Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

5 जनवरी को आयेगे Omprakash Rajbhar, पार्टी के सम्मेलन में भारी संख्या में होगे कार्यकर्ता शामिलः हरेंद्र सिंह

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी आगामी पांच जनवरी को को छपार थाना क्षेत्र के ग्राम परई में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेगी।  जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Omprakash Rajbhar शामिल होंगे।
भोपा रोड स्थित एक बैंकट हॉल मे पत्रकारो से वार्ता करते हुए सुहेलदेव  भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल माण्डी ने उक्त बाब बात कही। उन्होने कहा कि 5 जनवरी को होने वाले ग्राम परई मे कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी संख्या मे कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होने बताया कि 2024  में लोकसभा चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी भाजपा के साथ मिलकर सभी प्रत्याशियों को जितवायेगी।
भाजपा और सुहेलदेव पार्टी Omprakash Rajbhar का गठबंधन हो चुका है। पार्टी प्रदेश मे 3 लोकसभा सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। जिनमें एक सीट पर महिला प्रत्याशी चुनाव लडेगी। सुहेलदेव पार्टी के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह ने कहा कि परई मे होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में 12 से 15000 कार्य शामिल होंगे। उन्होने कहा कि मुज फरनगर मे संगठन की स्थिती मजबूत होती जा रही है। उन्होने कहा कि भारी संख्या मे युवा पार्टी मे शामिल हो रहे हैं।
पार्टी की महिला मंच की पश्चिमी प्रदेश प्रभारी उर्वशी सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी मे महिलाओं को प्राथमिकता व सम्मान दिया जा रहा है। यह पार्टी महिलाओं को दिए जाने वाले आरक्षण की पक्षधर है। इसलिए लोकसभा चुनाव मे उनकी पार्टी से महिला को टिकट दिया जाए।
पार्टी के पश्चिमी प्रदेश के संगठन सचिव धर्मवीर मलिक ने भी पार्टी संगठन के बारे मे जानकारी दी।   प्रेसवार्ता मे पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता एवं महासचिव सुजीत बंजारा, अमित बालियान, ज्ञानेन्द्र सिह, ब्रजवीर सिंह आदि मौजूद रहे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 10 =