पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर: दो शातिर चोर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने दो शातिर चोर/लुटेरो को अवैध शस्त्र, मोटर साईकिल तथा विभिन्न कम्पनियो के मोबाईलो के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकडे गए आरोपियो से पूछताछ कर एवं मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपनाधो पर रोकथाम तथा अपराधियो के खिलाफ चल रही मुहिम के अन्तर्गत थाना सिविल लाईन पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर दो लुटेरो को गिरफ्तार कर लिया।
मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन @muzafarnagarpol ने पकड़े दो शातिर चोर, 9 मोबाइल फोन और असलाह पुलिस ने किया बरामद, पहले भी मोबाइल चोरी में जेल जा चुके हैं दोनों शातिर, सीओ सिटी राजेश द्विवेदी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी। pic.twitter.com/LUXtFyZVmd
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) December 5, 2020
सीओ सिटी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सीओ सिटी राजेश द्विवेदी ने पत्रकारों को बताया कि एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते थाना सिविल लाईन पुलिस ने शांत व्यवस्था के मददेनजर इंस्पैक्टर सिविल लाइन डी.के.त्यागी के नेतृत्व मे थाना सिविल लाइन मे तैनात सब इंस्पैक्टर सुनील नागर, सब इंस्पैक्टर जबर सिह,है.का.अरविन्द कुमार ने गश्त व देखरेख शान्ति व्यवस्था के तहत मौहल्ला साकेत कालोनी से होते हुए मालरोड पर आये तो माल रोड पर स्थित मस्जिद के पास 01 मोटर साईकिल पर सवार 02 युवक आते नजर आए
जिन पर शक होने पर पास आने पर पुलिस ने उन्हे रूकने का इशारा किया तो मोटर साईकिल पर पीछे बैठै लडके ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। जिससे पुलिस द्वारा तुरंत ही दोनो को युवकों को पकड लिया।
सीओ सिटी राजेश द्विवेदी ने बताया कि आरोपियो से की गई पूछताछ मे पकडे गए आरोपियो ने अपना नाम आरिफ पुत्र मुहर्रम निवासी नबिया करीम मस्जिद के पास किदवईनगर खालापार थाना कोतवालीनगर मुजफ्फरनगर, सोनू उर्फ नदीम पुत्र नईम निवासी फिरदोषनगर खालापार थाना कोतवालीनगर मुजफ्फरनगर है
जिनके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०६ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०२ मोटर साइकिल, हीरो स्पलेण्डर प्लस, ०१ मेटर साईकिल यामाहा एफ०जेड० एवं -०९ लूटे हुए मोबाईल फोन भिन्न-२ कम्पनी के बरामद हुए।
सीओ सिटी राजेश द्वि़वेदी ने बताया कि अभियुक्तो को पकडने वाली टीम मे सब इंस्पैक्टर सुनील नाकर,सब इंस्पैक्टर जबर सिह व है.का.अरविन्द कुमार शामिल रहे। आरोपियो के खिलाफ मुकदमा कायम कर उन्हे जेल भेजा जा रहा है।
