Sukhdev Singh Gogamedi हत्याकांड: दोगड़ा जाट निवासी नितिन फौजी का नाम सामने
जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi) को गोली मारने वाले दोनों आरोपियों की पहचान हो गई है… जयपुर में राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष Sukhdev Singh Gogamedi हत्याकांड में महेंद्रगढ़ के गांव दोगड़ा जाट निवासी नितिन फौजी का नाम सामने आ रहा है. नितिन फौजी गोगामेड़ी हत्याकांड में मुख्य आरोपी है. उधर, नितिन फौजी का नाम सामने आने पर जिला महेंद्रगढ़ पुलिस भी सतर्क हो गई है.
…जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi) को गोली मारने वाले दोनों आरोपियों की पहचान हो गई है. एक आरोपी नागौर का रहने वाला है. तो वहीं दूसरा हरियाणा के महेंद्रगढ़ का. बता दें, गोगामेड़ी हत्याकांड से पूरा राजस्थान दहल गया है. राजपूत समाज से जुड़े हुए कई अन्य संगठनों के आह्वान के बाद आज पूरा राजस्थान (Rajasthan) बंद है
जानकारी के अनुसार, नितिन फौजी सेना में कार्यरत है तथा उसकी पोस्टिंग फिलहाल अलवर में बताई जा रही है. नितिन फौजी के हत्याकांड में शामिल होने की खबर महेंद्रगढ़ पुलिस को लगी तो महेंद्रगढ़ पुलिस भी रात भर सतर्क रही.
इस बारे में जब ग्रामीणों को पता चला तो ग्रामीण इस बात से अचंभित हैं. बताया जा रहा है कि नितिन फौजी के पिता अशोक कुमार भी आर्मी से रिटायर्ड पर्सन हैं. नितिन फौजी की शादी एक साल पूर्व गांव जाट बहरोड में हुई थी. नितिन फौजी के हत्याकांड में शामिल होने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों में तरह की चर्चाएं भी हैं. नितिन फौजी का मकान सुनसान दिखाई दे रहा है.
#WATCH #Rajasthan राजस्थान के जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दिनदहाड़े हत्या #SukhdevSinghGogaMedi #viralvideo pic.twitter.com/0zEiWOdrQY
— News & Features Network (@newsnetmzn) December 6, 2023
Sukhdev Singh Gogamedi हत्याकांड में शामिल होने की सूचना मिलने पर नितिन फौजी के पिता किसी से ज्यादा बात भी नहीं कर रहे. इस समय नितिन फौजी के माता-पिता ही घर में हैं. नितिन की शादी एक साल पूर्व हुई थी. आरोपी के पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि उसका पुत्र नितिन 9 नवंबर को गाड़ी ठीक करवाने महेंद्रगढ़ गया था. उसके बाद से उनका उससे कोई भी संपर्क नही हुआ है.
नितिन के साथ 12वीं कक्षा तक पढ़ाई करने वाले उसके दोस्त दीपक ने बताया कि नितिन मेरा क्लासमेट था. वह पढ़ाई में काफी तेज था। लेकिन वह आर्मी में जाना चाहता था, इसलिए वह तैयारी के लिए राजस्थान चला गया. दीपक ने बताया कि वह पहले जम्मू में तैनात था, लेकिन अभी अलवर में तैनात था.
दीपक ने बताया कि नितिन का नेचर काफी अच्छा था. हम 12वीं तक साथ पढ़े हैं. दीपक ने बताया कि Sukhdev Singh Gogamedi हत्या मामले में उसका नाम आना अचंबित करने वाला है. दीपक ने नितिन की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि उन्हें इसकी जानकारी मीडिया से ही मिली है.

