वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत राष्ट्रीय पोर्टिबिलिटी योजना के अन्तर्गत जनपद मुजफ्फरनगर के अतिरिक्त किसी अन्य जनपद अथवा प्रान्त में खाद्यान्न प्राप्त कर, योजना का लाभ ले सकता है
मुजफ्फरनगर। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि वन नेषन वन राषन कार्ड योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत चयनित समस्त लाभार्थी, राष्ट्रीय पोर्टेबिलिटी योजना का उपयोग करते हुए खाद्यान्न प्राप्त कर सकते है। उक्त योजना के अन्तर्गत विधिक राशन कार्डधारक अपने मूल निवास से सम्बन्धित जनपद अथवा प्रान्त के अतिरिक्त किसी भी अन्य जनपद अथवा प्रान्त से खाद्यान्न प्राप्त कर सकता है।
उक्त वन नेशन वन राशन कार्ड योजना जनपद मुजफ्फरनगर में भी प्रभावी है एवं विधिक राशन कार्डधारक जनपद मुजफ्फरनगर के अतिरिक्त किसी अन्य जनपद अथवा प्रान्त से योजना का लाभ प्राप्त करते हुए खाद्यान्न प्राप्त कर सकते है।
इसी प्रकार किसी अन्य जनपद अथवा प्रान्त का निवासी वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत जनपद मुजफ्फरनगर में खाद्यान्न प्राप्त कर योजना का लाभ उठा सकता है। उक्त योजना का लाभ प्राप्त करते हुए माह सितम्बर एवं अक्टूबर 2020 में हरियाणा निवासी द्वारा अपने राशन कार्ड संख्या 066003183560 पर ग्राम अलीपुर खुर्द, विकास खण्ड बघरा तहसील सदर के उचित दर विक्रेता श्री रविन्द्र कुमार से निर्धारित यूनिट के अनुसार खाद्यान्न प्राप्त किया गया
इसी प्रकार माह सितम्बर, 2020 में एक अन्य लाभार्थी, जोकि राजस्थान का निवासी है, के द्वारा अपने राशन कार्ड संख्या 107005803555 पर राष्ट्रीय पोर्टेबिलिटी सुविधा का उपभोग करते हुए ग्राम कसौली, विकास खण्ड चरथावल के उचित दर विक्रेता श्री कमलेश से निर्धारित यूनिट के अनुसार खाद्यान्न प्राप्त किया गया।
‘‘वन नेशन वन राशन कार्ड योजना’’ का लाभ प्राप्त करते हुए जनपद मुजफ्फरनगर के 12 निवासियों द्वारा माह अक्टूबर, 2020 में तथा 08 जनपदवासियों द्वारा माह नवम्बर, 2020 में प्रान्त हरियाणा से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त करते हुए गेहूँ व चावल प्राप्त किया गया है।
अतः उपरोक्तानुसार आम जनमानस को सूचित किया जाता है कि वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के अन्तर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित कोई भी विधिक राशन कार्डधारक, जोकि जनपद मुजफ्फरनगर के अतिरिक्त किसी अन्य जनपद अथवा प्रान्त का निवासी हो
जनपद मुजफ्फरनगर में खाद्यान्न प्राप्त कर सकता है। इसी प्रकार जनपद मुजफ्फरनगर का विधिक राशन कार्डधारक, वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत राष्ट्रीय पोर्टिबिलिटी योजना के अन्तर्गत जनपद मुजफ्फरनगर के अतिरिक्त किसी अन्य जनपद अथवा प्रान्त में खाद्यान्न प्राप्त कर, योजना का लाभ ले सकता है।
