Pakistan: आतंकी अदनान अहमद उर्फ हमजा अदनान की हत्या
Pakistan पुलवामा अटैक के मास्टरमाइंड और लश्कर ए तैयबा के आतंकी हमजा अदनान की पाकिस्तान के कराची शहर में हत्या हो गई है. अल जजीरा न्यूज वेबसाइट के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति ने पाकिस्तान के कराची शहर में हमजा अदनान उर्फ अदनान अहमद की हत्या कर दी.
#Pakistan कराची में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा लश्कर ए तैयबा के आतंकवादी अदनान हंजला की हत्या. हंजला 2015 में उधमपुर और 2016 में पंपोर में घातक आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार था। pic.twitter.com/r0D3HVzT1Y
— News & Features Network (@newsnetmzn) December 6, 2023
अदनान अहमद ने भारत में कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया था, जिसमें 2016 में पंपोर में सीआरपीएफ कैंप पर हमला प्रमुख है, जिसमें सीआरपीएफ के आठ जवान शहीद हुए थे और 22 घायल हुए थे.
वेबसाइट का दावा है कि पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारी काफी सक्रिय हो गए हैं और उन्होंने अब बड़ी मछलियों को पकड़ना शुरू कर दिया है. इस वजह से पाकिस्तान में छुपे बैठे आतंकवादियों में दहशत है.

