फीस वृद्धि के विरोध मे प्रदर्शन : Muzaffarnagar जिलाधिकारी को समस्या से कराया अवगत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की और से बढाए जा रहे परीक्षा शुल्क को लेकर रालोद छात्र सभा के बैनर तले छात्रों का धरना-प्रदर्शन आज दूसरे दिन भी जारी रहा।
कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्रित विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओ ने बढाई जा रही फीस को वापिस किए जाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया तथा यूनिवर्सिटी के खिलाफ नारेबाजी की।
धरने को सम्बोधित करते हुए रालोद छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सार्थक लाटियान ने कहा कि जब तक छात्रों की समस्या का समाधान नही हो जाता तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय एक दिन में नियम बना सकता है तो उसे वापिस लेने मे इतने दिन की देरी क्यों।
उन्होने कहा कि विवि की और से टीम गठित कर दी गई है और जिला प्रशासन भी 15 दिन का समय मांग रहा है। सार्थक लाटियान ने इस सम्बन्ध मे तर्क दिया कि जब नियम एक दिन मे बन सकता है तो उसे बदला भी एक दिन में ही जाना चाहिए। कचहरी परिसर मे धरनारत छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी से मिलकर उन्हे अपनी समस्या से अवगत कराया।
सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी के द्वारा छात्रों की परीक्षा शुल्क में ७ गुणा फीस वृद्धि के विरोध में क्रांतिसेना के द्वारा आज जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन जिला अधिकारी के अनुपस्थिति में नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
क्रांतिसेना के आज दर्जनों कार्यकर्ता प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ योगेंद्र शर्मा मंडल अध्यक्ष शरद कपूर के नेतृत्व में प्रकाश चौक स्थित कार्यालय से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और वहां छात्रों के समर्थन में फीस वृद्धि वापसी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया, इस अवसर पर डॉक्टर योगेंद्र शर्मा ने कहा शाकुंभरी यूनिवर्सिटी जो दो वर्ष पूर्व अस्तित्व में आई है, और दो वर्ष के समय में ही छात्रों की परीक्षा शुल्क में अब तक ७ गुना फीस वृद्धि की जा चुकी है
इसकी क्रांतिसेना कड़े शब्दों में निंदा करती है, और उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करती है। छात्रों के हित को देखते हुए अभिलंब शाकुंभरी यूनिवर्सिटी द्वारा जो फीस वृद्धि की गई है, उसे तुरंत वापस लेने के आदेश जारी करें, जिससे जो छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं, वह अपनी भूख हड़ताल को समाप्त कर सकें इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष क्रांतिसेना शरद कपूर ने कहा देश के अंदर शिक्षा मैं भी भेदभाव हो रहा है, किसी भी सांसद विधायक या सरकारी अधिकारियों के बच्चे किसी भी सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ते और मध्यम वर्ग गरीब लोगों के बच्चे सरकारी गैर सरकारी स्कूलों की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं
लेकिन उनकी शिक्षा को भी इतना महंगा कर दिया गया है आज उनके अभिभावकों को बच्चों को पढ़ाना मुश्किल हो रहा है, उन्होंने कहा छात्रों के इस आंदोलन में क्रांतिसेना उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी लड़ाई को लड़ेगी चाहे इसके लिए क्रांतिसेना के कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन क्यों न करना पड़े
क्रांतिसेना ने फीस वृद्धि के साथ साथ छात्राओं की अन्य समस्याओं से भी ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार से मांग की इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर योगेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष शरद कपूर किसान क्रांतिसेना मंडल अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह,आलोक अग्रवाल मंडल अध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ अमित गुप्ता जिला प्रभारी शिवसेना देवेंद्र चौहान जिला अध्यक्ष उद्योग व्यपारसेना जितेंद्र गौस्वामी युवा जिलाध्यक्ष क्रांतिसेना राजेश कश्यप अवनीश चौहान संजय गोयल संजीव वर्मा शैंकी शर्मा, भुवन मिश्रा, सचिन जोगी, अर्जुन मलिक, आशीष मिश्रा, ललित रोहेला, दीपक धीमान, राजेश अरोरा,सुशील कुमार, शशि कुमार, विपुल गुप्ता, अंकित शर्मा, सन्नी वर्मा, भोलाराम, मूलेराज आदि उपस्थित रहे !!

