उत्तर प्रदेश

Aligarh: शहर का माहौल बिगाड़ने की साजिश, धर्मस्थल पर नारा लिखने वाले अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

Aligarh देहली गेट चौराहे के एक धर्मस्थल पर धार्मिक नारा लिखे जाने की घटना ने 24 दिसंबर को तूल पकड़ लिया। मामले में एक तरफ समाजवादी पार्टी विरोध में आ गई। प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी से मुलाकात कर इसे शहर का माहौल बिगाड़ने की साजिश करार दिया और कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमें वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिह्नित करने व जांच का काम किया जा रहा है।

…इस प्रकरण में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। पुलिस प्रशासन मामले में कार्रवाई करे। कुछ असामाजिक लोग हैं, जो लगातार इस तरह की हरकत कर रहे हैं। पूर्व में एसपी सिटी से अभद्रता कर चुके हैं। ये सब राजनीतिक फायदे के लिए किया जा रहा है। -जमीरउल्लाह, पूर्व सपा विधायक

सपा प्रतिनिधिमंडल दोपहर में एसपी सिटी कार्यालय पहुंचा। मामले में एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यह सब जानबूझकर माहौल बिगाड़ने के इरादे से किया जा रहा है। इसके पीछे चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने की साजिश है। इस मौके पर एसपी सिटी ने उन्हें जांच के आधार पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सपाइयों ने ऐलान किया कि लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। अगर समय से कार्रवाई नहीं हुई तो सपा आंदोलन को बाध्य होगी। इस मौके पर जिला महासचिव मनोज यादव, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, उमेश श्रीवास्तव, प्रशांत वाल्मीकि, नीलाभ भार्गव, सनी सारस्वत, आमिर आबिद इलू, ललित कांत, कपिल दीवान, राजेश माहौर, सौरभ वाल्मीकि, तरुण वाल्मिकी, हरीश माहौर, सचिन गौतम, मोहम्मद सुफियान, अनीस मौजूद रहे।

इधर, इस मामले में चौकी इंचार्ज की ओर से अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि देहली गेट चौराहे पर धर्म स्थल है। उसके एक हिस्से में परचून की दुकान चलती है। इसी दुकान के सहारे धर्म स्थल की दीवार पर शनिवार देर शाम अंधेरे में किसी ने धार्मिक नारा लिख दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + twenty =