरोध है कि आप अपनी विशिष्ट शक्ति का उपयोग करते हुए इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए किसानों को उनका वास्तविक अधिकार दिलाएं।
