News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

कार्यक्रम की तैयारियों को बैठक का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में २५ दिसंबर को महिला योग शक्ति दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाए जाने पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें योग साधिका रजनी मलिक को कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया गया।
सर्वप्रथम योग साधना के उपरांत योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि संस्थान हर वर्ष २५ दिसंबर महिला योग शक्ति दिवस के रूप में धूमधाम से मानता है। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं का सामाजिक और व्यवहारिक उत्थान करना तथा उनके जीवन को आदर्श बनाना, सदाचार, सत्य, दया, करुणा, सहनशीलता आदि मानवीय गुणों का विकास करना, उनको अबला से सबला बनाना तथा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना प्रमुख है । उन्होंने बताया कि कार्यक्रम ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर स्कूल मुजफ्फरनगर में २५ दिसंबर २०२३ को दोपहर २रू०० बजे से ४रू०० तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें महिलाओं द्वारा योग आसन का विशेष प्रदर्शन,भजन और विदुषी महिलाओं द्वारा प्रवचन का कार्यक्रम रहेगा।
कार्यक्रम संयोजिका रजनी मलिक ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग डेढ़ सौ महिलाओं के आने का अनुमान है। हम घर-घर जाकर महिलाओं को योग के प्रति जागरूक करने तथा योग का महत्व बताने हेतु प्रतिदिन संपर्क अभियान चला रहे हैं काफी संख्या में हमें महिलाओं का सहयोग मिल रहा है इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से रितु मलिक, अंजलि, निपक्षी, संगीता जैन ,जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर, यज्ञदत आर्य, अशोक मित्तल, ओम सिंह तोमर एडवोकेट ,अरुण शर्मा एडवोकेट, यशपाल, आचार्य रामकिशन सुमन, डॉक्टर रामवीर डॉक्टर, प्रवीण कुमार आदि रहे।

 

डिवाईडर पर चढा ट्रकः नीदं की झपकी आने से हुआ हादसा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद में दो अलग-अलग स्थानो पर हुए सडक हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नींद की झपकी आ जाने के कारण एक ट्रक डिवाइडर पर चढ गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नही हुआ। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं दूसरी और थाना खतौली के भैंसी कट पर मेट्रो ई-रिक्शा में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। बताया जाता है कि इस हादसे मे ई-रिक्शा सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हे उंपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। इस दौरान कई ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

 

लाखों की शराब सहित शातिर दबोचे
पुलिस टीम को किया गया सम्मानितMuzaffarnagar News
बु़ढ़ाना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना बुढाना पुलिस द्वारा शत-प्रतिशत बरामदगी के साथ ठेके से शराब चोरी के अभियोग का सफल अनावरण, ०२ चोर अभियुक्तगण गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से चोरी की गयी करीब २.५ लाख रुपये कीमत की ३० पेटी अंग्रेजी शराब, घटना में प्रयुक्त गाड़ी व अवैध शस्त्र बरामद किया। जनपद में शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना हिमांशु गौरव एवं प्रभारी निरीक्षक आनन्द देव मिश्र थाना बुढाना के कुशल नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा शत प्रतिशत बरामदगी के साथ ठेके से शराब चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०२ शातिर चोर अभियुक्तगण को ग्राम टीकरी के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे व निशादेही से चोरी की गयी करीब २.५ लाख रुपये कीमत की ३० पेटी अंग्रेजी शराब, घटना में प्रयुक्त गाड़ी व अवैध शस्त्र बरामद किए गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है उल्लेखनीय है कि ११ दिसम्बर को वादी वीरेन्द्र सिह निवासी रानीखेत, अलमौडा उत्तराखण्ड हाल पता कस्बा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर द्वारा लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात चोरो द्वारा वादी के अंग्रेजी शराब के ठेके से शराब की पेटियां चोरी करने की घटना कारित की गयी है। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना बुढाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के सफल अनावरण तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा आज दिनांक १७.१२.२०२३ को शराब चोरी की उपरोक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए ०२ चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त सुलेमान पुत्र फरमूद निवासी ग्राम खिवाई थाना सरुरपुर जनपद मेरठ, सुशील उर्फ धन्नू निवासी पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम बुडपुर थाना रमाला, बागपत। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम दोनों तथा हमारे साथियों विकास पुत्र विनोद निवासी खिवाई थाना सरूरपुर, मेरठ, मोनू पुत्र जगदीश निवासी खिवाई थाना सरूरपुर मेरठ, विकासपुत्र परमानन्द निवासी सूप थाना रमाला बागपत, रविन्द्र पुत्र मेहर सिंह निवासी बुडपुर थाना रमाला बागपत के साथ मिलकर अंग्रेजी शराब के ठेके में चोरी की योजना बनाई थी। योजनानुसार १० दिसम्बर को उक्त सभी एक गाड़ी से ठेके के पास पहुंचे तथा ड्राईवर सुलेमान उपरोक्त गाड़ी लेकर ठेके के पास स्थित ढाबे पर रुक गया। रविन्द्र उपरोक्त रैकी कर रहा था तथा उसने हम सबको कहा कि मोबाईल का प्रयोग नहीं करना है। योजनानुसार १०/११ दिसम्बर की सुबह ०३.०० बजे हम सभी लोग ठेके पर पहुंचे तथा ठेके की दीवार काटकर अंग्रेजी शराब की पेटियां चोरी कर भाग गए थे। जिसके कब्जे से चोरी की गयी ३० पेटी अंग्रेजी शराब(कीमत करीब २.५ लाख रुपये), ०१ बुलेरो गाड़ी (घटना में प्रयुक्त), ०२ नाजायज चाकू बरामद किया। घटना का अनावरण/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० ओमेन्द्र सिंह, है. का. संजय कुमार, सुनील कुमार, सोनू सिरोही, कां. विनीत कुमार, मोहित कुमार थाना बुढाना, शामिल रहे। घटना का सफल अनावरण एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय कुमार द्वारा ११,०००/- रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

 

सपा का रहेगा लोकसभा चुनाव में मजबूत प्रदर्शन शिवपाल यादव
शिवपाल यादव का मुजफ्फरनगर आगमन पर जोरदार स्वागतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के मुजफ्फरनगर पहुंचने पर गुप्ता रिसोर्ट मेरठ रोड़ पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।
सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने रामपुरम स्थित सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर के आवास पर पहुंचकर चौधरी इलम सिंह गुर्जर व उनके परिजनों से मुलाकात की। चौधरी इलम सिंह गुर्जर के आवास पर जुटे जनपद के सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित है अपनी ही घोषणाओं को वह लागू न करके उनको भुलाकर दूसरी घोषणाएं कर देती है। भाजपा की घोषणाओं का जनता को कोई लाभ नही मिल रहा है। शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में बड़ी ताकत के रूप में प्रदर्शन करेगी,उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन देश का मजबूत गठबंधन है तथा भाजपा सरकार में ठगा हुआ महसूस कर रही जनता को इंडिया गठबंधन व समाजवादी पार्टी से पूरी आशा है। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को सन्देश देते हुए बूथ स्तर पर लोकसभा चुनाव की मजबूत तैयारी का आह्वान किया। उनके साथ पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर,कार्तिकेय राणा भी पहुंचे थे।
सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी,पुरकाजी विधायक अनिल कुमार,वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी सतेंद्र बालियान,पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक के पुत्र निशांत मलिक,सपा नेता बोबी त्यागी, सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी,धर्मेन्द्र पँवार,पवन बंसल,शमशेर मलिक सुखपाल सिंह,अमीर कासिम एडवोकेट,सपा जिला महासचिव गोल्डी अहलावत,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष सुषमा सैनी,सपा नेता नोशाद अली,रमेश चंद शर्मा, सपा महानगर महासचिव सलीम मलिक,अक्षय चौधरी, यशपाल चौधरी, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला कुरैशी,सपा नेता हारून सिद्दीकी,डॉ अलीशेर अंसारी,जुनेद रऊफ, हाजी गुफरान तेवड़ा, डॉ इसरार अल्वी,राशिद मलिक,हाजी इकबाल, आशीष त्यागी, रविकांत त्यागी,हारून खान, नवाब इम्तियाज, मोनू गुर्जर,हसीब राणा, अनुज गुर्जर, अरशद खान, पवन पाल, रामपाल सिंह पाल, फिरोज अख्तर,मीर हसन,हुसैन राणा,जावेद फरीदी, मेहरबान तावली, अब्बास अली, डॉ हनीफ अंसारी,अली जैदी, सलमान अब्बासी, सनव्वर राणा सहित सैकड़ो सपा कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया।

 

जीवन का आधार है योगः संजीव शंकर
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) योग के पितामह व योग सेवा केंद्र के संस्थापक स्वामी त्रयंबकेश्वर जी महाराज जी की श्रद्धांजलि सभा में महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष महामंडलेश्वर संजीव शंकर जी महाराज ने कहा कि स्वस्थ जीवन का आधार योग है, मनुष्य सांसारिक सुखों के साथ-साथ आध्यात्मिक उन्नति भी योग के माध्यम से कर सकता है, योग शरीर को स्वस्थ रखना सरल माध्यम है ऐसे में गत २० वर्षों से योग सेवा केंद्र निरंतर लोगों की सेवा कर रहा है, मुंगेर से दीक्षित स्वामी त्रंबकेश्वर जी के परलोक गमन की क्षति को मुजफ्फरनगर जनपद पूर्ण नहीं कर सकता है, श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप सेअरविंद सिंह, वीरेंद्र सैनी, डॉ० नीरजा गुप्ता, तरस सिंह, संजीव शर्मा,डॉ० मंजू गुप्ता इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

प्रशिक्षण कार्यशाला हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शांति सेना द्वारा आयोजित सही नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के उदघाटन अवसर पर पूर्व रक्षा सचिव योगेन्द्र नारायण माथुर, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, शांति सेना के अध्यक्ष समाजसेवी मनेश कुमार गुप्ता सहित कई जानी-मानी हस्तियों ने कार्यक्रम के दौरान अपने विचार व्यक्त किए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर के वक्त नई मन्डी वकील रोड स्थित बडी धर्मशाला में शांति सेना की और से आयोजित विचार गोष्ठी का बतौर मुख्य अतिथि पधारे पूर्व रक्षा सचिव वरिष्ठ आईएएस योगेन्द्र नारायण माथुर ने विधिवत रूप से शुभारम्भ किया। कार्यशाला के शुभारम्भ अवसर पर पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार गोविंद वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनन्द प्रकाश त्यागी, समाजसेवी पं.उमादत्त शर्मा, कांग्रेस नेता पं.सतीश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। शांति सेना के तत्वाधान मे आयोजित इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में जनपद सहित नगर क्षेत्र से विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ के पदाधिकारियों, महिला संगठनो से जुडी पदाधिकारी, बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

 

बैडमिंटन टूर्नामेंट संपन्न
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) स्थानीय आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में सहोदय द्वारा जिला स्तरीय अन्तर विद्यालय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉक्टर आर एम तिवारी एवं सिविल बार संगठन के महासचिव बृजेंद्र मलिक ने अग्नि प्रज्वलित कर किया । इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल आर्य एवं सचिव संदीप मलिक जी तथा सहोदय स्कूल काम्प्लेक्स के सचिव शिव कुमार ने भी अग्नि प्रचलित कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया ।स्कूल के बच्चों द्वारा सामूहिक स्वागत गीत के द्वारा अतिथियों का सत्कार किया गया तथा नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत जुम्बा डाँस ने कार्यक्रम में जोश भर दिया। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों ने रिबन काट कर विधिवत रूप से बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। जिले से सीबीएसई स्कूल की लगभग १७ टीमों ने इस प्रतियोगिता में अलग-अलग कैटिगरीज में प्रतिभाग किया। अंडर-१९ बॉयज एंड गर्ल्स अंडर १४ बॉयज एंड गर्ल्स एवं मिक्स डबल्स में अलग-अलग खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया ।संघर्षपूर्ण मैचों के पश्चात कुछ टीम नॉकआउट राउंड में बाहर हो गई ।जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंची इसके पश्चात फाइनल मैच में अंडर-१९ बॉयज में डीएस पब्लिक स्कूल की टीम विजेता रही तथा आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल की टीम उप विजेता रही। मिक्स डबल्स में भी डीएस पब्लिक स्कूल की टीम विजेता रही तथा आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल की टीम उपविजेता घोषित हुई ।अंडर १४ बॉयज में किड्स हेवन पब्लिक स्कूल विजयी रहा तथा इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल मोरना उपविजेता रहा। अंडर १४ गर्ल्स में भी किड्स हेवन पब्लिक स्कूल विजयी रहा तथा न्यू होरीजन पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। सभी विजेताओं एवं उपविजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम के अंत में इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल आर्य ने सभी उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावनाओं के लिए सभी को साधुवाद दिया और सुंदर आयोजन के लिए आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया अंत में संस्था के डायरेक्टर सुघोषआर्य एडवोकेट ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया इस कार्यक्रम में नीरज बालियान , हरेंद्र सिंह . के के आनंद दुष्यंत त्यागी नमन मित्तल, सत्यवीर सिंह, विशेष रघुवंशी, संजीव शंकर योगाचार्य, परविंदर दहिया, श्रीमती सुशोभितढ्ढ , संदीप मलिक ने उपस्थित अपनी गरिमामयी उपस्थिती से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। राष्ट्रीय गान के साथ टूर्नामेंट का समापन हुआ।

 

वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्री राम कॉलेज के व्यवसाय व प्रबंधन विभाग मे हुआ वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन जिसका मुख्य शीर्षक राष्ट्रीय शिक्षा नीति २०२० आत्मनिर्भर भारत के निर्मागण मे सहायक है जिसमे संस्थान के सभी विभागो ने बढ़चढकर हिस्सा लिया। जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विस्तार और प्रभाव को बताना था जिसमे बताया गया कि किस तरह नई शिक्षा नीति युवाओं मे शिक्षा का प्रचार प्रसार करेगी और देश के विकास मे अपना योगदान देगी। इसके बारे मे यह भी बताया गया कि ये किस तरह से पुरानी शिक्षा नीति से भिन्न है और इसको लाना क्यों आवश्यक था। इससे पहले शिक्षा नीति मे बदलाव १९८६ में किया गया था और उसके ३४ साल बाद २९ जुलाई २०२० को फिर से शिक्षा नीति मे बदलाव किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य भारत की साक्षरता को बढ़ाना तथा युवाओं मे शिक्षा को लेकर प्रकाश डालना है। इस प्रतियोगिता के दौरान बहुत से प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया तथा अपने विचार सुन्दर और सरल शब्दों मे रखे जिससे विद्यार्थियों मे नई शिक्षा नीति को लेकर उत्साह देखा गया तथा उसको जानने की और उत्सुकता देखी गयी। इस प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करने वाले विभाग जैसे कम्प्यूटर एप्लीकेशन, व्यवसाय प्रबंधन विभाग, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, वाणिज्य विभाग, विज्ञान विभाग, बायोटेक विभाग, गृह विज्ञान विभाग सम्मिलित हुए। इस प्रतियोगिता मे बहुत से विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया उसमे व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग द्वितीय वर्ष के अक्षित गोयल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बायोटेक विभाग के दक्ष ओऽम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा तृतीय स्थान पर कम्प्यूटर एप्लीकेशन की काव्या शर्मा रही।
कार्यक्रम के दौरान प्रबंधन विभाग के डीन डा० सौरभ मित्तल ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्री राम कॉलेज की प्राचार्या डा० प्रेरणा मित्तल ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा नई शिक्षा नीति के तहत होने वाले बदलाव को संक्षेप मे विद्यार्थियों तक पहुँचाया। कार्यक्रम का समापन करते हुए व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष विवेक कुमार त्यागी जी ने बाहर से आये अतिथियों का धन्यवाद किया और बच्चों को आगे बढने के लिए मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम का सकुशल संचालन विकास कुमार ने किया। इस कार्यक्रम के दौरान व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग के प्रवक्तागण पंकज कुमार कौशिक, हिमांशु वर्मा, सागर शुक्ला, अंकुश रावल, जतिन सिंघल, मुद्रा मित्तल, ममता मित्तल, निशी ठाकुर, हंशिका जैन, निवेदिता पाण्डेय, पूनम शर्मा, अंशुल त्यागी, प्राक्षी त्यागी मौजूद रहें।

 

 

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि मैसेज को लेकर रैंप वॉक कियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सृजन व न्यू इंडिया वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा मेरठ रोड स्थित गुप्ता रिजॉर्ट्स में मेरा शहर मेरा सम्मान प्राइड ऑफ सिटी व मॉडलिंग शो मिस्टर एंड मिस फेस ऑफ सिटी २०२३ (बेटी का सम्मान हमारा सम्मान) मुहिम को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित कराया गया। जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका गौतम व मिस इंडिया नेहा सिंह का आकर्षण रहा कार्यक्रम का शुभारंभ जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा सोशल मैसेज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल ही जीवन है, स्वच्छ भारत आदि मैसेज को लेकर रैंप वॉक की गई इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ए. डी. जी. रविंदर चौधरी मौजूद रहे व विशिष्ठ अतिथि के रूप में सृजन सम्पादक अरविन्द गुप्ता, नीतीश सैनी, निधिश राजघ् गर्ग, नितिन जैन, मो सुहैल, डॉ सिद्धार्थ शर्मा, पूजा मदान, सचिन कुमार, नादिर राणा, अजय भार्गव, अनिल बंसल, कीमती लाल जैन, पूनम, निधि शर्मा, रोहिताश, मनीष चावला, अजय अग्रवाल मौजूद रहे, इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र व माह माया एकेडमी पर फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही छात्राओं ने कई थीम को लेकर अपने द्वारा बनाई गई पोशाकों को प्रदर्शित किया, इसी के साथ-साथ मुंबई से आई काफी सेलिब्रिटीज सार्थक चौधरी, गौरवी राजपूत कियारा चौधरी आदि के द्वारा रैंप पर वॉक की गई जिनको देखकर दर्शक मंत्र मुक्त हो गए। मंच का संचालन कर रहे अनंत वशिष्ठ व युक्ति शर्मा ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी मेरा शहर मेरे सम्मान मुजफ्फरनगर अवार्ड नाइट कराया गया जिसमें हमारे शहर के लोगों को व बच्चों को जो अपने-अपने क्षेत्र में बाहर जाकर हमारे शहर का नाम रोशन करते हैं उनको प्राइड ऑफ सिटी के अवार्ड से नवाजा गया जैसे की मॉडल डिजाइनर एक्टर डांसर सिंगर मेकअप आर्टिस्ट आदि जिसमें नीतू(बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट),साक्षी मेहता(बेस्ट पार्लर), विहान (बेस्ट मेंहदी आर्टिस्ट), महिमा प्रजापति(बेस्ट मॉडल), मानी गौतम(बेस्ट एक्टर), राधिका (बेस्ट कत्थक) स्तुति(बेस्ट डांसर), इति शर्मा ( बेस्ट डिजाइनर)गुलशन (बेस्ट मॉडल), अभिषेक शर्मा ( बेस्ट एक्टर), हुमा कुरेशी(बेस्ट डिजाइनर) अभिषेक पाल ( बेस्ट मॉडल), आदित्य (बेस्ट मॉडल),विभांशु ( बेस्ट मॉडल)रैपर त्यागी(बेस्ट रेपर) जैसे आदि नाम सम्मिलित थे, मॉडलिंग में फेस आफ सिटी अक्षय व मोना, फेस ऑफ मुजफ्फरनगर यश व कनिका, किंग व क्वीन आफ सिटी प्रिंस व कंचन, प्रिंस व प्रिंसीज आफ सिटी कवलजीत व तन्नू, हैंडसम व ब्यूटीफुल प्रयास व स्वाति रहे। प्रोड्यूसर सुशील राणा व नईम राणा ने इन विजेताओं को साथ लेकर वेबसेरिज,फिल्म बनाने की घोषणा की जो ओ. टी. टी. प्लेटफार्म पर रिलीज करेंगे, फैशन डिजाइनर मोहित महेंदियान ने बताया इस कार्यक्रम को कराने में महत्वपूर्ण योगदान वसुंधरा रेजिडेंसी, परी म्यूजिक, मानव उत्थान समिति,भारत विकास परिषद शक्ति शाखा, समृद्धि शाखा ,रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर चौंबर व सम्राट, लायंस क्लब लोटस मुजफ्फरनगर आदि का सहयोग रहा कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिन मल्होत्रा,शिवानी,शारदा, काजल,साजिया, विहान, परी बजाज आदि का सहयोग रहा।

 

छेडछाड का आरोप
मुजफ्फरनगर। एक महिला ने पडौसी युवक पर बदनियत से छेडछाड व अश्लील करते करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है। रतनपुरी थाने पर दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में क्षेत्र के गांव इंचौडा निवासी महिला ने आरोप लगाया कि गांव के ही सचिन ने उसे बदनियत से दबोचकर छीटाकशी और अश्लील हरकते की। पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

बाइक चोरी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) । पुरकाजी क्षेत्र से वाहन चोर एक बाइक चोरी कर ले गये। इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी।
पुलिस में दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में गुलशेर पुत्र अलताफ निवासी कासमपुर पठेडी थाना छपार ने बताया कि वह अपने बहनोई के पास गांव दुहेली आया था। दोपहर के समय वह अपने बहनोई के पास गांव के जंगल में इकरी रोड पर गया था जहां से अज्ञात बदमाश उसकी बाइक चोरी कर ले गये। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

पुत्री की बरामदगी को लगाई गुहार
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सोहजनी तगान से एक किशोरी संदिग्ध हालातों में लापता हो गयी। किशोरी के पिता ने अज्ञात पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है। मंसूरपुर थाने पर दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्र विगत 13 दिसम्बर से संदिग्ध हालातों में लापता है। काफी तलाश करने पर भी उसका केई सुराग नहीं लगा है। पीडित ने अज्ञात पर अपनी पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए पुत्री की बरामदगी की गुहार लगाई। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

जानलेवा हमल में 15 के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आर्य समाज रोड स्थित डीएवी इंटर कालेज के गेट पर कक्षा बारह के छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में तीन नामजद व बारह अज्ञात के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। सिविल लाइन थाने पर दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में मौहल्ला रैदासपुरी निवासी जगपाल पुत्र जय सिंह ने बताया कि उसका पुत्र विवेक डीएवी इंटर कालेज में कक्षा बारह का छात्र है। आरोप है कि सवेरे के समय स्कूल के गेट पर करीब पन्द्रह युवकों ने उसके पुत्र के साथ हॉकी व सरियों से मारपीट कर दी जिससे उसका पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसके पुत्र विवेक के दोस्त योगेश, आयुष व मोहित उसे बचाने आये तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस हमले में चारों गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों का चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

क्रिकेट टूर्नामेंट में श्रीराम कालेज बना चैम्पियनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर में चल रही मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के पॉचवे व अंतिम दिन फाइनल मैच खेला गया। जिसमें श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर की क्रिकेट टीम नेएसडी (पीजी), मुजफ्फरनगर की टीम को हराकर मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय क्रिकेट (पुरूष वर्ग) का खिताब अपने नाम कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डा० एससी कुलश्रेष्ठ, श्रीराम कॉलेज की अध्यक्षा डा० पूनम शर्मा तथा विशिष्ट अतिथियों में बीसीसीआई सदस्य, उ०प्र० क्रिकेट एसोसिएशन, आजीवन सदस्य मनोज पुंडीर तथा क्रिकेटर अक्षय, श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा अशोक कुमार, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा० प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कॉलेज के डीन एकेडमिक्स डा० विनीत कुमार शर्मा, विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमोद कुमार तथा अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।
इस अवसर पर मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की ओर से आब्जरध्सेलेक्टर के रूप में डा० सोनाली, जैन कन्या डिग्री कॉलेज, मुजफ्फरनगर उपस्थित रही।
प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुये प्रमोद कुमार विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग, श्रीराम कॉलेज ने बताया कि आज मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच एसडी(पीजी), कॉलेज, मुजफ्फरनगर तथा श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के बीच खेला गया। श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर में चल रही मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट (पुरूष) वर्ग प्रतियोगिता में पॉचवे दिन प्रतियोगिता का फाइनल मैच एसडी(पीजी), कॉलेज, मुजफ्फरनगर और श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के बीच खेला गया। जिसमें एसडी(पीजी), कॉलेज, मुजफ्फरनगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया तथा निर्धारित २० ओवर्स में मात्र १०२ रन का लक्ष्य विपक्षी टीम को दिया। जवाब में रनो का पीछा करने उतरी श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर की टीम ने ताबतोड बल्लेबाजी कर ४ विकेट खोकर बडी आसानी से मैच अपने नाम किया। इस तरह एसडी(पीजी), कॉलेज, मुजफ्फरनगर को फाइनल मैच में हराकर श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की क्रिकेट(पुरूष वर्ग) का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में अम्पायर रवि कौशिक और पलक शर्मा रहे तथा स्कोलर जयदेव रहे। इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डा०एससी कुलश्रेष्ठ ने प्रतियोगिता में विजयी श्रीराम कॉलेज की क्रिकेट टीम का उत्साहवर्द्धन किया तथा भविष्य में भी ऐसा प्रदर्शन करने की कामना की। उन्होंने कहा कि यह बडे गर्व एवं हर्ष की बात है कि श्रीराम कॉलेज की क्रिकेट टीम ने मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट(पुरूष वर्ग) का खिताब जीता है।
डॉ० प्रेरणा मित्तल, प्राचार्य श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर ने श्रीराम कॉलेज की क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर टीम को बधाई देते हुए कहा कि श्रीराम कॉलेज ने मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता जीतकर इतिहास रच दिया है। यह खेल के प्रति उनकी लगन तथा निरन्तर प्रयास करने के कारण ही सम्भव हो सका है।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा० अशोक कुमार ने विजयी टीम के सभी खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा आशा व्यक्त की सभी खिलाडी भविष्य में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगे।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के डीन एकेडमिक्स डा० विनीत कुमार शर्मा ने विजयी टीम के सभी खिलाडियों को शानदार प्रदर्शन करने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार तथा प्रवक्तागण भूपेन्द्र कुमार, डा० अब्दुल अजीज खान, संदीप कुमार, अमरदीप, तरूण तथा विश्वदीप कौशिक आदि उपस्थित रहे।

 

हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला गउशाला नदी रोड निवासी कृष्णा पुत्र स्व.राजीव कुमार शर्मा अपने छोटे भाई मोन्टू के साथ बाईक द्वारा चरथावल रोड से लौटते वक्त नदी पुल के समीप कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। एक अन्य सडक हादसे के तहत चरथावल के मौहल्ला मुर्दा पटटी निवासी साकिब अपनी पत्नि के साथ स्कूटी द्वारा पुरकाजी रिश्तेदारी मे जाते वक्त रूडकी रोड पर चोटिल हो गया। जिसे कुछ लोगां द्वारा उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। कस्बा खतौली के मौहल्ला सैनी नगर निवासी बुजुर्ग रामशरण अपने घर की गली मे टहलते वक्त गली मे तेजी के साथ आ रही कार की चपेट में आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी बाईक चालक अपनी बाईक सहित मौके से फरार हो गया। बुजुर्ग के परिजनो एवं पडौसियों ने उक्त व्यक्ति को उपचार के लिए मौहल्ले मे ही निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया।

 

गीता पाठ का किया आह्वान
मुजफ्फरनगर। गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित जीओ गीता महिला मंडल मुजफ्फरनगर की संयोजिका कल्पना चौहान ने बताया है कि महाराज श्री के द्वारा किए गये आव्हान २३ दिसंबर २०२३ दिन शनिवार गीता जयंती के पावन पर्व पर ठीक ११ बजे एक मिनट एक साथ गीता पाठ कई शिक्षण संस्थाओं और कई धार्मिक संस्थाओं में तथा संगठनों में कराने के लिए जीओ गीता युवा चेतना एवं महिला मंडल का प्रत्येक सदस्य कर्तव्यबद्ध है और अभियान को सफल बनाने के लिए वचनबद्ध है, इसी श्रृंखला में कई संस्थाओं में सम्पर्क किया गया ।संस्थाओं ने एक संकल्प पत्र भी दिया जिसमें एक मिनट एक साथ गीता पाठ करने का संकल्प लिया गया है ।

 

सडक निर्माण की मांग को प्रदर्शनः आश्वासन पर मामला शांत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) टूटी हुई सडक को ना बनाये जाने से परेशान सैकडो कालोनीवासियों ने जानसठ रोड पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे मंत्री कपिलदेव के आश्वासन के बाद लोगां का रोष शान्त हुआ। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त नई मन्डी थाना क्षेत्र के जानसठ रोड ओमपैराडाइज कालोनी निवासियो ने कालोनी के बाहर टूटी पडी सडक एवं सडक निर्माण की मांग को लेकर विरोध स्वरूप मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने गुस्साये लोगों को किसी प्रकार समझा-बुझाकर शान्त कराया तथा आश्वासन दिया कि जल्द ही जानसठ रोड का निर्माण करा दिया जाएगा। जिसके पश्चात लोगों का रोष शान्त हुआ।

 

हनुमान चालीसा का पाठ और हवन का आयोजन किया गया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वहलना गेट मेरठ रोड स्थित श्री शनि देव मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ और हवन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य यजमान श्री राजकुमार सिंगल जी उनकी धर्मपत्नी व भाई राहुल सिंघल एवं विनीत सिंगल जी,सिंगल एग्रो स्टील्स वहलना रहे। इसमें हनुमान चालीसा कीर्तन व हवन प्रेम प्रकाश अरोड़ा जी व उनकी टीम के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील शर्मा सुदेश पाल (ओम जी भोज) सुनील (गैस वाले) आनंद (प्रोविजन स्टोर) गुलाब सिंह एडवोकेट (प्रधान) वहलना अशोक चौधरी प्रवीण उपाध्याय ,मोनू चौधरी, शुभम गौड़ (मानू ) सोमपाल भाटी संधावली , ओम प्रकाश उपाध्याय एडवोकेट, प्रदीप चौधरी( दीप मेडिकल स्टोर) मनोज चौधरी जड़ौदा, एवं काफी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

जिले के सभी कस्बों में गठित होंगी, व्यापारी सुरक्षा फोरम की इकाइयाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) ं मुजफ्फरनगर व्यापारी सुरक्षा फोरम की जिला कार्यकारिणी की एक बैठक कैंप कार्यालय भरतीय कॉलोनी में आयोजित की गईढ्ढ जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विश्वदीप गोयल उर्फ बिट्टू ने की तथा संचालन महामंत्री राजकुमार रहेजा ने किया ढ्ढ बैठक में निर्णय लिया गया कि नववर्ष पर एक फैमिली कार्यक्रम व्यापारी भाइयों के लिए आयोजित किया जाएगा तथा आगामी २६ जनवरी (गणतंत्र दिवस) पर भारत माता चौक पर एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें सदस्यों व पदाधिकारीयो को उनके मनोनयन के प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे व्यापारियों ने ट्रैफिक कर्मियों द्वारा नगर में उत्पीड़न करने का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाकर कठोर कार्यवाही की मांग कीढ्ढ इसके साथ ही अजय गर्ग को नई मंडी प्रभारी बनाए जाने की घोषणा के साथ, घोषणा की गई कि जिले के सभी कस्बो में व्यापारी सुरक्षा फोरम की कमेटी या शीघ्र गठित की जाएगीढ्ढ इसके लिए कस्बो के व्यापारियों से सुझाव मांगे गए हैंढ्ढ बैठक में जिला अध्यक्ष विश्वदीप गोयल बिट्टू राजकुमार रहेजा, मनोज गुप्ता क्रोकरी वाले, प्रियांशु गोयल, रविंद्र तालियां, अमित धीमान, दीपक शर्मा, अरुण रस्तोगी, सागर अरोड़ा, हर्षित एडवोकेट, पुलकित, शुभम गर्ग, अरुण गर्ग, नितिन गर्ग, डॉ संजय अग्रवाल, हर्ष गर्ग, अखिल सिंघल, अजय शर्मा, राजपाल कश्यप, नितिन कुच्छल, विकास शर्मा नमन जैन, राकेश आकाश जैन, सचिन शर्मा, आदि सदस्यों ने भाग लिया।

 

जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अन्तर्गत यातायात पुलिस द्वारा भोपा बस स्टैण्ड पर किया जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन। बस चालकों एवं आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरुक। जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता एवं सुरक्षित परिवहन को प्रोत्साहित करने के उददेश्य से ३१.१२.२०२३ तक द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है । इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सजीव सुमन व पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह के निर्देशन में तथा पुलिस उपाधीक्षक यातायात शरद चंद शर्मा के पर्यवेक्षण में यातायात निरीक्षक श्री उम्मेद कुमार द्वारा यातायात पुलिस टीम के साथ भोपा बस स्टैण्ड, मुजफ्फरनगर पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान यातायात निरीक्षक द्वारा बस चालकों एवं आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करते हुए सभी से अपील की गई कि शराब के नशे में वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें, वाहन को दाएं-बाएं मोडते समय इंडिकेटर का प्रयोग करें। इस दौरान पुलिस एवं यातायात विभाग के अन्य अधिकारीहध्कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) हमारा परिवार सेवा संस्थान (रजि०)मुजफ्फरनगर के प्रदेश महासचिव अमित अग्रवाल उर्फ बंटी किनौनी एवं जिलाध्यक्ष मनोज सौदाई एडवोकेट के नेतृत्व मे दो दर्जन कार्यकर्ताओ ने किसानो के लिए संघर्षरत रहने वाले भारतीय किसान यूनियन के मजबूत स्तंभ यशस्वी जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा जी को भारत माता का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया , इस अवसर पर भारतीय किसान से लम्बे समय से जुड़े अमित अग्रवाल उर्फ बंटी किनौनी को जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने टोपी पहनाकर भारतीय किसान यूनियन में मजबूती से कार्य करने के लिए प्रेरित किया , जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा जी ने सभी साथियों से आह्वान किया कि भारतीय किसान यूनियन हमेशा से किसान , गरीब , मजलूम , व्यापारी सभी के हकों की आवाज उठाता आया है , भारतीय किसान यूनियन सभी धर्म जाति के लोगो का सम्मान करता है , सम्मानित करने वालो में अंग्रैजपाल सिघलं, नरेश नन्दन बाल्मीकि, अरविन्द कूकड़ा , राहुल शर्मा , रमन मित्तल, अमरपाल प्रजापति, अमित मित्तल, निशांत कुमार, मोनू सैनी , परविन्द्र कुमार , विशाल सिघलं, दीपक वर्मा , लालसिंह , सोरभ , सुनिल आदि उपस्थित रहे।

 

सड़क हादसे में हुई मौत
खतौली।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) हाईवे के भैंसी कट के पास हुए सड़क हादसे में घर के इकलौते चिराग की दर्दनाक मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे का आरोपी चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार गांव भैंसी निवासी युवक हर्षित अहलावत पुत्र विनय अहलावत शनिवार देर शाम को घर से स्कूटी में तेल डलवाने की बात कहकर निकला था। बताया गया कि गांव भैंसी के निकट स्थित पैट्रोल पम्प पर भीड़ होने के चलते हर्षित बाद में तेल डलवाने की सोचकर भैंसी कट के निकट अपने खेत की तरफ जा रहा था। बताया गया कि इस दौरान मुजफ्फरनगर से खतौली की और आ रहे अज्ञात वाहन के चालक ने हर्षित की स्कूटी में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में हर्षित गंभीर घायल हो गया। हादसे का आरोपी चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हर्षित को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर घायल हर्षित को मेरठ रैफर कर दिया। हर्षित के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन मौके पर आ गए। घायल हर्षित को मेरठ रैफर किए जाने की खबर लगते ही परिजन मेरठ पहुंच गए।
बताया गया की मेरठ के अस्पताल में हर्षित २२ वर्ष ने दम तोड दिया। घर के इकलौते चिराग हर्षित की अचानक मौत होने से परिजनों में कोहराम मचने के साथ ही गांव में शोक व्याप्त हो गया। बताया गया मृतक हर्षित भाकियू के खतौली तहसील अध्यक्ष राहुल अहलावत का चचेरा भाई था।

 

गीता पाठ का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) परम पूज्य गुरुदेव महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर के महा मंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज श्री की आज्ञानुसार एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से गीता जयंती तक प्रति दिन गीता जी की शोभा यात्रा व गीता जी के एक अध्याय का पाठ होना निश्चित हुआ है । जिसके अन्तर्गत रवि वार को प्रात ८ से ९ बजे जिला जेल, राजकीय संप्रेक्षण किशोर ग्रह आर्य पुरी भरतिया कॉलोनी नई मंडी मुजफ्फर नगर में सायं ६ः३० बजे से ८ः०० बजे तक शोभा यात्रा व तेरहवे अध्याय का गीता जी का पाठ श्री विजय शंकर शर्मा जी के सौजन्य से भरतिया कॉलोनी बाला जी धाम से आगे कूकड़ा रोड मिथलेश पाल वाली गली नई मण्डी मुजफ्फर नगर में आयोजित हुआ।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =