भू-माफियाओ पर अवैध कब्जे करने का आरोप लगाया, डीएम से कार्यवाही की मांग
मुजफ्फरनगर। मौहल्लावासियो ने काली नदी के किनारे की भूमि पर भू-माफियाओ द्वारा अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप लगाते हुए डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा।
नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी कई लोगो ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के नाम सौपे गए शिकायती पत्र मे आरोप लगाते हुए बताया कि वे सभी दक्षिणी कृष्णापुरी के निवासी हैं।
प्रार्थीगत के मौहल्ले में काली नद के किनारे की भूमि-भूमिया खेडा के पीछे की भूमि पर भू-माफिया अवैध कब्जा करने का प्रयास करते रहते है।
प्रशासन द्वारा भी कई बार उक्त भूमि को भू माफियाओ से मुक्त कराया जा चुका है लेकिन उसके बावजूद भी 14 सितम्बर 2020 को भी कुछ भू-माफियाओ द्वारा इंटे डालकर उक्त भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया था।
जिसे डीएम साहक के निर्देश पर एडीएम प्रशासन एवं एसडीएम सदर व नगरपालिका परिषद मु.नगर के अधिकारियो की मौजूदगी मे भू-माफियाओं द्वारा डाली गई ईटो को खुर्दबुर्द कर भू-माफियाओ द्वारा की जा रही उक्त अवैध कब्जे की मंशा को समाप्त कर दिया था।
जिस पर नगरपालिका परिषद मु.नगर द्वारा उक्त भूमि की सफाई कराई गई थी और 14 सितम्बर 2020 को जिलाधिकारी द्वारा काली नदी की उक्त भूमि पर पौधारोपण कर भूमि पर पार्क बनाने व हाई मास्क लाईट लगाने के निर्देश भी दिए गए थे और डीएफओ को उक्त भूमि पर बडे और फूल वाले पौधे लगाने के भी निर्देश दिया गया था।
दक्षिणी कृष्णापुरी निवासियों का आरोप है कि इसके बावजूद भी आरोपी विशाल चौधरी, दानिश, सभासद राजीव शर्मा आदि उक्त भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास मे जुटे हैं।
डीएम कार्यालय पहुंचे मौहल्लावासियो का आरोप है कि 7 दिसम्बर 2020 केजब मौहल्ले वालो ने भराव करने वाले टै्रक्टर-ट्राली वाले लोगो से पूछा कि उक्त भराव कौन करा रहा है
तो उक्त टै्रक्टर-ट्राली वालो व आरोपिता ने मौहल्लावासियो के साथ अभद्रता की। इस ज्ञापन सौपने वालो मे पंकज कुमार, देशवीर सिह, नवीन, पंकज चौहान,अर्जुन सिह आदि मौजूद रहे।
