Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

किसान आन्दोलन मे भाग लेने के लिए जाते वक्त शहीद चौक पर पुलिस द्वारा रोका गया

मुजफ्फरनगर। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मौ.तारिक कुरैशी एवं प्रदेश कांग्रेस कमैटी के सदस्य पंडित उमादत्त शर्मा के नेतृत्व मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ को किसान आन्दोलन मे भाग लेने के लिए जाते वक्त शहीद चौक पर पुलिस द्वारा रोका गया।

इस दौरान कांग्रेसियो ने देश व प्रदेश मे नारेबाजी की तथा भाजपा सरकार के जनता के अधिकारों पर दमनपूर्ण कार्यवाही का विरोधी किया इस पर मौ.तारिक कुरैशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसान आन्दोलन का पूरजोर समर्थन करते हैं।

कांग्रेसियो ने आरोप लगाया कि सरकार की तानाशाही पूर्ण रवैये का विरोध करती है।

इस अवसर पर पं.उमादत्त शर्मा, हाजी अयूब, जुबेर कुरैशी सूजडू, रविन्द्र बालियान, सुधीर शर्मा, कस्तूर सिह स्नेही, अमलेश शर्मा,नरेश शर्मा, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 11 =