उत्तर प्रदेश

Ayodhya के लिए रामज्योति यात्रा, रवाना हुईं काशी की मुस्लिम महिलाएं

Ayodhya रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या से रामज्योति काशी लाने के लिए शनिवार को मुस्लिम महिलाएं रवाना हो गईं। पातालपुरी मठ के महंत बाबा बालकदास ने झंडी दिखाकर सबको रवाना किया। महिलाएं रविवार को अयोध्या से रामज्योति काशी लाएंगी। मुस्लिम महिलाएं रामलला के दर्शन करेंगी। हनुमान गढ़ी जाकर महावीर हनुमान का दर्शन-पूजन भी करेंगी।

जौनपुर सहित तमाम जिलों में उनका स्वागत होगा। काशी में 150 मुस्लिम रामज्योति लाने वाली टीम का स्वागत करेंगे। रामज्योति से ही मुस्लिम महिलाएं 22 जनवरी को दीप जलाकर प्राण प्रतिष्ठा के पूजन में वाराणसी से ही शामिल होंगी। जय श्री राम के जयकारे के साथ डॉ नजनीन अंसारी और डॉ नजमा परवीन अयोध्या के लिए रवाना हुईं। इनके साथ अन्य मुस्लिम सदस्य भी शामिल हैं।

सब अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगी, फिर अखंड ज्योति लेकर वापस आएंगी। रामज्योति यात्रा जौनपुर, अंबेडकरनगर होते हुए अयोध्या पहुंचेगी, जहां साकेत भूषण श्रीराम मंदिर के पीठाधीश्वर महंत शंभू देवाचार्य को रामज्योति सौंपी जाएगी।

महंत बालक दास ने कहा कि राम पूरे ब्रह्मांड के हैं। उनके नाम पर कोई भेद नहीं हो सकता। मुसलमान इस खुशी में शामिल हो रहे हैं, इससे भाईचारा और मजबूत होगा। रामपंथ के डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि मुस्लिम बहनों का यह प्रयास हिंदुओं और मुसलमानों के बीच एक भावनात्मक रिश्ते को जन्म देगा। मुसलमानों को अपने पूर्वजों और परंपराओं से जुड़ने का मौका मिलेगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =