Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: व्यापारियों ने बाजार बंद कर किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) छपार में व्यापारी अनुज गोयल गोलीकांड के विरोध में दुकानदारों ने बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन किया शुरू व्यापारी को गोली मारने वाला आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में है।

छपार के गढ़ी बाजार में अनुज गोयल पुत्र सुनील गोयल की रेडीमेड गारमेंट की दुकान पर सोमवार अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे हमला किया गया था। आरोप है कि गांव के ही युवक ने दुकान पर पहुंचकर अनुज पर तमंचे से गोली चला दी।

गोली व्यापारी की गर्दन पर लगी। जबकि दूसरी गोली मिस हो गई। हमलावर ने दूसरे तमंचे से दोबारा गोली चला दी। गोली लगने से दुकानदार घायल हो गया, इसके बाद हमलावर फरार हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर बाजार बंद हो गया। आज फिर परिजन और सैंकड़ों व्यापारी एकत्र हो गए और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 1 =