Muzaffarnagar: जमीन के विवाद को लेकर जारी रंजिश में महिला जुबैदा के सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या
भोपा । मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)जौली गाँव मे परिवार में जारी जमीन के विवाद को लेकर जारी रंजिश में महिला जुबैदा के सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गयी। आधी रात को हुई महिला की हत्या से गाँव मे सनसनी फैल गयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया। व मृतका के पुत्र द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर परिवार के ही पाँच व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
मौके पर पहुँचे अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया व आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर उनके घर पर दबिश दी है। तथा आरोपी को गिरफ्तार किया है।
भोपा थाना क्षेत्र के गाँव जौली निवासी मौ.इदरीस अंसारी ने बताया कि गुरुवार- शुक्रवार की मध्य रात्रि वह उसकी पत्नी ६५ वर्षीय जुबैदा मकान की गैलरी में सोये हुए थे।कि रात्रि १ः३० बजे के लगभग वह लघुशंका के लिये बाथरूम में गया इसी दरम्यान घर के बराबर में स्थित तालाब की ओर से पाँच व्यक्ति दीवार को फाँद कर घर मे घुस आये व चारपाई पर सो रही पत्नी जुबैदा पर धारदार हथियार से वार करना शुरू कर दिया यह मन्जर देखकर वह घबराकर बाथरूम में ही छिप गया। आरोपी उसके भतीजे उसकी हत्या करने आये थे तथा उसे तलाश कर रहे थे।
जुबैदा को घायल कर वह मुख्य द्वार को खोलकर फरार हो गये।उसने जुबैदा को लहूलुहान हालत में तड़पता देखा।आरोपियों ने जुबैदा के सिर व हाथ पर धारदार हथियार से वार किया हुआ था। जिसमे जुबैदा के हाथ की अंगुली भी कट गयी। घायल जुबैदा ने वहीँ पर दम तोड़ दिया। जुबैदा की हत्या से परिवार में हड़कम्प मच गया।
तड़के सूचना पर पहुंचे सी ओ देववृत वाजपेयी व प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा ने घटना की मृतका के पुत्र कासिम ने चचेरे भाई नाजिम यूसुफ यूनुस पुत्रगण अनीस व नूर मोहम्मद ,जान मोहम्मद पुत्रगण इस्लाम के खिलाफ जमीन की रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। शुक्रवार को मौके पर पहुँचे अपर पुलिस अधीक्षक देहात संजय कुमार घटना स्थल का गहनता से निरीक्षण किया व आरोपियों के घर पर जाकर दबिश दी। एस पी देहात ने बताया कि जौली में जुबैदा की हत्या का मुकदमा पुत्र कासिम द्वारा पाँच व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
हत्या के कारणों की जाँच के लिये शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एक विशेष टीम का गठन किया गया है।शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी अमल में लाकर घटना का अनावरण किया जायेगा।
वर्षों से जारी है जमीन का विवाद
मृतका के पति इदरीस अंसारी ने बताया कि उनके पिता की पांच बीघा पैतृक भूमि को लेकर विवाद जारी है।पैतृक सम्पत्ति चार भाईयो में बराबर तकसीम होनी थी किन्तु उसके सगे भाई उसे जमीन नही देना चाहते हैं।उसने अपनी जमीन में चेरी को बोया हुआ था कि बीते को उसके भाईयों ने उसपर विवाद खड़ा कर दिया जिसमें मारपीट भी हुई थी
जिसमें गाँव के व्यक्तियों द्वारा समझौता करा दिया गया था। तभी से उसके भतीजे उनसे रंजिश रखते हैं। पिछले कई दिनों से परिवार के सदस्य जयपुर में स्थित रिश्तेदारी में गये हुए थे। गुरुवार को परिवार के सदस्य शादी से वापस लौटे थे। वह तथा पत्नी जुबैदा मकान की गैलरी में सोए थे पुत्र शाकिर अपने परिवार के संग दूसरी मंजिल पर सोया हुआ था। तभी उसके भतीजे उन्हें अकेला पाकर उसकी हत्या के इरादे से घर मे घुस आये और उसे चारपाई पर न पाकर उसकी पत्नी जुबैदा की हत्या कर डाली।

