News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

मंत्री ने जरूरत मन्दो को किये कम्बल वितरण, चाय भी पिलाई
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन के सौजन्य से कार्यक्रम हुआ आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन के सौजन्य से आज शहर के भोपा रोड पर जरूरत मन्दो को कम्बल एंव चाय वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन। यहां पहुंचे यूपी कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जरूरत मन्दो को कंबल वितरण के साथ ही चाय बिस्किट भी बांटे पहाड़ों में हो रही लगातार बर्फबारी के बाद जहां एक तरफ मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है तो वहीं धुंध का प्रकोप भी जारी है इस कड़कड़ाती सर्दी से बचाव को जिला प्रशासन भी अब आगे आ गया है जिसके चलते आज एस डी एम सदर परमानंद झा की अगुवाई में जिला प्रशासन द्वारा कंबलों का वितरण किया गया है। दिन निकलते ही भोपा रोड पर मजदूरी पेशा करने आने वाले लोगों की खुशी का ठिकाना नही रहा और कम्बल पाकर उन्होंने जिला प्रशासन ,मंत्री सहित योगी सरकार को साधू वाद धन्यवाद दिया है। यहां पहुंचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने फोन कर नगर पालिका ईओ को भी जमकर हड़काते हुए कहा की यहां भोपा रोड पर अलाव की व्यवस्था की जाये यहां प्रातः और रात्रि को अलाव जलाये जाये यहां आने वाले मजदूर ठंड के कारण परेशान नजर आ रहे इसके साथ ही मंत्री ने कम्बल पाने वाले लोगों के हाल-चाल भी जाने इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर परमानन्द झा, तहसीलदार संजय कुमार सहित कई प्रशासनिक एंव भाजपा नेता मौजूद रहे!

 

युवा वैद्य व वर्ल्ड रिकॉर्ड में नामित वैद्य आशुतोष हुए सम्मानित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर के युवा वैद्य आशुतोष सुपुत्र डा० प्रवीण कुमार को हरिद्वार में आयोजित तीन दिवसीय आयुर्वेद कुम्भ में अपने द्वारा आयुर्वेद के क्षेत्र में किए जा रहें कार्य के लिए च्च्यूथवैद्य आइकॉन अवार्डज्ज् से सम्मानित किया गया, वैद्य आशुतोष निरन्तर आयुर्वेदीय चिकित्सा द्वारा रोगियों का उपचार करते आए है साथ ही साथ उनके द्वारा आयुर्वेद क्षेत्र में चलाया जा रहा आयुर्गेंगे संघठन जिसके माध्यम से वैद्य आशुतोष व उनकी समस्त वैद्य कार्यकारिणी आयुर्वेद के प्रति जनसाधारण को जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम को करती आई व आने वाले भविष्य में भी करती रहेगी । आयुर्वेद के प्रति देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के प्रयास च्च् हर दिन आयुर्वेद हर घर आयुर्वेद च्च् को आगे बढ़ाना और घर घर तक पहुँचाने का कार्य वैद्य आशुतोष व उनके समस्त कार्यकारिणी युवा वैद्य निरन्तर कर रहे हैं ।

 

जाट प्रतिभा अलंकरण समारोह हुआ आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद जाट महासभा के तत्वाधान मे 24 वॉ जाट प्रतिभा अलंकरण समारोह सरकूलर रोड स्थित एक बैंकट हॉल मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद जाट महासभा के अध्यक्ष जगदीश बालियान ने की। समारोह मे मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान ने कहा कि जाट समाज के होनहार बच्चे विभिन्न कक्षाओं एवं प्रतियोगिताओं मे शामिल होकर समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होने कहा कि इस समाज से जहां खिलाडियों ने अपना परचम लहराया है। वहीं जाट समाज के होनहार युवक-युवतियां पीसीएस जे. में चयनित हो रहे हैं। इसी समाज के वरूण बालियान ने एयर इंडिया में पायलेट बनकर समाज को गौरवान्वित किया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सम्मानित होने वाले होनहार बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम मे विभिन्न क्षेत्रो मे अपना परचम लहराने वाली 58 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समाराह मे दैनिक जागरण के पत्रकार रोहताश वर्मा को ग्रामीण क्षेत्र में उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए जहां उन्हे राष्ट्रपति पुरस्कृत कर चुके हैं। वहीं उन्हे जाट महासभा ने भी सम्मानित कियां कार्यक्रम में पूर्व विधायक उमेश मलिक, सुदिती एजूकेशनल ग्रुप मेनपुरी के चेयरमैन डा.राममोहन, सीसीआर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा.नरेश कुमार मलिक, वसुन्धरा ग्रुप के एमडी अमित चौधरी आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम मे धर्मवीर मलिक, देवेन्द्र अहलावत, श्यामपाल चेयरमैन, संतोष कुमार, युद्धवीर सिंह, अनिल कुमार मुन्नू, मनोज कुमार, डा.जीतसिंह तोमर, गजेन्द्र पाल सिंह, मांगेराम वर्मा, महकार सिंह, डा.जयपाल सिंह, अरविन्द मलिक, प्रियव्रत आर्य, ओमपाल सिंह, सुरेन्द्र मलिक महासचिव जिला बार, बिजेन्द्र सिंह मलिक अध्यक्ष सिविल बार एसोसिएशन, कपिल सिवाच, प्रवेन्द्र दहिया, प्रवेन्द्र बालियान, हरपाल निर्वाल, रणधीर सिंह, ओमपाल सिंह, जगदीश मलिक, योगेश तोमर, तेजपाल सिह सहारावत, ब्रहमपाल सिंह, बाबूराम बालियान,देवेन्द्र सिह भुम्मा, विकास बालियान सहित भारी संख्या मे जाट समाज के लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद जाट महासभा के जिलाध्यक्ष जगदीश बालियान ने की तथा संचालन सुबोध सिंह ने किया।

 

पुलिस भर्ती के लिए हो आयु सीमा में बढोत्तरीः मलिकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि सरकार द्वारा पुलिस भर्ती की आयु सीमा 18 से 22 वर्ष निर्धारित की गई है। उसे कम से कम 3 वर्ष बढाया जाए।
रालोद कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता मे जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि सरकार ने 23 दिसम्बर को समाचार पत्रो मे एक विज्ञापन प्रकाशित कराया है। जिसमे पुलिस भर्ती की आयुसीमा 18 से 22 वर्ष रखी गई है। उन्होने कहा कि 16 नवम्बर 2000 को अन्तिम बार भर्ती हुई थी। ऐसे युवा जो लगातार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। उनकी आयु 22 वर्ष से अधिक हो गई है। वो इस भर्ती मे शामिल नही हो पाएगे। इसलिए सरकार पुलिस भर्ती की आयु मे 3 साल की बढोत्तरी करे। यदि आयु सीमा नही बढाई गई तो रालोद कार्यकर्ता आन्दोलन करेंगे। 26 दिसम्बर को मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। संदीप मलिक ने यह भी आरोप लगाया कि काउ सेंचुरी में सरकार ने 65 करोड रूपया और जमीन दी है। लेकिन अब इस काउ सेचुरी को एनजीओ को सौपने की तैयारी है। सरकार इस पर ध्यान दे। क्योंकि एनजीओ अपनी मनमानी करेंगे जो सरकार के पैसे का दुरूपयोग होगा। उन्होने यह भी कहा कि भाजपा की भारत विकसित संकल्प यात्रा में अधिकारी प्रधानो से 40-40 हजार रूपये वसूल कर रहे हैं। यह यात्रा अब भाजपा की ना होकर सरकारी यात्रा हो गई है। क्योंकि सरकारी अधिकारी व कर्मचारी इसमे पूर्ण सहयोग कर रहे हैं। इसकी जांच करायी जानी चाहिए। इसके अलावा जिला पंचायत में विकास के नाम पर भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। इसके लिए जिलाधिकारी जांच कराये तथा जिला पंचायत मे हो रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाए। रालोद के युवा जिलाध्यक्ष सादाब अली ने कहा कि यदि पुलिस भर्ती मे आयु सीमा को नही बढाया गया तो युवा रालोद बेरोजगार युवाओं एवं लोकदल कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर सडक पर उतर कर आन्दोलन करेगीं। प्रेसवार्ता में विदित मलिक, आकाश राठी, जगपाल, विनोद मेघाखेडी, शक्ति सिंह, मून्नू रोहल, अंशुल आदि मौजूद रहे।

 

महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस मनाया गयाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के सामने शामली रोड पर स्थित महाराजा सूरजमल स्मारक पर मनाया गया श्रद्धा भक्ति के वातावरण में हवन पूजन किया गया आचार्य ब्रह्मचारी मृगेंद्र ने वेद के पवित्र मंत्रों से विधि विधान पूर्वक यज्ञ हवन संपन्न कराया महाराजा सूरजमल स्मारक के संस्थापक स्वामी यशवीर महाराज ने कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा भरतपुर नरेश महाराजा सूरजमल हिंदुओं के महापुरुष एवं राष्ट्रवादी शासक थे वे एक उदारवादी एवं आक्रामक हिंदू योद्धा भी थे उनके समय में उनकी वीरता का लोहा माना जाता था दिल्ली के मुस्लिम बादशाह को दिल्ली में ही युद्ध में हराकर मुस्लिम शासन की नींव हिला दी थी और हिंदुओं के अपमान का बदला लिया था भरतपुर रियासत वो रियासत थी जो कभी न मुसलमानों के और ने अंग्रेजों के अधीन रही पानीपत के युद्ध में यदि मराठों ने महाराजा सूरजमल की बात मानी होती तो मराठों को हार का मुंह नहीं देखना पडता हिन्दू समाज में एक गलत परंपरा पडती जा रही है महापुरूषों को जातियों से जोडकर उनकी जयंती और बलिदान दिवस मनाने लग गये है हमे महापुरुषों को जातियों में नहीं बांटना चाहिए जो भी सनातन धर्म व भारत राष्ट्र के लिए अपना बलिदान देते है और जीवन लगाते है वे सभी सनातनियों के लिए सम्मान और श्रद्धा के केंद्र है आज के सेकूलर नेताओं को महाराजा सूरजमल के जीवन से प्रेरणा लेकर अपना जीवन सनातन धर्म की रक्षा व भारत राष्ट्र की सेवा के लिए लगाना चाहिए वोटों के लालच में आकर सनातन धर्म के सिद्धांतों को दांव पर नहीं लगाना चाहिए कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर बलराम पुण्डिर संचालन मोहनलाल कश्यप ने किया कार्यक्रम में परमजीत सिद्धू सुभाष मलिक विवेक बालियान अमित कश्यप सुभाष चौधरी अजय कुमार विकित कश्यप यज्ञ कुमार गोल्डी कुमार आदि उपस्थित रहें

 

शिक्षा के क्षेत्र में मालवीय जी का अतुलनीय योगदानः मंत्री कपिलेदवMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मालवीय जयंति के अवसर पर जनपद सहित नगर की विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ तथा ब्राहमण समाज के संगठनो द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें समाज के गणमान्य लोगों ने बढचढ कर हिस्सा लिया। तथा शिक्षाविद भारत रत्न,बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय को अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किए।
25 दिसम्बर मालवीय जयंति के अवसर पर नगर के मालवीय चौक स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंति पर सुबह से ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा, ब्राहमण चेतना मंच,राष्ट्रवादी ब्राहमण महासभा, पंडित मदन मोहन मालवीय परोपकारी सेवा सेवा समिती एवं मदनमोहन मालवीय इंटर कॉलेज आदि विभिन्न संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियों, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,भाजपा नेता शरद शर्मा, भाजपा नेता संजय गर्ग पूर्व सभासद, पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक, समाजसेवी पंडित उमादत्त शर्मा, समाजसेवी महेश गौतम, भाजपा नेता अरविन्दराज शर्मा, कांग्रेस नेता पंडित सतीश शर्मा, कांग्रेस नेता पंडित सुबोध शर्मा, संजीव शंकर शर्मा, सपा नेता राकेश शर्मा, पं.सतीश शर्मा करवाडा, पंडित जयकुमार शर्मा, भाजपा नेता प्रदीप शर्मा,योगेश शर्मा ब्रहमपुरी, सुभाष गौतम, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सलीम अहमद, राकेश शर्मा पूर्व प्रशासनिक अधिकारी जिला पंचायत, सभासद देवेश कौशिक, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पंडित ब्रहमप्रकाश, पुनीत वशिष्ठ, डा.संदीप शर्मा, पंडित जी पत्रकार, रोहित कौशिक, संजीव शास्त्री, पंडित सुधाकर भारद्वाज शास्त्री, प्रज्ञेश गौतम, ललित भारद्वाज एडवोकेट, सभासद रविकांत शर्मा, सभासद रीतू त्यागी, रजत धीमान,हिमांशु कौशिक सभासद, पूर्व सभासद श्रीमति पूनम शर्मा अनेक गणमान्य लोगों ने मालवीय चौक स्थित शिक्षाविद पंडित मदनमोहन मालवीय जी की मुर्ति पर मार्ल्यापण किया। इससे पूर्व सुबह करीब साढे 9 बजे मालवीय इंटर कॉलेज प्रागण मे हवन पूजन किया गया। इस दौरान ब्राहमण समाज के लोगां सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। मालवीय जयंति के अवसर पर नदी रोड स्थित चाणक्य भवन, आदर्श कालोनी स्थित ब्राहमण समाज की पंचवटी धर्मशाला,पुराना भोपा स्टैण्ड स्थित मालवीय भवन, सरवट स्थित परशुराम धर्मशाला आदि विभिन्न स्थानो पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विशिष्ट बी टी सी बैच २००४ को केंद्र सरकार के मेमोरेंडम के अंतर्गत पुरानी पेंशन से आच्छादित करने हेतु जनपद मुजफ्फरनगर के विशिष्ट बी टी सी बैच २००४ के सहायक अध्यापकों द्वारा केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को ज्ञापन दिया गया जिसमें यह मांग की गयी कि इस बैच के चयनित शिक्षको का विज्ञापन १ अप्रैल २००४ से पूर्व का था लेकिन विभागीय विलंब के कारण इस बैच की नियुक्ति दिसंबर २००५ में हुई अतः राज्य सरकार केंद्र की तरह मेमोरेंडम जारी कर उनको भी पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए। मंत्री द्वारा सभी को आश्वस्त किया गया कि इस सम्बंध में उच्च स्तर पर वार्ता करेंगे जो भी न्यायसंगत निर्णय होगा वो लिया जाएगा। इस अवसर पर विशिष्ट बी टी सी बैच के शिक्षक अजय गुप्ता, अनुराधा वर्मा, राहुल गोस्वामी, कुलदीप जैन, सुभाषचंद्र, प्रमोद कुमार, ममता सिंह, प्रवीण सैनी, विकास कुमार, विजय अरोरा, बीना शर्मा,नवीन कुमार, नीरज बालियान, सूरज कुमार, गीता, अर्चना अग्रवाल, शिव शर्मा,विशाल गौतम,राजेंद्र कुमार, देवपाल,रेणु सिंह, आशा चिकारा, गीता, कपिला आदि शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

 

सड़क हादसे में मौत
मोरना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मोरना-भोपा मार्ग पर कार की टक्कर से चीनी मिल में कार्यरत कर्मचारी की मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया व कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र के गांधीनगर निवासी २९ वर्षीय विजय शंकर उर्फ बिट्टू पुत्र सुभाषचन्द मोरना शुगर मिल में स्टोर लिपिक का कार्य करता था। सोमवार की सुबह ड्यूटी पूरी कर बाइक द्वारा घर वापस लौट रहा था। कि जैसे ही वह भोपा के निकट युसुफपुर गाँव के सामने पहुंचा तभी सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे विजय शंकर सड़क पर गिर कर घायल हो गया। घायल को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुँची भोपा पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।आरोपी चालक ककरौली थाना क्षेत्र के गांव टंढेडा निवासी बताया गया है। विजय शंकर की मौत से पिता सुभाषचन्द माता ममता देवी शादी शुदा भाई रवि शंकर बहन श्वेता शंकर का रोरोकर बुरा हाल है।सुभाषचन्द मोरना चीनी मिल में जेनरेटर ऑपरेटर का कार्य करते हैं।मृतक विजय शंकर की शादी के लिये सोमवार शाम घर पर अथिति आने वाले थे। भोपा क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। बीते एक सप्ताह में एक महिला सहित दो युवक अपनी जान सड़क हादसों में गवां चुके हैं। बीते २१ दिसम्बर को सीकरी गाँव के निकट उत्तराखंड के मंगलौर थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर निवासी बाइक सवार ३५ वर्षीय सुनीता पत्नी प्रदीप की मौत ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से हो गयी थी तथा गत १५ दिसम्बर को जौली गंग नहर पर ट्रक की टक्कर से ई रिक्शा में सवार भोपा निवासी मजदूर जसवीर उर्फ काला ३५ वर्ष की मौत हो गयी थी। बढ़ते सड़क हादसों को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है।

 

29 वीं पुण्यतिथि मनाई
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारत के सातवें पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह जी की २९ वीं पुण्यतिथि पर आज विश्वकर्मा मंदिर इंदिरा कॉलोनी मुजफ्फरनगर की समिति द्वारा श्रद्धांजलि सभा रखी गई। जिसमे पूर्व राष्ट्रपति जी को नमन करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा के अध्यक्षता श्री बलविंदर सिंह जी द्वारा की गई। जिसमे समाज के सभी वरिष्ठगण एवम युवा साथी उपस्थित रहे। जिनमे मुख्य रूप से नरेश विश्वकर्मा, सतीश धीमान, सुनील धीमान जी, जनार्द्धन धीमान, राजेश धीमान, दयानंद धीमान, रजत धीमान (सभासद वार्ड २१) महेंद्र धीमान, सत्यव्रत आर्य, अनिल धीमान, आनन्द धीमान, नरेंद्र धीमान, बिट्टू, अनुज विश्वकर्मा, आशु धीमान, राहुल धीमान, एके विश्वकर्मा जी अनिल धीमान आदि सभी युवा मौजूद रहे।

 

एडवोकेट प्रमोद त्यागी को किया सम्मानितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अधिवक्ताओं से सुसज्जित लक्ष्य सामाजिक संस्था ने ९ वीं बार विजयी हुए जिला बार संघ अध्यक्ष को किया सम्मानित लक्ष्य सामाजिक संस्था के अध्यक्ष तजकीर मुशीर एडवोकेट के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारियों ने ९वीं बार विजयी हुए जिला बार संघ अध्यक्ष बाबू प्रमोद त्यागी को शाल ओढ़ाकर व माल्यार्पण करके स्वागत किया,तजकीर मुशीर एड० ने कहा कि अध्यक्ष जी ने जिला बार संघ मुजफ्फरनगर के चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज की है हम आशा करते है अध्यक्ष जी पूर्व की भांति इस बार भी अधिवक्ताओं के हित के लिए कार्य करेंगे! संस्था के सचिव व वरिष्ठ समाजसेवी रागिब आलम ने अपनी शायरी से वहां पर मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया इस शायराना अंदाज पर प्रमोद त्यागी जी ने उनकी जमकर प्रशंसा की। वही दूसरी ओर संस्था के संरक्षक महबूब आलम एड० ने बताया की बाबू प्रमोद जी कुशल व्यवहार के धनी है ये जीत जो उनको मिली है इसके वो हकदार हैं। अन्त में संस्था के सभी पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष जी को विजयी होने पर अनेकों अनेकों शुभकामनाए दी अध्यक्ष जी ने इन सम्मान के लिए सभी का धन्यवाद किया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से समाजसेवी रागिब आलम, महबूब आलम एड०, अमीर अंसारी एड०, नवाज एड०, काशिफ मुशीर एड०, प्रमुख समाजसेवी शाह फैसल कुरैशी रहे।।

 

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सुशासन के रूप में मनाई गयी जयन्तीMuzaffarnagar News
मोरना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शुकतीर्थ स्थित रामाश्रम में भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। वहीँ काशी हिंदू विश्विद्यालय के प्रणेता महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें स्मरण किया गया। इस अवसर पर आगंतुक अतिथियों द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों द्वारा गुरुकुल के छात्रों को जर्सी का वितरण किया गया। शुकतीर्थ में स्थित श्रीराम आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में पहुँचे जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने कार्यकर्ताओ का आह्वान करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश हित मे बड़े निर्णय लिये। पोखरण में परमाणु परीक्षण सहित अनेक बड़े लक्ष्य पूरे किये गये।देश के प्रमुख शहरों को हाई वे द्वारा आपस जोड़ने का कार्य किया गया।तथा बाढ़ जैसी आपदा से बचने के लिये नदियों को आपस मे जोड़ने की महत्वाकांक्षी योजना बनाई गयी। साथ ही हमें महामना मालवीय जैसे राष्ट्र भक्तों के जीवन से प्रेरणा लेकर इस राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाया जा सकता है।जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने स्वर्गीय प्रधानमंत्री द्वारा देश के लिए किए गए सेवा कार्यों को गिनाया और केंद्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा उनके सपनों को पूरा करने के लिए धन्यवाद दिया एवं वर्तमान में जनकल्याण की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया
इससे पूर्व स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं का कई लोगों द्वारा पाठ किया । वरिष्ठ साहित्यकार ड़ा कीर्तिवर्धन अग्रवाल , सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कवि रामकुमार शर्मा रागी एवं सह संयोजक कवि पंकज शर्मा द्वारा राष्ट्र भक्ति व सामाजिक चेतना से जुड़ी कविताएं प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन किया । इस अवसर पर समाज सेवी पंकज माहेश्वरी द्वारा अपने अनुज की स्मृति में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी आश्रमों शिक्षारत लगभग ६५ बच्चों को जर्सियाँ वितरित की गई और प्रसाद वितरण किया गया ।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक विक्रम सैनी व ब्लॉक् प्रमुख अनिल राठी ने भी संबोधित किया
इस अवसर पर चौ.बृजवीर सिंह,पं विनोद शर्मा ,धर्मेंद्र शर्मा ,वागीश शास्त्री ,शुभम शर्मा,जिला महामंत्री सुषमा पुंडीर,जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग , राजीव गुर्जर ,अंचित मित्तल , शरद शर्मा जिला उपाध्यक्ष , पद्म सिंह तोमर,मण्डल अध्यक्ष डॉ.वीरपाल सहरावत,दिनेश सैनी,महामंत्री अरुण पाल,अरुण पाल,रविन्द्र बाल्मीकि,अजय कृष्ण शास्त्री,विपिन सालार,विपुल सहरावत आदि उपस्थित रहे।

 

चोरी का किया खुलासा
चरथावल। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना क्षेत्र के गांव हैबतपुर में एक सप्ताह पूर्व बंद मकान में की गई चोरी का चरथावल थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह व उनकी पुलिस टीम ने खुलासा पुलिस ने चोरों से चोरी माल किया बरामद इसके अलावा पुलिस ने कुछ समय पूर्व गांव नगला राई निवासी मतलब राईन की ट्यूवेल पर चोरी का भी खुलासा करते हुए चोरी किया गया बिजली का सामान बरामद किया हैं पुलिस ने पकड़े गए तीन चोरों का चालान कर जेल भेज दिया है पकड़े गए चोरों के विरुद्ध अन्य थानों में भी दर्जनों चोरी के मुकदमे दर्ज है ये पहले भी चोरी के मामले जेल जा चुके है।

 

शुगर मिल की राख में झुलसकर किशोर झुलसाMuzaffarnagar News
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शुगर मिल से निकली राख को इधर-उधर डालने से लोग लगातार उसमें झुलसकर घायल हो रहे हैं। दूध देने के लिए डेरी पर गया किशोर वापस लौटते समय लघुशंका करते वक्त सड़क किनारे डाली गई राख में झुलसकर घायल हो गया। स्थानीय चीनी मिल से निकलने वाली राख लगातार लोगों की जान की दुश्मन बन रही है। मीरापुर रोड स्थित गणेश विहार कॉलोनी में रहने वाले सत्येंद्र तोमर का तकरीबन १५ वर्षीय पुत्र उमंग तोमर गांव याहियापुर स्थित डेरी पर दूध देने के लिए गया था। शाम के वक्त डेरी पर दूध डालने के बाद जब वह वापस लौट रहा था तो रास्ते में लघु शंका का दबाव होने पर वह सड़क किनारे लघु शंका से निवृत होने लगा। मौके पर शुगर मिल द्वारा गर्म राख डाली गई थी। वातावरण में अंधेरा होने की वजह से किशोर को वहां पर राख डालने का पता नहीं चल सका। जैसे ही वह लघु शंका करने के लिए सड़क से नीचे उतरा वैसे ही उसका पैर वहां पर डाली गई राख में चला गया। राख में पैर गिरते ही वह बुरी तरह से झुलस गया। किशोर को चीखते चिल्लाते देखकर राहगीर मौके पर पहुंचे और उन्होंने उमंग को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और गर्म राख में झुलसे किशोर को उठाकर तत्काल गांव गंगदासपुर ले गए। जहां चिकित्सक ने किशोर की मरहम पट्टी करने के बाद उसे घर भेज दिया। उल्लेखनीय है कि शुगर मिल से रोजाना भारी मात्रा में गर्म राख निकलती है। जिसे किसी एक निश्चित स्थान की बजाय इधर-उधर डालकर शुगर मिल द्वारा अपना पीछा छुड़ा लिया जाता है। सड़क किनारे डाली गई राख में झुलसकर लोग घायल हो जाते हैं। उद्योगपति होने की वजह से कोई भी शुगर मिल की शिकायत नहीं कर पाता है, जिसके चलते चीनी मिल प्रबंधन के हौसले बुलंद है और वह झुलसने से लोगों के घायल होने को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। शुगर मिल द्वारा इधर-उधर राख एवं चीनी मिल से निकली मैली को इधर-उधर डालने के मामले उन हालातों में हो रहे हैं, जब एनजीटी द्वारा पर्यावरण प्रदूषण पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। लेकिन शुगर मिल को शायद एनजीटी की भी कोई परवाह नहीं है। जिसके चलते चीनी मिल प्रबंधन लगातार लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने में लगा हुआ है।

 

तुलसी पूजन दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी के नेतृत्व में महिलाओं ने एकत्रित होकर भारतीय संस्कृति को अपनाने का संदेश देते हुए तुलसी पूजन दिवस मनाया वही क्रांतिकारी शालू सैनी ने कहा कि
हिंदू संस्कृति की अभूतपूर्व कहानी है लेकिन आज का युवा पश्चिमी सभ्यता की ओर आकर्षित हो रहा है उसे क्रिसमस-डे याद रहता है लेकिन तुलसी दिवस पूजन क्यों मनाया जाता है ये याद नहीं साथ ही क्रांतिकारी शालू सैनी ने सभी को आह्नान करते हुए कहा कि वो अपनी संस्कृति और सभ्यता को समझें और उसको अपनायें उपस्थित रामवती सैनी नीतू सैनी रेखा सैनी काजल नेहा साक्षी आदि मौजूद रही

 

क्रिसमस पर्व मनाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) । क्रिसमस पर्व पर नगर की विभिन्न चर्च में प्रार्थना सभाए आयोजित की गई। क्रिसमस पर्व के चलते बीते दिन ही नगर की सभी चर्च बहुत सुन्दर तरीके से सजाया गया। शहर के टाउन हॉल के समीप स्थित चर्च, थाना सिविल लाइन के सामने स्थित चर्च, एवं जिला अस्पताल स्थित चर्च में सुबह से ही ईसाई समाज के लोगां सहित समाज के अन्य वर्गो से पहुंचे लोगो ने चर्च पर पहुंच कर कैंडल जलाई तथा प्रार्थना सभा मे शामिल हुए। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चे अपने माता पिता के साथ चर्च पहुंचे। क्रिसमस के कारण शहर की सभी चर्च में पहुंचने वालो की जबरदस्त भीड रही। पुलिस प्रशासन की और से क्रिसमस पर्व के दृष्टिगत चर्च व उसके आसपास पुलिस की व्यवस्था की गई। चर्च के बाहर कैंडिल एवं खेल खिलौने बेचने वाले भी मौजूद रहे। सभी चर्च बहुत सुन्दर तरीके से रंगबिरंगी झालरो से सजाई गई हैं। जनपदभर मे क्रिसमस पर्व बडी धूमधाम के साथ मनाया गया।

 

श्रद्धाजंलि अर्पित की
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) । वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल ने आज मालवीय चौक स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महानमा पंडित मदन मोहन मालवीय की जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। शिक्षाविद पंडित मदन मोहन मालवीय भारत के पहले और अन्तिम व्यक्ति थे जिन्हें महामना की सम्मानजनक उपाधि से विभूषित किया गया। पंडित मदन मोहन मालवीय पत्रकारिता, वकालत, समाज सुधार, मातृ भाषा तथा भारतमाता की सेवा में अपना जीवन अर्पण करने वाले ऐसे महामानव थे , उन्होंने जिस विश्वविद्यालय की स्थापना की उसमें उनकी परिकल्पना ऐसे विद्यार्थियों को शिक्षित करके देश सेवा के लिये तैयार करने की थी जो देश का मस्तक गौरव से ऊँचा कर सकें। मालवीयजी सत्य आचरण, देशभक्ति तथा आत्मत्याग में अद्वितीय थे।

 

हम एक बने हम नेक बने गीता पढ़े गीता पढ़ाई सद्गुण यह जीवन मिलकर भगवान कृष्ण के प्रिय बन जाए
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) । श्रीमति मोनिका जी के सौजन्य से ब्रह्म पुरी मुजफ्फर नगर में महा मंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज द्वारा संचालित जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर द्वारा पण्डित जी ने विधिवत पूजन के पश्चात साप्ताहिक पाठ के अन्तर्गत अतुल कुमार गर्ग द्वारा गणेश वन्दना, ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप, भगवत स्तुति प्रार्थना गीता मंत्र,अष्टा दश श्लोकी जी का पाठ व गीता जी के बारहवे अध्याय का पाठ भाव पूर्वक कराया गया तथा बताया कि १२वीं अध्याय का नाम भक्ति योग है एक अत्यन्त,अदभुत, आश्चर्यजनक लेकिन प्रोत्साहित करने वाला संकेत – जिनके जीवन में यह धर्म अमृत है वह भगवान को प्रिय रू लेकिन जो इसे सेवन करने अर्थात इन लक्षणों को जीवन में लाने का श्रद्धा एवं तत्परता से प्रयास कर रहे है,उन्हें भगवान इस अध्याय के अंतिम श्लोक में यह कह कर अध्याय विश्राम करवाते हैं एसे भक्त मुझे अतिशय अर्थात बहुत ही प्रिय है आओ, इसी सूची में अपना नाम लिखवाने हेतु- गीता पढ़े, गीता पढाए,सद्गुण ये जीवन में लाकर,भगवान कृष्ण के प्रिया बन जाए। इसके पश्चात भजनों की श्रृंखला में सदा सर पर तेरा हाथ रहे, मैया मेरी छोटी सी कुटिया में आ जाना ,सजा दो घर को दुलहन अवध मे राम आए है, शबरी भाव श्री अजय गर्ग द्वारा भाव सुनाया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल कुमार गर्ग, रामबीर सिंह , सुभाष गर्ग, अजय कुमार गर्ग, सुभाष गोयल, राजेश वर्मा, देवांग वर्मा, संजय अरोरा, मोनिका, निशा,मीनाक्षी गर्ग, राधा मिश्रा,मीरा वर्मा, आदि का पूर्ण सहयोग रहा इसी के साथ ठाकुर जी कि बड़ी कृपा व गुरु देव के आशीर्वाद से ३६-दिवसीय गीता पाठ का आज ३८ – दिन होने पर विश्राम हुआ आगामी साप्ताहिक नि शुल्क गीता पाठ प्रत्येक रविवार को इसी प्रकार होते रहेंगे यह जानकारी अतुल कुमार गर्ग महा मंत्री जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर ने दी

 

पूर्व पीएम एवं भारत रत्न महामना मालवीय जी की जयंती पर किया नमन
शुकतीर्थ।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) स्थित श्री राम आश्रम में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न परम् श्रद्धेय स्व.अटल बिहारी वाजपेई जी व भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, भा.ज.पा. जिला मु.नगर, द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने सहभागिता की। उपस्थित लोगों को संबोधित कर महापुरुषों के चरणों में नमन वंदन किया। सुशासन दिवस के अवसर पर आश्रम के छात्रों को जर्सी वितरित की गई। इस अवसर पर भा.ज.पा. जिलाध्यक्ष श्री सुधीर सैनी जी,पूर्व विधायक विक्रम सैनी, ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी, संस्कृत विद्यालय के छात्र व भा.ज.पा. के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर। सरवट मंडल पिछड़ा मोर्चा द्वारा परम पूज्य भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म दिवस हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया जिसमे मुख्य रूप से कार्य क्रम के सहसंयोजक नरेन्द्र प्रजापति , मण्डल अध्यक्ष इंदर प्रजापति, रामपाल सिंह, श्रीमति कविता, कुमारी प्रियंका जी आदि भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

 

इप्टा टीम का सम्मान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अर्वाचीन पब्लिक स्कूल में इप्टा कलाकारों ने रफी साहब का जन्मदिन धूमधाम से मनाया उनके द्वारा गाए सुरीले गीत पेश किए गए, मशहूर गायक महेंद्र रावत, इप्टा अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, डॉ शरद गौतम,नरेन्द्र शर्मा,विशाल शर्मा, स्फूर्ति शर्मा आदि ने शानदार प्रस्तुति से तालियां बटोरी डायरेक्टर संजीव मलिक मासूम ने सभी कलाकारों को शाबाशी दी
अभी हाल ही में शान्ति सेना द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला कार्यक्रम में इप्टा टीम के होनहार कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक, गायन, एवं अन्य रंग मंच कला का दमदार एवं शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया था आज रफी साहब के जन्मदिन पर सभी कलाकारों का सम्मान किया गया इस अवसर पर अर्वाचीन इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री सतीश शर्मा , प्रधानाचार्य श्री मति वीना शर्मा,श्री मति उमा शर्मा,मशहूर लेखक नादिर राणा गीतकार प्रमोद शर्मा,वसीम साहब उपस्थित रहे

 

रक्तदान शिविर हुआ आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) । सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा पंडित मदन मोहन मालवीय जी एवं पंडित अटल बिहारी वाजपेई पूर्व प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के उपलक्ष में विशाल रक्तदान शिविर व निशुल्क रक्त जांच शिविर पंडित महामना मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम पंडित मदन मोहन मालवीय जी एवं अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र के समक्ष सम्मुख दीप प्रज्वलंकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया सभी अतिथियों को माला अर्पण एवं पटके पहनाकर स्वागत किया गया कार्यक्रम में १६४ यूनिट एकत्रित की गई एवं सैकड़ो से अधिक जांच हुई कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्म प्रकाश शर्मा संरक्षक एवं संचालन लक्ष्मण शर्मा जिला महामंत्री द्वारा किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला भाजपा पूर्व चेयरमैन डॉक्टर सुभाष चंद्र शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद राज शर्मा व. सपा नेता राकेश शर्मा एवं राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर संदीप शर्मा उमादत शर्मा समाज सेवी द्वारा संयुक्त रूप से शुभारंभ किया गया इस अवसर पर डॉक्टर संदीप शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री सर्व ब्राह्मण महासभा ने कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए जिससे समाज में संदेश जाए रक्तदान महादान है इससे कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता और हमारा संगठन इस तरह का आयोजन करता रहता है उन्होंने सभी को टीम को बधाई दी एवं सभी अतिथियों का आभार देता है और सभी का आभार जाता है कार्यक्रम को सफल बनाने मे अलकनंदा ब्लड बैंक के डॉक्टर आलोक जी एवं विपुल शर्मा जी और उनकी पूरी टीम का विशेष योगदान रहा सभी रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र देकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और सर्व ब्राह्मण महासभा ने अलकनंदा की पूरी टीम को सम्मानित किया अमित वत्स जिला अध्यक्ष,विशाल शर्मा मंडल मंत्री, संजीव शर्मा जिला मंत्री संजीव शास्त्री जिला मंत्री संजय गौतम नगर अध्यक्ष रजनीश वशिष्ट नगर महामंत्री रजनीश शर्मा नगर अध्यक्ष युवा हिमांशु शर्मा जिला उपाध्यक्ष युवा विशाल शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष शाहपुर उज्जवल शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष सदर आदि का विशेष सहयोग रहा अमित शास्त्री मंडल उपाध्यक्ष रोहित कौशिक पंडित पश्चिम उत्तर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवा आदेश शर्मा पश्चिम उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष युवा अविनाश भारद्वाज मंडल मंत्री युवा डॉ योगेश शर्मा मंडल उपाध्यक्ष युवा प्रवीण गौतम जिला प्रभारी ललित भारद्वाज एडवोकेट कानूनी सलाहकार अनित शर्मा जिला उपाध्यक्ष अखिलेश शर्मा मंडल अध्यक्ष सेवा पूनम शर्मा जिला अध्यक्ष युवा महिला विंग लक्ष्मण शर्मा जिला महामंत्री युवा संजय गौतम नगर अध्यक्ष रजनीश वशिष्ट महामंत्री अभिनव मुद्गल आशीष शर्मा विशाल शर्मा अंकित शर्मा विमल शर्मा आदि सुभाष शर्मा सुबोध शर्मा देवेश कौशिक प्रशांत गौतम हिमांशु कौशिक रविकांत शर्मा राजीव शर्मा रितु त्यागी रजत धीमान सभासदों को भी सम्मानित किया गया कॉलेज प्रशासन का विशेष योगदान रहा

 

मालवीय चौक पर राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ ने हवन पूजन कर किया भव्य कार्यक्रमMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मीडिया प्रभारी सतीश कौशिक ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि पंडित मदन मोहन मालवीय जी’ के १६३ वे प्रकाश उत्सव पर राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के बैनर तले दि ब्राह्मण ट्रस्ट( रजिस्टर्ड) में दी महामना मालवीय एजुकेशन एंड वेलफेयर रजिस्ट्रेशन के संयुक्त तत्वाधान में मालवीय चौक पर मालवीय जी की मूर्ति के समक्ष मुख्य यजमान राकेश शर्मा जी वरिष्ठ समाजसेवी एवं देवेश कौशिक सभासद नगर पालिका मुजफ्फरनगर के द्वारा पूजन में एवं हवन कराया गया। हवन के उपरांत सभी गणमान्य व्यक्तियों में प्रसाद वितरण का भी कार्यक्रम किया गया। इस उक्त प्रोग्राम को सफल बनाने में समस्त राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ टीम का बहुत योगदान रहा जिसमें मुख्य रूप से ध्यानचंद कुश जी सुभाष गौतम जी जिला अध्यक्ष सुबोध शर्मा प्रभारी जी अमित वत्स (कुकड़ा) प्रमोद शर्मा जी अखिल वत्स, प्रहलाद कौशिक, राकेश शर्मा पत्थर वाले, आत्माराम शर्मा जी योगेश शर्मा , पंडित सतीश कौशिक जी डॉक्टर शैलेंद्र गौतम मनोज कपिल, उमेश कौशिक , मांगेराम शर्मा, सुबोध काकड़ा ,,किरण पाल शर्मा, शिवदत्त शर्मा, नकली राम शर्मा, राकेश शर्मा फलौदा वाले ,प्रमोद शर्मा( बुढ़ाना मोड) , अनिल शर्मा, आदि अनिल आनंद जी उपस्थित रहे डॉक्टर शैलेंद्र गौतम, सुशील शर्मा ,एवं राजेंद्र शर्मा हजारों की संख्या में ब्राह्मण कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

मालवीय जी की जन्म जयंती पर क्रान्ति सेना/किसान क्रान्ति सेना ने किया नमन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) क्रांति सेना/किसान क्रान्ति सेना द्वारा महामना पंडित महामना मोहन मालवीय जी की १६२वी जन्म जयंती के अवसर पर मुजफ्फरनगर के मालवीय चौक पर पहुंचकर उनकी मूर्ति पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें नमन किया गया इस अवसर पर अपना वक्तव्य रखते हुए क्रांति सेना प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय जी ने भारतीय संस्कृति को अखंड बनने के लिए १९१६ में काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की थी जो विश्वविद्यालय आज भी हिंदू संस्कृति को जीवित रखे हुए हैं किसान क्रांति सेवा के मंडल अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी का अतुलनीय योगदान रहा है और भारत रत्न से भी उन्हें सम्मानित किया गया आज भी छात्र सनातन संस्कृति की शिक्षा ग्रहण करते हुए उन्हें याद करते हैं उनका जीवन संघर्ष महत्त्वपूर्ण मिसाल है महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी का नाम हमेशा स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया जाएगा इस अवसर पर मुख्य रूप से शरद कपूर मंडल अध्यक्ष, मुकेश त्यागी जिला अध्यक्ष देवेंद्र चौहान जिला अध्यक्ष उद्योग व्यापार सी राजेश कश्यप संजीव वर्मा बसंत कश्यप सचिन जोगी सनी वर्मा शैलेंद्र विश्वकर्मा उज्ज्वल पण्डित आदि उपस्थित रहे।

 

व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल ने किया प्रसाद का वितरण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) व्यापारियो की आवाज् व्यापार मंडल के नगर महामंत्री विजय बाटा, मनोज सेठी, मनोज उत्तरेजा, जोहनी भाई, पंकज जैन ने द्वारसी के पर्व पर न्यू मंडी बिंदल बाजार मै प्रसाद वितरण किया। नगर महामंत्री विजय बाटा ने बताया’ हर द्वारसी के पावन पर्व पर न्यू मंडी बिंदल चौराहे पर प्रसाद का वितरण किया जाता है ’’आज के मुखय् सेवादार जिलाध्यक्ष व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल शलभ गुप्ता रहे ओ र्उनके द्वारा प्रसाद वितरण का शुभारम्भ किया गया। शलभ गुप्ता ने कहा की मानव सेवा सबसे बड़ा परमार्थ है व्यापारियों द्वारा हर द्वारसी पर प्रसाद वितरण से सेकड़ो व्यक्तियों को प्रसाद प्राप्त होता है आप सबको मै इस नेक कार्य की हार्दिक बधाई देता हु ओर सभी से अनुरोध करता हु कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यो मै व्यापारियों को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए ओर धर्म लाभ उठाना चाहिए जिससे समाज मै एक जुटता आ सके। मुख्य रूप से प्रसाद वितरण मै विजय बाटा, मनोज उत्तरेजा,पंकज जैन,जोहनी भाई,ऋषि धीमान,विशाल अरोरा,मनोज सेठी आदि व्यापारिगन मौजूद रहे।

 

धमाकेदार वेलकम 2024 समारोह का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर अमेटी द्वारा एनएच ५८ हाईवे स्थित एक रिसॉर्ट में नववर्ष कार्यक्रम का आयोजन वेलकम २०२४ समारोह के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह का शुभआरंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती और भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलित एवम पुष्पांजलि अर्पित परिषद मातृशक्ति तथा समस्त सदस्य द्वारा कर कि गया। समारोह संयोजक टीम २०२३ २४ कोषाध्यक्ष श्री मनोज गोयल व श्रीमती अंजली गोयल द्वारा बहुत ही सुंदर और मनोरंजक तरीके विभिन्न प्रकार से गेम्स खिला कर  उपस्थित सभी सदस्यो का खूब मनोरंजन किया। समारोह में परिषद के सभी बच्चो ने विभिन्न गेम्स में सहभागिता कर समारोह में रोमांच किया। सरप्राइज क्वेश्चन द्वारा सभी सदस्यो का खूब मनोरंजन हुआ और उपस्थित सदस्यो द्वारा शानदार उत्तर देकर काफी आकर्षक उपहार बटोरे गए। समारोह में परिषद सदस्यो को एनिवर्सरी गिफ्ट के रूप में अध्यक्ष अभिलक्ष मित्तल और सचिव मितिन मित्तल द्वारा चांदी का सिक्का देकर सम्मानित किया गया। परिषद सदस्य मयंक संगल,सौरभ मित्तल,नितिन गोयल,नितिन गुप्ता,अमित तायल,अकुल अग्रवाल,उमंग गोयल द्वारा सुंदर कपल डांस प्रस्तुति देकर समारोह को और भी हसीन बना दिया।परिषद के सभी बच्चो ने सरप्राइज क्विज के उत्तर देकर शानदार गिफ्ट्स प्राप्त किए।रात्रि भोजन पश्चात परिषद अध्यक्ष अभिलक्ष मित्तल ने उपस्थित सभी सदस्यो का आभार व्यक्त किया।समारोह में श्री अतिन संगल,अमित तायल,सचिन सिंघल,अंशुल जैन,अनुज गर्ग,गौरव गर्ग,राहुल गोयल,अजय संगल,अंकित बंसल,अतुल अग्रवाल,हेमंत मित्तल,संवित जैन,सौरभ अग्रवाल,वैभव गुप्ता,विभोर गुप्ता,विनय अग्रवाल जीवनसंगनी सहित उपस्थित रहे।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =