संपादकीय विशेष

Shamli: कोहरे की चादर से लिपटा रहा शहर

शामली।मुजफ्फरनगर।(Shamli) दिसंबर माह बीतने की बेला पहुंच चुका है। इसके साथ ही ठंड भी अब बेकाबू होने लगी है। एक तरफ जहां रात में तेज हवाओं के साथ पाला पड़ने से ठंड अपना प्रभाव दिखा रही है वहीं सवेरे कोहरा छाया रहने से जनजीवन प्रभावित हुआ।

सवेरे हर ओर कोहरे की चादर छाई रही और ठिठुरन का भी एहसास हुआ। कोहरा इतना जबरदस्त था कि कुछ मीटर की दूरी तक भी दिखाई नहीं दे रहा था, जिसके कारण चालकों को वाहनों की हैडलाईटें जलाकर चलना पड़ा। सवेरे करीब ११ बजे सूर्यदेव के बहुत हल्के दर्शन हुए हालाकि उससे ज्यादा राहत नहीं मिल सकी। दिन बढ़ने के साथ धूप खिली तो लोगों को भी राहत मिली।

शाम को एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ गई। सोमवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी आई है। ठंड ने रफ्तार क्या पकड़ी लोगों की जिंदगी पर ब्रेक ही लगने लगा है। सुबह शीतलहर के साथ ठिठुरन और कोहरे से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कोहरे ने वाहनों की गति भी धीमी कर दी है।

अधिकतम तापमान २२ और न्यूनतम २ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को ठंड बढ़ने के साथ लोग घरों में कैद हो गए। बाजारों में चहल पहल कम दिखाई दी।
मौसम विशेषज्ञों ने नए साल में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ भारत की ओर बढ़ रहा है, जिसके कारण एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में २-३ जनवरी को बारिश की संभावना है।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 412 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 8 =