Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शिक्षा के क्षेत्र में मालवीय जी का अतुलनीय योगदानः मंत्री कपिलेदव

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मालवीय जयंति के अवसर पर जनपद सहित नगर की विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ तथा ब्राहमण समाज के संगठनो द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें समाज के गणमान्य लोगों ने बढचढ कर हिस्सा लिया। तथा शिक्षाविद भारत रत्न,बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय को अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किए।

25 दिसम्बर मालवीय जयंति के अवसर पर नगर के मालवीय चौक स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंति पर सुबह से ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा, ब्राहमण चेतना मंच,राष्ट्रवादी ब्राहमण महासभा, पंडित मदन मोहन मालवीय परोपकारी सेवा सेवा समिती एवं मदनमोहन मालवीय इंटर कॉलेज आदि विभिन्न संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियों, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,भाजपा नेता शरद शर्मा, भाजपा नेता संजय गर्ग पूर्व सभासद, पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक, समाजसेवी पंडित उमादत्त शर्मा, समाजसेवी महेश गौतम, भाजपा नेता अरविन्दराज शर्मा, कांग्रेस नेता पंडित सतीश शर्मा, कांग्रेस नेता पंडित सुबोध शर्मा, संजीव शंकर शर्मा, सपा नेता राकेश शर्मा, पं.सतीश शर्मा करवाडा, पंडित जयकुमार शर्मा, भाजपा नेता प्रदीप शर्मा,योगेश शर्मा ब्रहमपुरी, सुभाष गौतम, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सलीम अहमद, राकेश शर्मा पूर्व प्रशासनिक अधिकारी जिला पंचायत, सभासद देवेश कौशिक, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पंडित ब्रहमप्रकाश, पुनीत वशिष्ठ, डा.संदीप शर्मा, पंडित जी पत्रकार, रोहित कौशिक, संजीव शास्त्री, पंडित सुधाकर भारद्वाज शास्त्री, प्रज्ञेश गौतम, ललित भारद्वाज एडवोकेट, सभासद रविकांत शर्मा, सभासद रीतू त्यागी, रजत धीमान,हिमांशु कौशिक सभासद, पूर्व सभासद श्रीमति पूनम शर्मा अनेक गणमान्य लोगों ने मालवीय चौक स्थित शिक्षाविद पंडित मदनमोहन मालवीय जी की मुर्ति पर मार्ल्यापण किया।

इससे पूर्व सुबह करीब साढे 9 बजे मालवीय इंटर कॉलेज प्रागण मे हवन पूजन किया गया। इस दौरान ब्राहमण समाज के लोगां सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। मालवीय जयंति के अवसर पर नदी रोड स्थित चाणक्य भवन, आदर्श कालोनी स्थित ब्राहमण समाज की पंचवटी धर्मशाला,पुराना भोपा स्टैण्ड स्थित मालवीय भवन, सरवट स्थित परशुराम धर्मशाला आदि विभिन्न स्थानो पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 19 =