उत्तर प्रदेश

Agra:रक्षा संपदा अधिकारी के खिलाफ धरने पर बैठे विधायक डॉ. जीएस धर्मेश

Agra रक्षा संपदा विभाग ने सेवला में सर्वे कराने के बाद मिलिट्री डेयरी फॉर्म की जमीन बताकर रास्ता बंद करने के लिए मुड्डियां लगा दी हैं। स्थानीय निवासियों ने विभाग के इस फरमान के विरोध में मंगलवार को धरना दिया क्षेत्रीय विधायक डॉ. जीएस धर्मेश भी धरने पर बैठ गए। विभाग पर मनमानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने डीएम से मुलाकात करके दोबारा सर्वे कराने का अनुरोध किया है।

ग्वालियर रोड पर वर्ष 1947 में मिलिट्री डेयरी फॉर्म बनाया गया था। फॉर्म की चहारदीवारी के पास से सेवला की 20 से ज्यादा बस्तियों की ओर जाने का रास्ता है। इसी दीवार के पास किसानों की कृषि योग्य जमीन भी है। विभाग ने पिछले दिनों इस जमीन पर निशान लगाकर मुड्डियां लगवा दीं। रास्ते की जमीन को अपना बताकर इसे बंद करने की चेतावनी दी थी।

मंगलवार को क्षेत्रीय लोगों ने विधायक डॉ. जीएस धर्मेश से न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद विधायक मंगलवार को दोपहर करीब 12:30 बजे सेवला में लोगों के साथ धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि रक्षा संपदा अधिकारी 75 साल बाद जमीन को अपनी बता रहे हैं, जबकि इस जमीन का आधा हिस्सा पूर्व में मिलिट्री डेयरी फॉर्म के लिए अधिगृहीत किया गया था। बाकी किसानों की जमीन है। इस रास्ते को बंद किया तो आंदोलन किया जाएगा। हालांकि करीब 1 घंटे बाद वह मामले में जिलाधिकारी से मिलने चले गए।

विधायक ने जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी से मुलाकात करके इसकी जानकारी दी। जिलाधिकारी ने तहसील की टीम के साथ सर्वे कराने के लिए डीईओ से बात की। विधायक ने चेतावनी दी है कि अगर रक्षा संपदा विभाग ने मनमानी बंद नहीं की तो वह रक्षा मंत्री से मिलकर लोगों को न्याय दिलाएंगे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − three =