वैश्विक

Kalyan Banerjee ने फिर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की

Jagdeep Dhankhar की मिमिक्री करके एक विवाद को पैदा करने वाले टीएमसी (Trinamool Congress) सांसद कल्याण बनर्जी (Kalyan Banerjee) ने रविवार को एक बार फिर धनखड़ की नकल उतारी. इसे कला का रूप बताते हुए बनर्जी ने कहा कि वह उनकी नकल करना जारी रखेंगे.

Kalyan Banerjee ने कहा कि वह ऐसा एक हजार बार करेंगे और ऐसा करना उनका मौलिक अधिकार है. उन्होंने कहा कि ‘मैं मिमिक्री करता रहूंगा. यह एक कला है. अगर जरूरत पड़ी तो मैं इसे एक हजार बार करूंगा. मेरे पास अपने विचार जाहिर करने के सभी मौलिक अधिकार हैं. आप मुझे जेल में डाल सकते हैं. मैं पीछे नहीं हटूंगा.’

पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में एक कार्यक्रम में बोलते हुए टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने एक ‘तुच्छ मुद्दे’ पर परेशान होने के लिए उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की भी आलोचना की. गौरतलब है कि सोमवार को टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी संसद परिसर में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल करते नजर आए थे. बाद में जगदीप धनखड़ ने बयान जारी कर कहा कि वह संसद और उपराष्ट्रपति पद का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते. उन्होंने संसद परिसर में एक टीएमसी सांसद द्वारा उनकी नकल करने और एक कांग्रेस सांसद के इसे रिकॉर्ड करने पर गहरा दुख जताया.

उप राष्ट्रपति धनखड़ के उस बयान का जिक्र करते हुए कि बनर्जी की नकल से किसान समुदाय का अपमान हुआ, टीएमसी सांसद ने कहा कि ‘धनखड़ के पास जोधपुर में करोड़ों की संपत्ति और दिल्ली में एक आलीशान फ्लैट है. वह लाखों रुपये का सूट पहनते हैं.’ उन्होंने ‘किसान की बेटी साक्षी मलिक’ और ‘जाट के बेटे’ बजरंग पुनिया द्वारा पद्मश्री लौटाने की घोषणा पर धनखड़ की चुप्पी पर भी सवाल उठाया. इसके अलावा, टीएमसी सांसद बनर्जी ने संसद में सुरक्षा चूक को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी आलोचना की.

Kalyan Banerjee ने कहा कि ‘भाजपा के एक सांसद ने दो घुसपैठियों को आगंतुक पास जारी किए थे. उन्हें बचाने के लिए 146 विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया.’ मिमिक्री घटना के बाद कल्याण बनर्जी के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी. दक्षिणी दिल्ली के पुलिस डीसीपी के मुताबिक शिकायत अभिषेक गौतम नाम के एक वकील ने शहर के डिफेंस कॉलोनी पुलिस स्टेशन में भेजी थी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 3 =