Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

किसानों के आह्वान पर मुजफ्फरनगर में दिखा भारत बंद का असर, बाजारों में पसरा सन्नाटा 

मुजफ्फरनगर। जनपद में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत भारतीय किसान यूनियन व अन्य किसान संगठनों ने बंद का आह्वान किया था जिसके चलते आज उनका बंद प्रस्तावित था

लेकिन कहीं ना कहीं मौसम ने भी किसानों के जाम और धरना प्रदर्शन को बेअसर कर दिया। प्रस्तावित भारत बंद जनपद के साथ-साथ नगर क्षेत्र में भी बेअसर नजर आया क्योंकि नगर का नई मंडी क्षेत्र, कूकडा नवीन मंडी स्थल तथा कई अन्य स्थानों पर बाजार यथावत खुले नजर आये

हालांकि मंगलवार के साप्ताहिक अवकाश के कारण शहर के कुछ बाजार बंद रहे लेकिन इस सबके बावजूद जनजीवन पूरी तरह सामान्य रहा।

जनपद के विभिन्न स्कूल, कालेज भी खुले रहे जिस कारण प्रस्तावित भारत बंद का कही कोई विशेष असर देखने को नहीं मिला। डीएम सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रहा।

नगर के विभिन्न चौराहों, अनेक मार्गो, ग्रामीण क्षेत्र तथा नगर क्षेत्र में सभी जगह पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल व अर्द्धसैनिक बल के जवान मुस्तैद रहे। एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गी, एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह, सीओ सिटी राजेश द्विवेदी आदि अधिकारियों ने भी विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिय तथा मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।

वहीं दूसरी ओर डीएम व एसएसपी ने भी प्रस्तावित भारत बंद के दृष्टिगत कई स्थानों पर भ्रमण किया तथा अधिनस्थों से जानकारियां लेते हुए निर्देशित किया।

आज दिन निकलते ही शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घने कोहरे की चादर छाई रही ,अत्यधिक ठंड के चलते किसानों व् अन्य संगठनों का जमावड़ा ११ः०० बजे के बाद ही हाइवों व् अन्य सम्पर्क मार्गों पर दिखाई दिया, अगर शहरी क्षेत्र की बात करें तो शहर एवं ग्रामीण कस्बों में पुलिस सुरक्षा के बीच तमाम बाजार खुले रहे और किसानों का बंद बे असर रहा।

पूरा मामला जनपद मुजफ्फरनगर का है जहां पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत भारतीय किसान यूनियन व अन्य किसान संगठनों ने बंद का आह्वान किया हुआ था।

मुजफ्फरनगर में भारत बंद के चलते भारी फोर्स तैनात, हिरासत में लिया गया भीम आर्मी नेता

आज जैसे ही दिन का उजाला शुरू हुआ ठीक वैसे ही लोगों को अपने घरों में ही रहने को मजबूर होना पड़ा जिसका कारण शहर व् ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही घने कोहरे की दस्तक रही। उधर किसानों के जाम व् धरना प्रदर्शन को देखते हुए जिला पुलिस एंव प्रशासन ने भी अपनी पूरी तैयारियां कर ली थी

शहर व् ग्रामीण क्षेत्रों सहित तमाम हाईवेज पर पुलिस का कड़ा पहरा बैठा दिया गया। जिसका कारण भी देखने को साफ-साफ मिला है

अगर भारतीय किसान यूनियन की बात करें तो भारतीय किसान यूनियन ने रोहाना स्थित टोल प्लाजा के समीप एकत्र होकर जाम लगाया। तो

वहीं दूसरी तरफ किसान यूनियन के कद्दावर नेता राजू अहलावत के नेतृत्व में किसानों ने नेशनल हाईवे ५८ खतौली बाईपास पर भी किसानों के साथ मुख्य मार्ग जाम कर दिया

अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की अगर बात करें तो साप्ताहिक बंदी के चलते नगर क्षेत्र में अधिकांश दुकानें बंद रहीं, तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बाजार खुले रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =