Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ भैरव अष्टमी समारोह

Muzaffarnagar  शामली रोड स्थित सत्संग भवन एवं प्राचीन भूमिया खेड़े के समीप मुख्य भैरव अष्टमी समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य यजमान के रूप में सत्संग भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबू त्रिलोक चंद बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज से दीपक कुमार देवेंद्र कपड़े वाले, पुलिस इंस्पेक्टर सौरभ मनीष परवीन महेश्वरी उपस्थित हुए

उपरोक्त जानकारी देते हुए सत्संग भवन के एक प्रवक्ता ने बताया की भैरव अष्टमी समारोह में गत दिवस भगवान बटुक भैरव का पूजन किया गया उसके पश्चात उनका अभिषेक किया गया/ भव्य आरती और यज्ञ हवन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

समस्त धार्मिक पूजन पाठ एवं क्रियाएं आचार्य प्रवेश (सत्संग भवन वाले पंडित जी) एवं सिद्ध पीठ वाले गुरु जी पंडित संजय कुमार ने संपन्न कराई इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर बाबा भैरवनाथ का गुणगान किया और सभी ने भैरव अष्टमी समारोह के इस कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया

इस कार्य में अनेक प्रबुद्ध लोगों ने व्यवस्था में शामिल होकर सहयोग दिया मुख्य आचार्य प्रवेश (सत्संग भवन वाले पंडित जी) ने बताया कि भैरव अष्टमी समारोह के अतिरिक्त मां बगलामुखी व अन्य देवी देवताओं के निमित्त आयोजन वर्ष भर होते रहते हैं

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + twenty =