Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar-नम आंखों से सचिन को दी अंतिम विदाई-मंत्री, डीएम, एसएसपी, पूर्व विधायक ने कंधा दिया

बुढाना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)गांव शाहडब्बर पहुंचे शहीद सिपाही सचिन राठी के पार्थिव शरीर को देख ग्रामीणो मे कोहराम मच गया।कन्नौज मुठभेड में शहीद सिपाही को नम ऑखो से विदाई दी गई।
गांव मे पहुंचे  केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान, पूर्व विधायक उमेश मलिक, डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी, एसएसपी संजीव सुमन तथा एसपी क्राईम प्रशान्त कुमार प्रसाद आदि ने दबिश के दौरान मारे गए सिपाही की अर्थी को कंधा दिया। उल्लेखनीय है कि जनपद के बुढाना थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव शाहडब्बर निवासी सचिन राठी यूपी पुलिस मे सिपाही था।
तथा वर्तमान मे उसकी पोस्टिंग कानपुर चल रही थी। जिसके चलते कानपुर के कन्नौज में दबिश के दौरान गोली लगने पर गंभीर रूप से घायल सिपाही सचिन राठी की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। सिपाही सचिन राठी की शहादत से जनपद पुलिस मे शोक की लहर दौड गई। आज सुबह जब सिपाही सचिन राठी का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव शाहडब्बर पहुंचा तो क्षेत्र मे शोक की लहर दौड गई।
सिपाही सचिन राठी की पार्थिव देह के इन्तार मे सुबह से गांव के बाहर तक हजारो की संख्या ेमे खडे ग्रामीणो ने जब तक सूरज चांद रहेगा सचिन राठी तेरा नाम रहेगा का गगनभेदी जयघोष किया। शहीद सिपाही सचिन राठी की अन्तिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान, पूर्व विधायक उमेश मलिक, जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, एसएसपी संजीव सुमन, एसपी क्राईक प्रशान्त कुमार प्रसाद आदि ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हे ढांढस बंधाया तथा जांबाज सिपाही सचिन की शव यात्रा मे शामिल होकर उनकी अर्थी को कंधी दी।  इस दौरान सैकडो ग्रामीणो सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =