Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ई-रिक्शा लूटने वाले शातिर अपराधी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया Muzaffarnagar Police ने

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar)नई मंडी कोतवाली पुलिस (Muzaffarnagar Police) ने चालक के हाथ बांधकर ई-रिक्शा लूटने वाले शातिर अपराधी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। वह पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। उससे १९ हजार रुपये नगद व तमंचा कारतूस व आधार कार्ड बरामद हुआ है।

उसने ई-रिक्शा लूटने की दो घटनाओं को अंजाम देना बताया है। दो ई-रिक्शा उसने देवबंद के कबाड़ी को २७ हजार में बेची हैं। जनपद में वांछित चोर/लुटेरे अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नई मण्डी हेमन्त कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक थाना नई मण्डी बबलू सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस की नसीरपुर रोड हाईवे पर बदमाश से हुई पुलिस मुठभेड़ में पुलिस (Muzaffarnagar Police) द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में ०१ बदमाश गोली लगने से घायल/गिरफ्तार किया गया।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त के कब्जे से १९ हजार रुपये नकद, ०१ तमंचा मय ०१ जिंदा व ०१ खोखा कारतूस .३१५ बोर व ०१ आधार कार्ड बरामद किए गए। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का लुटेरा प्रवृत्ति का अपराधी है।

अभियुक्त द्वारा दो दिसम्बर को थानाक्षेत्र खतौली में चालक को बंधक बनाकर ई-रिक्शा लूटने की घटना तथा दिनांक ०८/०९ दिसम्बर को थानाक्षेत्र नईमण्डी में चालक की हत्या कर ई-रिक्शा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। उपरोक्त घटनाओं के सम्बन्ध में थाना खतौली एवं थाना नई मण्डी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए गए थे। थाना नई मण्डी पुलिस (Muzaffarnagar Police)  द्वारा उपरोक्त दोनो घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त को घायलध्गिरफ्तार किया गया है।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्त . रमजानी पुत्र जमील निवासी नई आबादी थाना खतौली, मुजफ्फरनगर हाल पता गोपाली थाना देबवन्द जनपद सहारनपुर है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में (Muzaffarnagar Police)  प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह, उ.निरीक्षक सतवीर सिंह, विनीत मकि, है.का. सुशील कुमार, अमित कुमार, इरफान अली, रोहित तेवतिया, अनिल कुमार, कुलदीप कुमार, मुनेन्द्र सिंह, रोहित कुमार थाना नई मण्डी शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − ten =