समाचार (Muzaffarnagar News)
रालोद ने पुलिस भर्ती में आयु सीमा की बढोत्तरी की मांग के लेकर दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय लोकदल ने पुलिस भर्ती की आयु सीमा मे बढोत्तरीकिये जाने की मांग को लेकर कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपा। रालोद प्रान्तीय नेतृत्व के आहवान पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर के वक्त सरकूलर रोड स्थित रालोद जिला कार्यालय पर एकत्रित पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी तथा भारी संख्या मे पहुंचे युवा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष संदीप मलिक के नेतृत्व में पैदल मार्च कर कचहरी पहुंचे। कलैक्टै्रट में एकत्रित रालोद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीम अपर्णा यादव को सौंपा। ज्ञापन मे अवगत कराया कि सरकार द्वारा पुलिस भर्ती की आयु सीमा 18 से 22 वर्ष निर्धारित की गई है। उसे कम से कम तीन वर्ष बढाते हुए पुलिस भर्ती की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष कर देनी चाहिए। ज्ञापन मे अवगत कराया कि 23 दिसंबर 2023 को पुलिस विभाग ने 60244 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी किया है। जिसमें फार्म 27 दिसंबर से 16 जनवरी तक भरे जाएंगे। श्रीमान इन पदों का इंतजार लाखो युवा वर्षो से कर रहे थे। क्योकि इससे पूर्व वर्ष 2018 में सिपाही भर्ती आई थी। ऐसे युवा जो लगातार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। उनकी आयु 22
वर्ष से अधिक हो गई है। वो इस भर्ती मे शामिल नही हो पाएगे। अतः युवाओ को रोजगार की दृष्टिगत सरकार को इस और गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक,मण्डल अध्यक्ष प्रभात तोमर, पूर्व मंत्री योगराज सिंह,सार्थक लाटियान,सुधीर भारतीय आदि मौजूद रहे।
कोहरे की चादर से लिपटा रहा शहर
शामली।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) दिसंबर माह बीतने की बेला पहुंच चुका है। इसके साथ ही ठंड भी अब बेकाबू होने लगी है। एक तरफ जहां रात में तेज हवाओं के साथ पाला पड़ने से ठंड अपना प्रभाव दिखा रही है वहीं सवेरे कोहरा छाया रहने से जनजीवन प्रभावित हुआ।
सवेरे हर ओर कोहरे की चादर छाई रही और ठिठुरन का भी एहसास हुआ। कोहरा इतना जबरदस्त था कि कुछ मीटर की दूरी तक भी दिखाई नहीं दे रहा था, जिसके कारण चालकों को वाहनों की हैडलाईटें जलाकर चलना पड़ा। सवेरे करीब ११ बजे सूर्यदेव के बहुत हल्के दर्शन हुए हालाकि उससे ज्यादा राहत नहीं मिल सकी। दिन बढ़ने के साथ धूप खिली तो लोगों को भी राहत मिली। शाम को एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ गई। सोमवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी आई है। ठंड ने रफ्तार क्या पकड़ी लोगों की जिंदगी पर ब्रेक ही लगने लगा है। सुबह शीतलहर के साथ ठिठुरन और कोहरे से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कोहरे ने वाहनों की गति भी धीमी कर दी है। अधिकतम तापमान २२ और न्यूनतम २ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को ठंड बढ़ने के साथ लोग घरों में कैद हो गए। बाजारों में चहल पहल कम दिखाई दी।
मौसम विशेषज्ञों ने नए साल में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ भारत की ओर बढ़ रहा है, जिसके कारण एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में २-३ जनवरी को बारिश की संभावना है।
श्रद्धा के साथ मनाया वीर बाल दिवस
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर में वीर बाल दिवस बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्रीमान नीशू कौशिक जी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गोयल जी ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वंदना सत्र के उपरांत मुख्य वक्ता श्रीमान नीशू जी ने बताया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी ने २०२२ में प्रकाश वर्ष पर सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के दोनों साहबजादे( बेटो) जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह के बलिदान को याद करने के लिए हर वर्ष २६ दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने का ऐलान किया था उन्होंने बताया कि मुगलों ने जोरावर सिंह वह फतेह सिंह को इस्लाम स्वीकार करने के लिए कहा लेकिन दोनों ने धर्म बदलने से इनकार कर दिया तो उन्हें २६ दिसंबर १७०४ को जिंदा दीवार में चिनवा दिया गया। गुरु गोविंद सिंह के परिवार की इस महान शहादत को आज भी इतिहास की सबसे बड़ी शहादत माना जाता है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गोयल जी ने सभी छात्राओं एवं आचार्य बंधु भगिनियों को उनके बलिदान से प्रेरणा प्राप्त कर अपने धर्म के प्रतिनिष्ठावन होकर राष्ट्र निर्माण एवं राष्ट्र सेवा में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
मां बेटी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव हरियाखेडा में मां बेटी की संदिग्ध हालातों में मौत हो गयी। मां बेटी की मौत से गांव में सनसनी फैल गयी और सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी और पंचनामा भरकर परीक्षण के लिए भेज दिया।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव हरियाखेडा निवासी 52 वर्षीय मिथलेश पत्नी विजयपाल व उसकी पुत्री 23 वर्षीय मुकेश की अपने घर में संदिग्ध हालातों में मौत हो गयी। मां बेटी की मौत की सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड जुट गयी और गांव में सनसनी फैल गयी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस में हडत्रकम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को परीक्षण के लिए भेज दिया। बुढाना कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस जांच पड़ताल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही केरगी अभी इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
धर्मनगरी खतौली में चतुर्थ पट्टाचार्य 108 सुनील सागर जी महाराज ससंघ-35 पिच्छी का हुआ मंगल प्रवेश
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)धर्मनगरी खतौली के मुनि भक्तों ने जैन धर्म के जय घोष के साथ आचार्य सुनील सागर जी महाराज की मंगल आगवानी कराई। महाराज श्री दिल्ली में चातुर्मास समाप्त करने के पश्चात बड़ौत सरधना व सलावा में धर्म की शिक्षाओ का प्रचार प्रसार करते हुए आ रहे हैं। महाराज श्री ने धर्मनगरी खतौली में सलावा से पद विहार करते हुए मंगल प्रवेश किया। गंगा नहर के निकट मुनि संध की मंगल आगवानी के लिए भक्तगण एकत्रित हुए। श्रद्धालु आचार्य संघ के जयकारे लगा रहे थे । चेलना मंच की महिला शक्ति ने पीत वस्त्रों में मंगल कलश के साथ भक्ति की। कार्यक्रम संयोजन रामकुमार जैन सुशील मंडी संजय दादरी अरुण नंगली ने किया। मार्गदर्शन सकल जैन समाज तथा वर्षा योग समिति ने किया। बैंड के कलाकार मधुर भक्ति भजन कर रहे थे। भक्त गण भक्ति नृत्य कर रहे थे।आचार्य सुनील सागर महाराज के संघ में लगभग ३५ साधु तथा साध्वी है। मुनि संघ ने नगर के मुख्य मार्गो से गुजरते हुए कुन्द कुन्द जैन पब्लिक स्कूल में प्रवेश किया ।मंगल आरती तथा पाद प्रक्षालन किया गया । नगर में भक्तों में अपूर्व उत्साह देखा गया। कुन्द कुन्द जैन पब्लिक स्कूल में धर्म सभा आयोजित हुई। धर्म संदेश के माध्यम से आचार्य श्री ने अपनी पीयूष वाणी में बताया इच्छाओं पर नियंत्रण करने वाला शांति पूर्वक जीवन व्यतीत करता है। मनुष्य दर्शन ज्ञान एवं चरित्र के माध्यम से अपना जीवन सफल बना सकता है ।मनुष्य का व्यव्हार ही उसकी पहचान है। व्यवहार में वात्सल्य भाव धारण करना हे। इंसान की पर्याय पाकर भवभव के भ्रमण को मिटाना है। तीर्थों के संरक्षण के प्रति हमें समर्पित रहना होगा। समाज कोसंगठितक्ष तथा एकजुट करना है। इस अवसर पर डा.ज्योति जैन गीता प्रीति दादरी अंजना अंजू नंगली रजनी नमिता सविता सारिका मोनिका अलका प्रियंका प्रवक्ता बबीता निधि मीनू ममता पारुल पिंकी सर्वेश दीपाली संगीता उर्वशी वर्षा काजल अंजलि अनीता नैना शिखा रितु साधना सरिता शशि दीप्ति कुमकुम पूनम मधु अर्चना सहित समाज के लोग उपस्थित रहे। संचालन सुशील मंडी तथा संजय दादरी ने किया।चित्र अनावरण प्रदीप टिकरी ने किया। दीप प्रज्जवलन राकेश बजाज ने किया। भोजन आतिथ्य सुनील टिकरी का रहा।
उधार की रकम वापस मांगने पर मारपीट
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उधार दी गयी रकम वापस मांगने पर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल का चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। पीडित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है जिस पर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली पर दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में अम्बा विहार निवासी नईम पुत्र उम्मेद अली ने बताया कि किदवईनगर निवासी शारिक ने उससे कुछ रकम उधार ली थी। नईम का आरोप है कि उधार दी गयी रकम वापस मांगने पर शारिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले मे ंउसका एक हाथ टूट गया ओर वह गम्भीर रूप से घायल हो गयां घायल का चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
फायरिंग करने वाले दो शातिर दबोचे
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वादिया नगमा पुत्री स्व० साजिद निवासी शहीद चौक खालापार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर ने थाना कोतवाली नगर पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि २५/२६ दिसम्बर की रात्रि में अभियुक्तगण मुजाहिद पुत्र सदाकत निवासी जहांगीर पट्टी सूजडू व जुनैद सैफी पुत्र नासिर लौहार निवासी मॉडल टाऊन थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर द्वारा वादिया के भाई अरमान के साथ गाली गलौज, मारपीट करने तथा जान से मारने की नियत से तमंचे से गोली मारकर घायल करने की घटना कारित की गयी है । थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा वादिया द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नामजद अभियुक्तगण मुजाहिद व जुनैद को मय अवैध शस्त्र गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बी० ए० तृतीय सेमेस्टर में छात्र/छात्राओ ने लहराया सफलता का परचम
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) चौ० चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा घोषित सत्र २०२२ – २०२३ के परीक्षाफल में एस०डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के बी० ए० तृतीय सेमेस्टर का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा एवं सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस सत्र में अपनी सफलता का परचम लहराते हुए अवनी ने ८५ प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान, श्रेय दलाल ने ८३ प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान एवं खुशी मलिक ने ८२ प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सचिन गोयल व मानविकी संकाय की विभागाध्यक्षा श्रीमति एकता मित्तल के द्वारा सभी छात्राओं को परीक्षा में उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। सभी छात्रध्छात्राओं ने अच्छे अंक प्राप्त करने पर खुशी व्यक्त की तथा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व अपने सभी अध्यापकों को दिया ।
प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने सभी विद्यार्थियों को उनके इस प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार से नई ऊचाईयों को पाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए तथा अन्य विद्यार्थियों को भी इनसे प्रेरणा लेते हुए महाविद्यालय के साथ-साथ अपने अभिभावकों तथा गुरूजनों का भी नाम रोशन करना चाहिए ।
विभागाध्यक्षा श्रीमति एकता मित्तल ने सभी विद्यार्थियों को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन लिए सभी शिक्षकगणों को धन्यवाद दिया और कहा कि भविष्य में भी महाविद्यालय के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहे इसके लिए उन्हें सदैव प्रयासरत् रहना चाहिए व विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उनका सहयोग प्रशंसनीय है। इस अवसर पर नीरज कुमार, डा० योगिता पुण्डीर, डा० श्वेता संगल, वीरेन्द्र कुमार, सोहन लाल, गगनप्रीत कौर, श्रीमति सपना, श्रीमति गरीमा कंसल, श्रीमति प्रियंका जैन आदि मौजूद रहे।
विभिन्न समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने किसानो से जुडी विभिन्न समस्याओं को लेकर कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक सोम के नेतृत्व में कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी को सम्बोधित एक ज्ञापन में घटतौली का आरोप लगाने के साथ किसानो से जुडी समस्याओ के समाधान की मांग की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
युवक को गोली मारकर किया घायल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ रोड पर कुछ युवकों ने एक युवक को गेली मार दी। गोली लगने से युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां से उसे रैफर करदिया गया। घायल युवक की बहन ने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
शहर केतवाली पर दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में शहीद चौक खालापार निवासी नगमा पुत्री स्व. जाहिद ने बताया कि उसका भाई अरमान किसी कार्य से मेरठ रोड पर गया था। आरोप है कि वहां जहांगीर पट्टी सुजडू निवासी मुजाहिद ने उसे अपने साथियों के साथ घेर लिया और मारपीट करते हुए गोली मार दी। फायरिंग की आवाज पर मौके पर आये कुछ लोगों ने उसके भाई की जान बचाई। आरोपी हत्या कीधमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। घायल को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां उसे रैफर करदिया गया। पुलिस ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दो युवक गिरफ्तारः टिप्पणी करने का आरोप
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) चरथावल थाना क्षेत्र के न्यामू गांव के गैर समुदाय के तीन युवकों के विरूद्ध अनुसूचित जाति के लोगों के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस घटना से क्षेत्र में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि चरथावल थाना क्षेत्र के गांव न्यामू निवासी युवक ने फेसबुक पर एक पोस्ट वायरल की जिसमें अनुसूचित जाति के लोगों के विरूद्ध आपत्तिनजक टिप्पणी की गयी थी। इस पोस्ट को लेकर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रजत मिठारिया ने कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचकर तहरीरदेते हुए तीन लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने तहरीर पर कार्यवाही करते हुए तीन लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपी आसिफ और सूफियान के गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की गिफ्ताररी के प्रयास किये जा रहे है।
गुरु गोरखनाथ सेना संगठन ने कंबल व गर्म कपडे वितरित
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)गुरु गोरखनाथ सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्वनी उपाध्याय एवं राष्ट्रीय महामंत्री सुनील उपाध्याय के नेतृत्व में मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष हर्ष बोंद्रे प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा गुरु गोरखनाथ सेना के द्वारा मध्य प्रदेश में कंबल एवं कपड़े वितरित करने का कार्य एवं उत्तर प्रदेश में कुसुम लता उपाध्याय भावना उपाध्याय ममता उपाध्याय राष्ट्रीय महामंत्री गुरु गोरखनाथ सेना महिला मोर्चा खतौली मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश में गरीबों एवं जरूरतमंद लोग है उन्हें कंबल वितरित करने का कार्य किया गया यह कार्य समस्त भारत में सभी प्रदेशों में प्रतिदिन किया जाएगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के आदेशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।
३३वां वार्षिक अधिवेशन संम्पन्न
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)हर वर्ष कि भांति स्थानीय पंचवटी धर्मशाला आदर्श कॉलोनी में श्री ब्राह्मण सभा, आदर्श कॉलोनी द्वारा महामना मालवीय जी का जन्मदिन वार्षिक अधिवेशन के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का आरम्भ मालवीय भवन पर आलोक शर्मा एवं परिवार द्वारा हवन से किया गया। तत्पश्चात पंचवटी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभा के संरक्षक श्री चंद्रशेखर शर्मा तथा राजेंद्र कुमार शर्मा उपस्थित हुए तथा मुख्य अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला व विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय मिश्रा व इंजीनियर बी आर शर्मा सम्मलित हुए। सभी अतिथियों का स्वागत सभा के अध्यक्ष अनिल शर्मा, महामंत्री महेश वत्स एवं सभा के वरिष्ठ सदस्य महेंद्र शर्मा द्वारा किया किया गया। अधिवेशन का सफल संचालन सभा के वरिष्ठ सदस्य राकेश वशिष्ठ द्वारा किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्रों/छात्राओं एवं समाज के वरिष्ठ सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, सपा नेता राकेश शर्मा, भाजपा नेता अरविन्द राज शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र शर्मा, ब्रह्म प्रकाश शर्मा,शिशु प्रधान,उमा दत्त शर्मा, पूर्व प्रधान श्रीभगवान शर्मा, हरिओम कौशिक, बिट्टू प्रधान, रवि शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से रमन शर्मा, राहुल शर्मा, लोकराज कौशिक, प्रदीप शर्मा,कुलदीप शर्मा,हरीश गौतम का सहयोग रहा
कार्यक्रम के अंत में सभा के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने पधारे सभी अतिथियों का एवं कार्यक्रम में पधारें सभी कॉलोनी वासियों का आभार व्यक्त किया।
तीन शातिर चोर किए गिरफ्तार
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)कोतवाली पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करके इनके कब्जे से चोरी किये गये जेवरात, मोबाईल फोन आधार कार्ड व अवैध शस्त्र बरामद किए हैं। कोतवाल मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र खतौली में अज्ञात बदमाशों द्वारा बीती १२ मई, ४ जून और २४ दिसंबर को अलग-अलग स्थानों पर घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था, जिनके सम्बन्ध में थाना खतौली पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके चोरी की वारदात का अनावरण करने हेतु टीम गठित की गयी थी।
उन्होंने बताया कि सोमवार को जानसठ रोड स्थित शुगर मिल गेट के सामने से तीन संदिग्धों की तलाशी लेने पर इनके पास से अवैध असलाह बरामद हुआ। थाने लाकर की गई पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने नाम जमीर पुत्र राशिद, रुखसाना पत्नी जमीर, सौरभ पुत्र छोटेलाल निवासी कबीरनगर थाना वेलकम, दिल्ली बताकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने की स्वीकारोक्ति करके अपनी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने चांदी के आभूषण, मोबाईल फोन और आधार कार्ड बरामद कराए। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि ट्रेन से चोरी करने के लिए आते थे। स्टेशन के पास उतर कर आसपास की कॉलोनियों घूमकर जिन घरों पर ताला लगा हो, वहां चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए चोरी का सारा माल रुखसाना लेकर साथ चलती थी। कोतवाल मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों जमीर, सौरभ और रुखसाना शातिर किस्म के अपराधी है। जिनके विरुद्ध दिल्ली, शाहदरा, मेरठ और खतौली थानों में लगभग तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने जेब तराशी करने वाले गिरोह के तीन जेबकतरों को गिरफ्तार करके जेब तराशी की चार वारदातों का अनावरण किया है।
कोतवाल मुकेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में २२ मई को एक महिला के पर्स से नगदी चोरी होने, १६ सितम्बर को एक महिला की नगदी चोरी होने, ७ दिसंबर को दुकान का ताला तोडकर नगदी चोरी होने, २४ दिसंबर को एक व्यक्ति की जेब तराशी होने का मुकदमा दर्ज करके अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने को टीम का गठन किया गया था। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने जेब तराशी गिरोह के तीन शातिर अभियुक्तों मनीष पुत्र रामवीर निवासी मुरैना मध्य प्रदेश, गणेश पुत्र रामसहाय निवासी मीरपुर धनैना थाना शमशाबाद जनपद आगरा, सलीम पुत्र बदरूद्दीन निवासी कस्बा छत्ता जनपद आगरा को गिरफ्तार ३२ हजार की नगदी और चाकू के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने थाने में दर्ज उपरोक्त वारदातों को अंजाम देने की स्वीकारोक्ति करते हुए बताया कि गैंग लीडर मनीष की देख रेख में बसों में बैंकों के बाहर, भीड़ भाड़ वाले इलाके में लोगों की जेब काट कर फरार हो जाते थे। दूसरी और रतनपुरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान विकास पुत्र सेवाराम निवासी ग्राम सठेडी को लोहड्डा मार्ग से तमंचे कारतूस के साथ गिरफ्तार करके जेल रवाना किया है।
युवक की हादसे में मौत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)सडक हादसे मे हरियाणा निवासी एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के वहलना चौक के समीप आज दोपहर के वक्त अज्ञात वाहन की चपेट में आकर हरियाणा निवासी बाईक हरियाणा निवासी ट्रक क्लीनर की मौत हो गई। इस हादसे पर राहगीरों सहित दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिकों की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया तथा मृतक ईमरान के परिजनो को इससे अवगत कराया। बताया जाता है कि हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के परिजनो को हादसे से अवगत करा दिया है। युवक की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा रिश्तेदार खबर मिलते ही मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए।
आर0जे0 हंट सीजन 5 का भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)कार्यक्रम का शुभारंभ रेडियो एस0डी0 90.8 एफ0एम0 के चैयरमैन ध्रुव कुमार, मुख्य अथिति जेल अधिक्षक सीता राम शर्मा, डॉ गीतांजली वर्मा जिला स्वास्थय शिक्षा अधिकारी व निदेशक डॉ सिद्धार्थ शर्मा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में 150 फाइनलिस्टो ने अपनी अलग-अलग विद्याए जैसे नृत्य, संगीत, मोडलिंग व एकटिंग कर समा बांध दिया। शाम को विशालकाय रोशनी से भरे स्टेज पर फेशन सो मे 50 से ज्यादा मोडलो ने रैम्प पर जलवा बिखेरा साथ ही संगीत व नृत्य के फाइनलिस्टो ने गीत व नृत्य कर समा बनाये रखा। कार्यक्रम की एंकरिग रेडियो एस0डी0 के आर0जे0 शानू व आर0जे0 हरशल ने कर सबको बांधे रखा।
रेडियो एस0डी0 90.8 एफ0एम0 के चैयरमेन ध्रुव कुमार न बताया कि प्रत्येक वर्श रेडियो एस0डी0 90.8 एफ0एम0 द्वारा एक भव्य शो का आयोजन किया जाता है इस कडी में पिछले कुछ महीनो मे जिले की सभी संस्थाओ के लगभग 2000 विद्यायार्थिओ व युवको ने प्रतिभाग किया। आज आर0जे0 हंट सीजन 5 ग्रैंड फिनाले का सफल आयोजन किया गया है। जिसमे प्रतिभागी मॉडलिंग, सिंगिंग, डान्सिंग, एक्टिंग व स्टेडअप कॉमेडी विधाओं मे अपना दम-खम दिखाया।
इस अवसर पर जेल अधिक्षक सीता राम शर्मा ने कहा की इस प्रकार के कार्यक्रमो के आयोजनो प्रतिभाओ को राश्टीय पटल पर लाने का मौका मिलता है यहा पर सभी प्रमिभागियो ने अच्छी प्रस्तुती से सभी को प्रभावित किया है ओर जिला कारागार मु0नगर मे बंदीयो के साथ मिलकर रेडियो एस0डी0 90.8 एफ0एम0 की टीम द्वारा अच्छी प्रस्तुती दी जायेगी ऐसा हमार दृड विश्वास है कार्यक्रम का आयोजन जल्द ही भव्य व बडे स्तर पर जिला कारागार मे किया जायेगा। जेल अधिक्षक सीता राम शर्मा ने रेडियो एस0डी0 का धन्यवाद करते हुए आमंत्रीत करने एवं सम्मान देने पर आभार प्रकट किया।
निणार्यक मण्डल में डांन्सिग के निर्णायक मण्डल में विनित, मनजीत, अमन, मोहन, हंशीका व वीशा सिंगिंग के निर्णायक मण्डल मे आशीश, मूशकान पाल व विक्की मॉडलिंग के निर्णायक मण्डल में अंकुर मैनी, तन्वी एक्टिंग के निर्णायक मण्डल वैभव ने विजेताओ की घोशणा की। जिसमे डांन्सिंग के प्रथम विजेता दिशा, द्वितिय विजेता किरत व तृतीय विजेता तानिया रही सिंगिंग के प्रथम विजेता इशिका, द्वितिय विजेता सक्षम व तृतीय विजेता आर्यन रहे मॉडलिंग महिला वर्ग मे प्रथम विजेता तानिया, द्वितिय विजेता नाबिया व तृतीय विजेता मन्नत व मॉडलिंग पुरूश वर्ग में प्रथम विजेता आयाज़ द्वितिय विजेता आरव व तृतीय विजेता अबदुल्ला रहे। निर्णायक मण्डल द्वारा आर0जे0 हंट सीजन 5 के मुख्य विजेताओ में प्रथम स्थान सारा, द्वितिय स्थान पर अक्षीता व तृतीय स्थान पर प्रेरणा रही।
कार्यक्रम के अंत मे लेखक नादिर राणा द्वारा जिला कारागार मु0नगर द्वारा मु0नगर जेल के सुधार ओर परिवर्तन को दृश्टिग्त रखते हुए लिखि जा रही पुस्तक ‘‘मुजफ्फरनगर जेल की बात’’ के कवर पेज के लोकार्पण के साथ ही पुस्तक का एक डेमो भी प्रदर्शीत किया गया। लेखक नादिर राणा ने रेडियो एस0डी0 के समस्त टीम का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।
रेडियो एस0डी0 90.8 एफ0एम0 के निदेशक डॉ सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि भविश्य में इसी प्रकार बहतर ढंग से रेडियो एस0डी0 की और से ऐसे कार्यक्रमो का आयोजन होता रहेगा। सभी विजेता, प्रतिभागीयो व अतिथियो का धन्यवाद करते हुए। आशा जताई की सभी का सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा ऐसा हमारा विश्वास है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेलर राजेश कुमार सिंह, डिप्टी जेलर हेमराज सिंह, डिप्टी जेलर मेघा राजपुत, प्रमुख चिकित्साधिकारी कारागार डॉ पारितोश मुदग्ल, फार्मेशिस्ट शेलेन्द्र कुमार, डॉ वर्चशा सैनी, डॉ फराना राणा, रेडियो एस0डी0 से आर0जे0 शानु, आर0जे0 हरशल, आर0जे0 विपिन, आर0जे0 शरेया आर0जे0 रिया, आर0जे0 यशु, राहुल कुमार, आदि मौजूद रहे। देर रात तक चले इस आर0जे0 हंट सीजन 5 के इस कार्यक्रम की सभी अतिथियो ने जमकर सरहाना कि।
सुमित धनगर को बनाया गया नया जिला अध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित त्यागी सभा भवन में भारतीय किसान यूनियन सर्व के द्वारा चौथा स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे अतिथियों के द्वारा के काट कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी गई इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि चार साल के अंदर लगातार उनके संगठन के द्वारा किसानों के हितों की लड़ाई लड़ी गई है और लगातार किसानों के हितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे वहीं उन्होंने कहा कि जो भी संगठन को बदनाम करने की कोशिश करेगा उसे वह संगठन से तुरंत बाहर कर देंगे वहीं आपको बता दे कि इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन सर्वे के काफी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।।
ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)लायंस क्लब खतौली एवं दिगंबर जैन महासमिति खतौली की ओर से एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन रीता ब्लड बैंक रोटा रोड मेरठ के सहयोग से लगाया गया बड़े उत्साह के साथ रक्त दाताओं ने रक्त का दान किया कैंप में २१० यूनिट रक्त दाता द्वारा दी गई सभी रक्तदाताओं को क्लब द्वारा उपहार दिए गए एवं भोजन कराया गया सभी को सर्टिफिकेट भी दिए गए कार्यक्रम के उपरांत रीता ब्लड बैंक के संयोजकद्वारा दोनों संस्थाओं को शील्ड देकर सम्मानित किया इस कार्यक्रम में संयोजक राजेंद्र जैन ककराले वालों विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष आशीष कंसल सचिव विनीत जैन कोषाध्यक्ष अरविंद जैन संयोजक लायन उमेश कुमार जोन चेयरपर्सन पीयूष जैन नीरज गुप्ता डॉ सुनील शर्मा सुनील जैन अशोक जैन आलोक जैन अरुण करनवाल पीयूष जैन अरिहंत अर्जुन गुप्ता विकास मेहता राहुल जैन सतीश अग्रवाल पारुल जैन आदि का विशेष सहग्राम रहा
नवजात का मिला शव
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)कूडे के ढेर मे नवजात शिशु का शव पडा देख दर्जनोलोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिकों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार महावीर चौक के समीप कूडे के ढेर में नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नागरिको की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब 5-6 माह के उक्त भू्रण को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
पटाखा छोड़ना एवं हैवी हॉर्न लगाना दो बुलेट सवारों को पड़ा महंगा, दोनों का कटा चालान
चरथावल। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)चरथावल थानाक्षेत्र में द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत यातायात नियमों के पालन कराने हेतु सीओ सदर राजू कुमार साव के नेतृत्व में चरथावल थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह द्वारा वाहन चौकिंग अभियान चलाया गया जिसमें पुलिस ने तीन सवारी वाहन,बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले २३ वाहन चालकों के चालान काटे वही दो बुलेट सवारों को बुलेट से पटाखा छोड़ना एवं हैवी हॉर्न लगाना महंगा पड़ गया पुलिस ने दोनों बुलेट का १०-१० हजार रुपये का चालान काटा है। दरअसल चरथावल थानाक्षेत्र में द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत यातायात नियमों का पालन कराने के लिए चरथावल थाना प्रभारी ओपी सिंह द्वारा वाहन चौकिंग अभियान चलाया गया।वही पुलिस ने बुलेट से पटाखे छोड़ने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।चरथावल थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बुलेट से पटाखे बजा रहे युवक का बुलेट इंपाउंड करने के साथ-साथ उसका चालान भी काटा है।पुलिस ने १० हजार रुपये का चालान काटा है।वही दूसरे दूसरे बुलेट सवार का हैवी हॉर्न लगाने पर १० हजार का चालान काटा गया है।चरथावल थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बुलेट से पटाखे बजाने वालों को चेतावनी दी थी कि किसी कीमत पर उन्हें नहीं बक्शा जाएगा।थाना प्रभारी ने बताया कि आगे भी यह कार्रवाई इसी प्रकार जारी रहेगी। उन्होंने सार्वजनिक और भीड़-भाड़ वाले मार्गों में बुलेट बाइक से पटाखे बजाने के कारण आमजन को परेशानी होती है।


